नीमच: जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटनाक्रम गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि का मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी का बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले रामचंद्र पिता हरलाल पाटीदार 45 ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होते ही पड़ोसियों ने रामचंद्र को फंदे से लटका देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, मृतक ने कमरे की छत पर लगे लोहे के हूक से रस्सी का फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले करीब डेढ़ साल से अकेला ही रह रहा था। हालांकि रामचंद्र ने सुसाइड क्यों किया है, इसका कारण अब तक अज्ञात है। जिसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।

Comments are closed.