Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Mehul Choksi sues India in UK high court for ‘kidnapping him’ in Antigua | India News Bihar News: निजी अस्पताल के कमरे में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, सीतामढ़ी के रहने वाले थे, वैशाली में थी प्रैक्टिस Hardoi: 20 फर्जी फर्माें के नाम पर भी किया खेल, शहर का एक युवक पूरे खेल का खिलाड़ी Education Department Got The Basis For The Petition On The Transfer Of Teachers Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live Umaria News: Information About The Movement Of 21 Wild Elephants Near Khitauli Village - Amar Ujala Hindi News Live Gang That Robbed Drivers On Highway - Bhilwara News Sonipat: बेटे को बचाने के लिए नहर में कूदा पिता, पानी के तेज बहाव में बहे दोनों, तलाश जारी IND vs ENG: क्या इंग्लैंड को सता रहा है जसप्रीत बुमराह का डर? बेन स्टोक्स के बयान से हो गया साफ जब मरते-मरते बचे आमिर खान, 27 साल पहले इस कल्ट क्लासिक के लिए उठाया था जोखिम, BO पर किया शानदार कलेक्शन TikTok पर आया डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

खालिस्तान की मांग को जायज ठहराता है राहुल गांधी का बयान, आतंकी गुरपतवंत ने किया कांग्रेस नेता का समर्थन


खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू (बाएं) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (दाएं)- India TV Hindi

Image Source : PTI
खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू (बाएं) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (दाएं)

वाशिंगटनः खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। उसने कहा कि राहुल गांधी का बयान भारत में अलग खालिस्तानी देश की मांग का समर्थन करता है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता ने भारत में सिखों की स्थिति को दयनीय बताया था। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में इस बात की लड़ाई है कि सिख के तौर पर पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी या नहीं, क्या कोई सिख गुरुद्वारे जा सकता है? राहुल ने कहा था कि आपको समझना पड़ेगा कि लड़ाई इस बात की है, लड़ाई राजनीति को लेकर नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि ऐसी लड़ाई केवल सिखों के लिए नहीं, दूसरे धर्मों के लिए भी है। 

अब खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी का बयान बिलकुल सही है। उनका बयान यह भी दर्शाता है कि भारत में अलग खालिस्तान देश की मांग जायज है। पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी का बयान खालिस्तानी नेताओं की मांग को जायज ठहराता है। बता दें कि गुरुपतवंत सिंह पन्नू भारत द्वारा घोषित खालिस्तानी आतंकी है, जो फिलहाल अमेरिका में रह रहा है। भारत में कई आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता रही है। अब गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी के बयान को अलग खालिस्तान की मांग से जोड़ कर बवाल कर दिया है। भाजपा ने इस मामले में राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है। 

गुरपतवंत पन्नू का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेश दौरे पर अमेरिका गए हैं। वह 3 दिनों तक की अमेरिका यात्रा पर हैं। इस दौरान वह विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। मगर अब राहुल गांधी के बयान को गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सही ठहरा कर उन्हें बैकफुट पर ला दिया है। 

यह भी पढ़ें

क्या जर्मनी भी बनना चाहता है भारत का रणनीतिक साझेदार, जयशंकर की बर्लिन यात्रा में जानें किन बड़े मुद्दों पर हुई बात




हमास, हत्या और हैवान; इजरायली सेना ने वीडियो में दिखाया बंधकों के साथ बर्बरता करने वाला “सुरंगों का शैतान”

 

 

Latest World News





Source link

1490450cookie-checkखालिस्तान की मांग को जायज ठहराता है राहुल गांधी का बयान, आतंकी गुरपतवंत ने किया कांग्रेस नेता का समर्थन
Artical

Comments are closed.

Mehul Choksi sues India in UK high court for ‘kidnapping him’ in Antigua | India News     |     Bihar News: निजी अस्पताल के कमरे में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, सीतामढ़ी के रहने वाले थे, वैशाली में थी प्रैक्टिस     |     Hardoi: 20 फर्जी फर्माें के नाम पर भी किया खेल, शहर का एक युवक पूरे खेल का खिलाड़ी     |     Education Department Got The Basis For The Petition On The Transfer Of Teachers Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Umaria News: Information About The Movement Of 21 Wild Elephants Near Khitauli Village – Amar Ujala Hindi News Live     |     Gang That Robbed Drivers On Highway – Bhilwara News     |     Sonipat: बेटे को बचाने के लिए नहर में कूदा पिता, पानी के तेज बहाव में बहे दोनों, तलाश जारी     |     IND vs ENG: क्या इंग्लैंड को सता रहा है जसप्रीत बुमराह का डर? बेन स्टोक्स के बयान से हो गया साफ     |     जब मरते-मरते बचे आमिर खान, 27 साल पहले इस कल्ट क्लासिक के लिए उठाया था जोखिम, BO पर किया शानदार कलेक्शन     |     TikTok पर आया डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088