Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News  : नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विद्यालय जाने के दौरान किया था अपहरण UP : उत्सर्ग एक्सप्रेस के कोच के निचले हिस्से में फंसी लोहे की चादर, इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन; टला हादसा Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई मध्यप्रदेश की महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत Farooq Abdullah links Pahalgam attack to local support | India News Indore News: Ti Yashwant Badole's Controversial 'muslim Blood' Remark Sparks Political Storm - Amar Ujala Hindi News Live Mumbai-ahmedabad Bullet Train: Nearly 76% Excavation Work Completed On Bandra Kurla Complex, News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Bullet Train:बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 76% खुदाई का काम प... Bsf Action Continues On The India-pakistan Border In Rajasthan After The Pahalgam Attack - Amar Ujala Hindi News Live Female Doctor Bhavna Murder Case, Udesh Wife Told The Police That She Had Talked To The Deceased 3 Days Ago - Amar Ujala Hindi News Live - महिला डॉक्टर भावना हत्याकांड:उदेश की पत्नी ने किया नया खुलासा... विराट कोहली ने एक साथ तोड़ डाला शिखर, वॉर्नर और रोहित का कीर्तिमान, किया ऐसा ऐतिहासिक करिश्मा इस बॉलीवुड स्टार को डेट कर रहीं सचिन तेंदुलकर की लाडली? वायरल हो रही दोनों की तस्वीरें, जानें क्या है सच्चाई

क्या पहलगाम में हुए हमले का असर वैष्णो देवी की यात्रा और अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ेगा? यहां जानिए

क्या पहलगाम में हुए हमले का असर वैष्णो देवी की यात्रा और अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ेगा? यहां जानिए

पहलगाम की बैसरन घाटी में बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और लगभग 17 लोग घायल हो गए। आतंकी सुरक्षा बलों की वर्दी में आए थे और पर्यटकों पर बुरी तरह फायरिंग करने लगे। इस घटना के विरोध में आज जम्मू-कश्मीर बंद है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस बड़े हमले से अमरनाथ यात्रा और वैष्णो देवी की यात्रा भी प्रभावित होगी।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं, जबकि 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। अब इस यात्रा में ज्यादा समय नहीं बचा है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजेंसियों को एक इनपुट भी मिला है, जिसमें कहा गया है कि आतंकी अमरनाथ यात्रा को भी निशाना बना सकते हैं। ऐसे में अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। इस आतंकी हमले ने सभी खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है।

क्या अमरनाथ यात्रा पर पड़ेगा इसका असर?

दरअसल, अमरनाथ यात्रा में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। न सिर्फ अमरनाथ यात्रा बल्कि वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। बड़ी संख्या में पर्यटकों पर हुआ यह हमला लोगों में दहशत फैला रहा है। जानकारी में सामने आया है कि पहलगाम में हुए इस टेरर अटैक में लगभग 8 से 10 आतंकी शामिल थे, जिनमें से दो-तीन स्थानीय मददगार भी थे और 5 से 7 आतंकी पाकिस्तान मूल के थे। स्थानीय लोगों की मदद से ही इन्होंने इलाके में यह हमला किया। जानकारी में यह भी सामने आया है कि आतंकी स्थानीय भाषा में ही बातचीत कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि अब इस हमले को लेकर अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही सुरक्षा बलों को मुस्तैद किया जा सकता है और अलर्ट जारी किया जा सकता है।

वैष्णो देवी की यात्रा भी हो सकती है प्रभावित?

हर साल वैष्णो देवी धाम में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वैष्णो देवी धाम का रास्ता भी बेहद कठिन माना जाता है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल इस रास्ते पर तैनात रहते हैं, ताकि आतंकी घात न लगा सकें। लेकिन पहलगाम में हुए इस हमले के बाद यात्रा प्रभावित हो सकती है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पहलगाम में हुए हमले में कई परिवार बुरी तरह उजड़ गए। ये सभी पर्यटक अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस खूबसूरत जगह में यादगार पल बिताने आए थे, लेकिन आतंकियों ने घात लगाकर यह हरकत की। इस घटना के कारण आज जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों को बंद किए जाने का ऐलान किया गया है, जबकि हिंदू संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी बुधवार को पूरा जम्मू-कश्मीर बंद करने का आह्वान किया है।

2622940cookie-checkक्या पहलगाम में हुए हमले का असर वैष्णो देवी की यात्रा और अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ेगा? यहां जानिए
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News  : नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विद्यालय जाने के दौरान किया था अपहरण     |     UP : उत्सर्ग एक्सप्रेस के कोच के निचले हिस्से में फंसी लोहे की चादर, इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन; टला हादसा     |     Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई मध्यप्रदेश की महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत     |     Farooq Abdullah links Pahalgam attack to local support | India News     |     Indore News: Ti Yashwant Badole’s Controversial ‘muslim Blood’ Remark Sparks Political Storm – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mumbai-ahmedabad Bullet Train: Nearly 76% Excavation Work Completed On Bandra Kurla Complex, News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Bullet Train:बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 76% खुदाई का काम पूरा, वैष्णव ने बताया     |     Bsf Action Continues On The India-pakistan Border In Rajasthan After The Pahalgam Attack – Amar Ujala Hindi News Live     |     Female Doctor Bhavna Murder Case, Udesh Wife Told The Police That She Had Talked To The Deceased 3 Days Ago – Amar Ujala Hindi News Live – महिला डॉक्टर भावना हत्याकांड:उदेश की पत्नी ने किया नया खुलासा, पुलिस को बताया     |     विराट कोहली ने एक साथ तोड़ डाला शिखर, वॉर्नर और रोहित का कीर्तिमान, किया ऐसा ऐतिहासिक करिश्मा     |     इस बॉलीवुड स्टार को डेट कर रहीं सचिन तेंदुलकर की लाडली? वायरल हो रही दोनों की तस्वीरें, जानें क्या है सच्चाई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088