Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के खिलाफ दुष्कर्म मामला, कसौली कोर्ट के आदेशों को चुनौती RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात कौन मारेगा बाजी, आंकड़ों के जरिए समझे सारा गणित स्ट्रगल से भरा था टीवी के सबसे महंगे एक्टर का सफर, पिता की मौत के बाद बिगड़ी माली हालत, यूं बदली तकदीर UPI ट्रांजैक्शन मार्च में रिकॉर्ड लेवल पर, ₹24 लाख करोड़ पर पहुंचा, जानें हर रोज कितना रहा औसत लेन-देन Oli in Thailand for BIMSTEC, may meet PM Modi | India News Aurangabad News: Husband Also Got Electrocuted While Trying To Save His Wife, Both Died - Bihar News Kannauj: छिबरामऊ में 'बच्चा' निकला शातिर चोर, पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार Uttarakhand Former Cm Harish Rawat Announced To Start Expose Campaign Against Lying Of Bjp - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: सफाई सर्वेक्षण पूरा, इंदौर फिर बनेगा नंबर 1 या मिलेगी कड़ी टक्कर Barmer News: Barmer Police Conducted A Foot Parade Of The Wanted Accused In The Market - Amar Ujala Hindi News Live

क्या मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में RBI लेगा चौंकाने वाला फैसला? 4-6 दिसंबर को MPC की बैठक


RBI- India TV Paisa

Photo:FILE आरबीआई

RBI ने पिछले 2 साल से रेपो रेट में कटौती नहीं की है। इसके चलते लोन की बढ़ी हुई EMI कम नहीं हो रही है। ऐसे में क्या इस बार आरबीआई कोई चौंकाने वाला फैसला ले सकता है? आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी उम्मीद ​बहुत ही कम है। एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस सप्ताह के अंत में अपनी द्विपक्षीय मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख ब्याज दर को एक बार फिर अपरिवर्तित रख सकता है। इसकी वजह महंगाई एक बार फिर आरबीआई के लक्ष्य से बाहर निकल गई है। वहीं, दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी वृद्धि के निराशाजनक आंकड़ों को देखते हुए केंद्रीय बैंक वृद्धि पूर्वानुमान को कम कर सकता है। रिजर्व बैंक गवर्नर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 4-6 दिसंबर, 2024 को होने वाली है। 

6 दिसंबर को पॉलिसी का ऐलान करेंगे गवर्नर 

बैठक के निर्णय की घोषणा 6 दिसंबर को गवर्नर शक्तिकांत दास करेंगे। आमतौर पर ऐसा मानना है कि आरबीआई जल्द ही प्रधान ब्याज दरों को कम करना शुरू कर देगा, लेकिन केंद्रीय बैंक के पास इस बार बहुत कम विकल्प होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि खुदरा मुद्रास्फीति 6% से ऊपर है। रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 से रेपो दर या लघु अवधि की उधारी दर को 6.5% पर बरकरार रखा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें कुछ राहत फरवरी 2025 में ही मिल सकती है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि वैश्विक माहौल में अनिश्चितता और मुद्रास्फीति पर संभावित प्रभाव को देखते हुए रेपो दर पर यथास्थिति बनी रह सकती है। 

वृद्धि पूर्वानुमान को कम करेगी

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति और जीडीपी दोनों के लिए आरबीआई के अनुमानों में बदलाव होगा, क्योंकि मुद्रास्फीति अब तक आरबीआई के तीसरी तिमाही के पूर्वानुमान से अधिक रही है और जीडीपी वृद्धि दूसरी तिमाही में उम्मीद से काफी कम रही है। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि अक्टूबर 2024 में उपभोक्ता कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति छह प्रतिशत को पार कर गई है। ऐसे में उम्मीद है कि दिसंबर 2024 की बैठक में एमपीसी यथास्थिति बनाए रखेगी। नायर ने कहा, ”साथ ही, हमारा अनुमान है कि एमपीसी अगले सप्ताह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने वृद्धि पूर्वानुमान को कम करेगी। अगर आगे मुद्रास्फीति में नरमी आती है, तो फरवरी 2025 में दरों में कटौती हो सकती है।” 

Latest Business News





Source link

1986250cookie-checkक्या मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में RBI लेगा चौंकाने वाला फैसला? 4-6 दिसंबर को MPC की बैठक
Artical

Comments are closed.

Himachal: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के खिलाफ दुष्कर्म मामला, कसौली कोर्ट के आदेशों को चुनौती     |     RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात कौन मारेगा बाजी, आंकड़ों के जरिए समझे सारा गणित     |     स्ट्रगल से भरा था टीवी के सबसे महंगे एक्टर का सफर, पिता की मौत के बाद बिगड़ी माली हालत, यूं बदली तकदीर     |     UPI ट्रांजैक्शन मार्च में रिकॉर्ड लेवल पर, ₹24 लाख करोड़ पर पहुंचा, जानें हर रोज कितना रहा औसत लेन-देन     |     Oli in Thailand for BIMSTEC, may meet PM Modi | India News     |     Aurangabad News: Husband Also Got Electrocuted While Trying To Save His Wife, Both Died – Bihar News     |     Kannauj: छिबरामऊ में 'बच्चा' निकला शातिर चोर, पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार     |     Uttarakhand Former Cm Harish Rawat Announced To Start Expose Campaign Against Lying Of Bjp – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: सफाई सर्वेक्षण पूरा, इंदौर फिर बनेगा नंबर 1 या मिलेगी कड़ी टक्कर     |     Barmer News: Barmer Police Conducted A Foot Parade Of The Wanted Accused In The Market – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088