Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
RBI का फैसला आते ही बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 783 और निफ्टी में 268 अंकों की जोरदार उछाल IPL का फाइनल जीतने के बाद कमरे में पहुंचकर इस खिलाड़ी ने किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ! Asian Paints and St+art India Foundation Mark World Caring Day with 'Project Udaan' Top Legal Experts Stress Interdisciplinary Law for Modern Challenges at SGT University Conclave Morning news wrap: Feud between Elon Musk and Donald Trump intensifies; FIR against RCB over stadium deaths, and more | India News Bihar : Dashrath Manjhi's Family Want Ticket To Rahul Gandhi For Bihar Election 2025 Gaya Ji Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Most Shockinng Video Hanuman Bhaqt Naushad Slept After Placing A Cot On Top Of Tower - Amar Ujala Hindi News Live The Layout Of The House Was Changed So That Trees Were Not Cut Down - Damoh News Jaipur: No Deity Is Pleased By Violence, Taking A Life Doesn't Bring Blessings – Balmukund Acharya - Amar Ujala Hindi News Live - Jaipur:जीव हत्या से कोई देवी-देवता खुश नहीं होते, किसी की जान लेने से ... Yamunanagar: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, एक माह बाद घर लौटा था घर

क्या से क्या हो गई पाकिस्तान की हालत! कंगाली में 1.5 लाख नौकरियों में की कटौती, 6 मंत्रालय भी किए भंग


Shehbaz Sharif- India TV Hindi

Image Source : AP
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्थिक रूप से लगातार कंगाल हो रहा है और हालात ये हैं कि अगर उसे लोन न मिले तो वह ज्यादा समय तक अपनी व्यवस्था चलाने में भी असमर्थ है। ताजा मामला ये है कि पाकिस्तान ने आर्थिक खर्चों को कम करने के लिए 1.5 लाख नौकरियों में कटौती की है और 6 मंत्रालय भी भंग कर दिए हैं। इसके अलावा दो अन्य मंत्रालयों के विलय करने की भी घोषणा की गई है। 

बता दें कि पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से लोन लेने के तहत ये काम किया है क्योंकि उसे दुनिया को ये दिखाना है कि वह अपने खर्चों को सीमित कर रहा है और इसीलिए उसे लोन दिया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक, आईएमएफ के साथ 7 अरब अमेरिकी डॉलर के लोन के तहत पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल 26 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान के सहायता पैकेज को मंजूरी दे दी थी और पाकिस्तान द्वारा व्यय में कटौती, कर-से-जीडीपी अनुपात में वृद्धि, कृषि और रियल एस्टेट जैसे गैर-पारंपरिक क्षेत्रों पर कर लगाने की प्रतिबद्धता के बाद पहली किश्त के रूप में 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक जारी किया थी। 

पाकिस्तान के वित्त मंत्री का सामने आया था बयान

अमेरिका से लौटने पर मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने कहा था कि आईएमएफ के साथ एक कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है, जो पाकिस्तान के लिए आखिरी कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा था, ‘हमें यह साबित करने के लिए अपनी नीतियों को लागू करने की जरूरत है कि यह आखिरी कार्यक्रम होगा।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जी20 में शामिल होने के लिए अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाना होगा।

मंत्री ने कहा था, ‘मंत्रालयों के भीतर सही आकार का काम चल रहा है और छह मंत्रालयों को बंद करने का निर्णय लागू किया जाएगा, जबकि दो मंत्रालयों का विलय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न मंत्रालयों में 1,50,000 पद समाप्त हो जाएंगे।’

उन्होंने बढ़ते कर राजस्व पर विस्तार से चर्चा की थी और कहा था कि पिछले साल लगभग 3 लाख नए करदाता थे और इस साल अब तक 732,000 नए करदाताओं ने पंजीकरण कराया है, जिससे देश में करदाताओं की कुल संख्या 1.6 मिलियन से बढ़कर 3.2 मिलियन हो गई है।

Latest World News





Source link

1610650cookie-checkक्या से क्या हो गई पाकिस्तान की हालत! कंगाली में 1.5 लाख नौकरियों में की कटौती, 6 मंत्रालय भी किए भंग
Artical

Comments are closed.

RBI का फैसला आते ही बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 783 और निफ्टी में 268 अंकों की जोरदार उछाल     |     IPL का फाइनल जीतने के बाद कमरे में पहुंचकर इस खिलाड़ी ने किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ!     |     Asian Paints and St+art India Foundation Mark World Caring Day with ‘Project Udaan’     |     Top Legal Experts Stress Interdisciplinary Law for Modern Challenges at SGT University Conclave     |     Morning news wrap: Feud between Elon Musk and Donald Trump intensifies; FIR against RCB over stadium deaths, and more | India News     |     Bihar : Dashrath Manjhi’s Family Want Ticket To Rahul Gandhi For Bihar Election 2025 Gaya Ji Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Most Shockinng Video Hanuman Bhaqt Naushad Slept After Placing A Cot On Top Of Tower – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Layout Of The House Was Changed So That Trees Were Not Cut Down – Damoh News     |     Jaipur: No Deity Is Pleased By Violence, Taking A Life Doesn’t Bring Blessings – Balmukund Acharya – Amar Ujala Hindi News Live – Jaipur:जीव हत्या से कोई देवी-देवता खुश नहीं होते, किसी की जान लेने से आशीर्वाद नहीं मिलता     |     Yamunanagar: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, एक माह बाद घर लौटा था घर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088