इंदौर: इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में लम्बोदर का खूबसूरत श्रृंगार हुआ। पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। भगवान को लाल रंग के सुंदर वस्त्र पहनाए। गुलाब और सफेद फूलों से बने आकर्षक हार भगवान को पहनाए। गणेश जी के साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी सुंदर श्रृंगार किया। पंडित पुनीत भट्ट महाराज ने भगवान का पूजन कर उनकी आरती की। चांदी के पात्र में भगवान को मिठाई और फलों का भोग अर्पित किया। मंदिर की खासियत है की यहां एक ही परिसर में 33 देवी-देवताओं के मंदिर है।खजराना गणेश का हुआ सुंदर श्रृंगाररविवार को प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में संकटमोचन का मनमोहक श्रृंगार हुआ। भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया। तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। भगवान को लाल रंग के वस्त्र पहनाए। गुलाब और सफेद फूलों से बना सुंदर हार भगवान को पहनाया। आकड़े के पत्तों पर चंदन से सीता राम लिख पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। गेंदे के फूलों के हार से गर्भगृह में सजावट की। विभिन्न किस्म के फूलों और पंखुड़ियों से भगवान का सिंहासन सजाया। पंडित दीपेश व्यास ने भगवान का पूजन कर आरती की। भगवान को मिठाई और फलों का भोग अर्पित किया। मंदिर की खासियत है की यहां भक्त मंडल के कई भक्त यहां होने वाले आयोजन की व्यवस्था संभालते है।रणजीत हनुमान का सजा दरबार

Comments are closed.