Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
National Bank Open 2025: विंबलडन 2025 की विनर इगा स्वियातेक के साथ हुआ उलटफेर, क्लारा टॉसन से मिली हार 2 बीवियां और 6 बच्चों वाला सुपरस्टार, 12 नाती-पोतों से भरा है परिवार, जानें कौन क्या करता है Vivo Y400 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब भटूरे का आटा कैसे लगाते हैं, तुरंत खाने का मन करे तो ऐसे बना लें छोले-भटूरे, मेहमान भी करेंगे तारीफ All Time Plastics IPO: इस दिन खुलेगा आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड, अलॉटमेंट डेट और लिस्टिंग डेट समेत जरूरी डिटेल्स Hockey India names Indian hockey team for Tour of Australia Punjab: करंट लगने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा पिता, पशुओं के लिए मशीन से काट रहे थे चारा उमंग सिंघार का आरोप, BJP सरकार आदिवासियों को पट्टे नहीं देना चाहती, सिर्फ लॉलीपॉप पकड़ा रही है, कुपोषण पर भड़के विक्रांत भूरिया Tejashwi's dual voter ID row: Lawyer files complaint against RJD leader; move after EC asked him to hand over EPIC card | India News Bseb Opens Ofss Spot Admission 2025 Window, Apply For Class 11 Seats By August 5 - Amar Ujala Hindi News Live

क्राइम पेट्रोल सीरियल की हीरोइन प्यार में हुई इतनी पागल, प्रेमी के भतीजे का ही अपहरण


मशहूर टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल की हीरोइन को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री पर अपने ही प्रेमी के तीन साल के भतीजे के अपहरण करने का आरोप है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला के प्रेमी के घरवाले उनकी शादी की परमिशन नहीं दे रहे थे। जिससे नाराज होकर उसने बच्चे को स्कूल से ही किडनैप कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रेमी से शादी न हो पाने के कारण अभिनेत्री मानसिक तनाव में थी और अपना होश खो बैठी।

आरोपी महिला की पहचान शबरीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पालघर जिले से गिरफ्तार किया है। शबरीन लोकप्रिय क्राइम सीरीज धारावाहिक क्राइम पेट्रोल में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी है। वह मासूम बच्चे (पीड़ित) के चाचा बृजेश सिंह के साथ रिश्ते में थी। जब बृजेश को उनके रिश्ते के बारे में पता लगा तो उन्होंने दोनों के संबंधों को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। घरवाले दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस ने कहा कि शबरीन बृजेश सिंह के प्यार में इतना पागल हो गई थी कि उसे इस बात का अहसास तक नहीं हुआ कि वह जो कर रही है, वह अपराध है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जयराज रानावाने ने एएनआई को बताया, “शबरीन बृजेश के प्यार में अपना होश गंवा चुकी थी और उसे अपने काम में भी मन नहीं लग रहा था। क्राइम पेट्रोल सीरियल के अलावा वह और भी कई सीरियल में काम कर चुकी है।”

पुलिस ने बच्चे को बरामद करने के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या अपहरण में बृजेश भी शामिल था? पुलिस का कहना है कि बृजेश को गुप-चुप किसी अज्ञात महिला के साथ भी देखा गया है। इसके बावजूद शबरीन और बृजेश कई सालों से रिश्तों में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शबरीन ने कथित तौर पर यह अपराध इसलिए किया क्योंकि वह अपने परिवार से भी नाराज थी क्योंकि उसके परिवार ने भी बृजेश के घरवालों को मनाने का प्रयास नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को बृजेश का भतीजा प्रिंस स्कूल में था। शबरीन कथित तौर पर सुबह 11 बजे स्कूल पहुंची और उसे अपने साथ ले गई।



Source link

1740690cookie-checkक्राइम पेट्रोल सीरियल की हीरोइन प्यार में हुई इतनी पागल, प्रेमी के भतीजे का ही अपहरण
Artical

Comments are closed.

National Bank Open 2025: विंबलडन 2025 की विनर इगा स्वियातेक के साथ हुआ उलटफेर, क्लारा टॉसन से मिली हार     |     2 बीवियां और 6 बच्चों वाला सुपरस्टार, 12 नाती-पोतों से भरा है परिवार, जानें कौन क्या करता है     |     Vivo Y400 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब     |     भटूरे का आटा कैसे लगाते हैं, तुरंत खाने का मन करे तो ऐसे बना लें छोले-भटूरे, मेहमान भी करेंगे तारीफ     |     All Time Plastics IPO: इस दिन खुलेगा आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड, अलॉटमेंट डेट और लिस्टिंग डेट समेत जरूरी डिटेल्स     |     Hockey India names Indian hockey team for Tour of Australia     |     Punjab: करंट लगने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा पिता, पशुओं के लिए मशीन से काट रहे थे चारा     |     उमंग सिंघार का आरोप, BJP सरकार आदिवासियों को पट्टे नहीं देना चाहती, सिर्फ लॉलीपॉप पकड़ा रही है, कुपोषण पर भड़के विक्रांत भूरिया     |     Tejashwi’s dual voter ID row: Lawyer files complaint against RJD leader; move after EC asked him to hand over EPIC card | India News     |     Bseb Opens Ofss Spot Admission 2025 Window, Apply For Class 11 Seats By August 5 – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088