Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Morning news wrap: Pakistan violates ceasefire again, Supreme court to hear Waqf plea; and more | India News Bihar News : Khelo India Games Khelo India Youth Khelo India 2025 Archery Football And Swimming Competitions - Amar Ujala Hindi News Live Varanasi News Today Dirty Act With Single Woman Fir Teenager Left Home After Being Scolded By Brother - Amar Ujala Hindi News Live Fifth Tiger Brought From Corbett Tiger Reserve To Motichur Range Of Rajaji Tiger Reserve Released In Forest - Amar Ujala Hindi News Live Love Jihad: Sit Will Investigate All The Love Jihad Cases In The State, Women Commission Team Will Inspect Clu - Amar Ujala Hindi News Live Udaipur: Sachin Pilot Paid Tribute To Dr. Girija Vyas, Says She Gave A New Direction To Women Empowerment - Rajasthan News - Udaipur:पायलट ने गिरिजा व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा PBKS vs LSG पंजाब से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी लखनऊ, कुछ ऐसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज भी 35 जिलों में झमाझम बारिश, आंधी-ओलावृष्टि की भी चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी CID के एसीपी आयुष्मान ने खरीदा घर, अब शादी के पीछे पड़े घरवाले, वेडिंग प्लान को लेकर किया खुलासा बारिश के बाद सुहाना हुआ पड़ाहों का मौसम, पड़ रहा है ये लॉन्ग वीकेंड, 3 दिन का बना लें घूमने का प्लान

क्या रिलेशनशिप में है आलिया भट्ट की बहन शाहीन? इस शख्स संग शेयर की तस्वीरें, मिनटों में वायरल हुआ पोस्ट


Alia Bhatt Sister husband
Image Source : INSTAGRAM
कौन है आलिया भट्ट के होने वाले जीजा?

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ निजी रखना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी हालिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। हाल ही में, उन्होंने फिटनेस इंस्ट्रक्टर ईशान मेहरा के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। इस खास पोस्ट पर न केवल आलिया बल्कि अनन्या पांडे, नीतू कपूर और कई लोगों ने भी रिएक्ट किया है। इन तस्वीरों से नेटिजन्स अटकलें लगा रहे हैं कि शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन तीन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों साथ में कोजी पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

शाहीन भट्ट का कौन है सनशाइन?

आज, 20 अप्रैल को शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ईशान मेहरा के साथ तस्वीरों की एक स्लाइड शेयर की। पोस्ट कैप्शन लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे, सनशाइन’। इसके आगे एक सूरज और एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया है। पहली तस्वीर में शाहीन बर्थडे बॉय के कंधे पर अपना चेहरा टिकाए हुए हैं। इसके बाद मेहरा की एक सोलो फोटो थी, जिसमें वह गार्डन की घास पर लेटे हुए दिखे। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में दोनों ने अपने स्नीकर्स दिखाते हुए तस्वीर शेयर की। दोनों की कोजी तस्वीरें देख नेटिजन्स कमेंट बॉक्स में कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं।

ईशान मेहरा पर शाहीन के परिवार ने लुटाया प्यार

आलिया भट्ट ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया है और ईशान मेहरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘हमारे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ उसके बाद एक पीला दिल और एक सूरज इमोजी भी लगाया है। उन्होंने इस पोस्ट पर मेहरा को भी टैग किया। दूसरी ओर, वरुण धवन ने भी प्यार लुटाया है। इसके अलावा, शाहीन की सौतेली बहन और मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कई दिल वाले इमोजी, अनन्या पांडे ने लाल दिल वाले इमोजी और नीतू कपूर ने लिखा, ‘प्लीज मेरी तरफ से इसे कसकर गले लगाकर बर्थडे की शुभकामनाएं दें।’ दूसरी ओर, कई इंटरनेट यूजर्स ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, ‘शाहीन को प्यार हो गया है।’ एक दूसरे यूजर ने पूछा, ‘शादी कब?’ जबकि एक ने मेहरा को आलिया भट्ट का जीजा बताया है।

आलिया भट्ट की बहन शाहीन क्या करती हैं?

शाहीन भट्ट दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया भट्ट की बहन पेशे से लेखिका और फिल्म निर्माता हैं। वहीं आलिया भट्ट के काम की बात करें तो शिव रवैल की ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ शारवरी भी होंगी। यह आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स द्वारा बनाई गई जासूसी दुनिया की पहली महिला प्रधान फिल्म है। यह इस साल के अंत में क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, उनकी पाइपलाइन में ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी हैं।

Latest Bollywood News





Source link

2607460cookie-checkक्या रिलेशनशिप में है आलिया भट्ट की बहन शाहीन? इस शख्स संग शेयर की तस्वीरें, मिनटों में वायरल हुआ पोस्ट
Artical

Comments are closed.

Morning news wrap: Pakistan violates ceasefire again, Supreme court to hear Waqf plea; and more | India News     |     Bihar News : Khelo India Games Khelo India Youth Khelo India 2025 Archery Football And Swimming Competitions – Amar Ujala Hindi News Live     |     Varanasi News Today Dirty Act With Single Woman Fir Teenager Left Home After Being Scolded By Brother – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fifth Tiger Brought From Corbett Tiger Reserve To Motichur Range Of Rajaji Tiger Reserve Released In Forest – Amar Ujala Hindi News Live     |     Love Jihad: Sit Will Investigate All The Love Jihad Cases In The State, Women Commission Team Will Inspect Clu – Amar Ujala Hindi News Live     |     Udaipur: Sachin Pilot Paid Tribute To Dr. Girija Vyas, Says She Gave A New Direction To Women Empowerment – Rajasthan News – Udaipur:पायलट ने गिरिजा व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा     |     PBKS vs LSG पंजाब से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी लखनऊ, कुछ ऐसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड     |     मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज भी 35 जिलों में झमाझम बारिश, आंधी-ओलावृष्टि की भी चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी     |     CID के एसीपी आयुष्मान ने खरीदा घर, अब शादी के पीछे पड़े घरवाले, वेडिंग प्लान को लेकर किया खुलासा     |     बारिश के बाद सुहाना हुआ पड़ाहों का मौसम, पड़ रहा है ये लॉन्ग वीकेंड, 3 दिन का बना लें घूमने का प्लान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088