Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Muzaffarpur Bihar News : Notorious Deepak Singh Arrested After Fourteen Years By Stf Bihar Team - Bihar News Holika Dahan 2025 Muhurat: होली पर आज है भद्रा का साया,  जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि Video : Cctv Of Knife Attack On Two Boys In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Mahila Congress Took Out A Candle March Against Rape, Accused The Government Of Inaction - Madhya Pradesh News Banswara: Property Worth 1.44 Crore Earned From Drug Trafficking Frozen, Father-son Were Arrested In December - Amar Ujala Hindi News Live इन जगहों पर नहीं होता होलिका दहन, ये परंपराएं आपको कर देंगी हैरान IPL 2025: धर्मशाला पहुंची पंजाब किंग्स की टीम, आज करेगी अभ्यास; अय्यर, अर्शदीप और विदेशी खिलाड़ी नहीं आए क्रिकेट जगत के लिए आई बुरी खबर, भारत के इस खिलाड़ी का हुआ निधन; पसर गया मातम हार्डी संधू की बीट पर थिरके महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत ने बांधा सुरों का समां, शादी में दिखा रंगीन अंदाज WTO ने कहा- दुनियाभर में ट्रेड वॉर छिड़ने के आसार, वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है असर

खेसारी लाल के प्यार की दुश्मन बनी ‘शीतलहरी’, गर्लफ्रेंड ने मिलने से किया इनकार, छा गया नया भोजपुरी गाना


bhojpuri song

Image Source : YOUTUBE
खेसारी लाल यादव का नया गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव कड़ाके की ठंड के बीच परेशान हो गए हैं! दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेंडिंग स्टार अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने को परेशान हैं, लेकिन इस सर्दी के चलते उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया है। ऐसे में बेचारे खेसारी लाल परेशान हो गए हैं और गर्लफ्रेंड से अपनी परेशानी शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, ये सीन रियल लाइफ का नहीं बल्कि रील लाइफ का है। ये उनके नए गाने का सीन है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। जी हां, हाल ही में खेसारी लाल यादव अपने नए गाने के साथ फैंस के बीच हाजिर हुए। कड़ाके की ठंड के बीच ट्रेंडिंग स्टार ने अपना नया गाना रिलीज किया, जो अब यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

मस्ती मजाक भरा भोजपुरी गाना रिलीज

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल के साथ इस ‘जाड़ा’ वाले गाने में नेहा राज की जोड़ी नजर आ रही है,  जो बेहद पसंद की जा रही है। इस म्यूजिक वीडियो में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच मस्ती मजाक और रोमांस देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस भोजपुरी गाने में खेसारी गर्लफ्रेंड से मिलने की जिद करते दिखाई दे रहे हैं। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं- “जाड़ा में खड़ा बानी मिलेला तोहरा, तू बारु घर में हम बानी बहरा। ना अइबु त जिंदगी हो जाई तबाह”। इसके जवाब में नेहा कहती हैं- “शीतलहरी बहरी बा, हम करअ तानी”।

रिलीज होते ही करने लगा ट्रेंड

पूरे गाने में खेसारी लाल नेहा से मिलने की लगातार मिन्नत करते रहते हैं, लेकिन नेहा उनकी बात मानने को तैयार ही नहीं हैं। इस सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। खेसारी लाल के फैंस का कहना है कि ये बेस्ट जाड़ा सॉन्ग है। ये गाना 26 दिसंबर को रिलीज हुआ था, जो अब हर तरफ छाया हुआ है। म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया ये गाना यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। चार दिन में ही इस गाने को 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है।

शीतलहरी गाने को खेसारी लाल ने दी है आवाज

शीतलहरी गाने को खेसारी लाल और नेहा राज ने आवाज दी है और इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और इसे आदर्श सिंह ने कंपोज किया है। वीडियो के डायरेक्टर पवन पाल और एडिटर अंगद पाल हैं। शीतलहरी गाना खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए ठंड का तोहफा बन गया है, जो उन्हें खूब एंटरटेनमेंट दे रहा है।





Source link

2163950cookie-checkखेसारी लाल के प्यार की दुश्मन बनी ‘शीतलहरी’, गर्लफ्रेंड ने मिलने से किया इनकार, छा गया नया भोजपुरी गाना
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur Bihar News : Notorious Deepak Singh Arrested After Fourteen Years By Stf Bihar Team – Bihar News     |     Holika Dahan 2025 Muhurat: होली पर आज है भद्रा का साया,  जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि     |     Video : Cctv Of Knife Attack On Two Boys In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mahila Congress Took Out A Candle March Against Rape, Accused The Government Of Inaction – Madhya Pradesh News     |     Banswara: Property Worth 1.44 Crore Earned From Drug Trafficking Frozen, Father-son Were Arrested In December – Amar Ujala Hindi News Live     |     इन जगहों पर नहीं होता होलिका दहन, ये परंपराएं आपको कर देंगी हैरान     |     IPL 2025: धर्मशाला पहुंची पंजाब किंग्स की टीम, आज करेगी अभ्यास; अय्यर, अर्शदीप और विदेशी खिलाड़ी नहीं आए     |     क्रिकेट जगत के लिए आई बुरी खबर, भारत के इस खिलाड़ी का हुआ निधन; पसर गया मातम     |     हार्डी संधू की बीट पर थिरके महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत ने बांधा सुरों का समां, शादी में दिखा रंगीन अंदाज     |     WTO ने कहा- दुनियाभर में ट्रेड वॉर छिड़ने के आसार, वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है असर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088