Ganesh Chaturthi Vastu Tips: गणेश चतुर्थी का पर्व 07 सितंबर 2024 को देशभर में मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान श्रीगणेश के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति या प्रतिमा विराजित करते हैं और उनकी विधि-विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की ज्यादा से ज्यादा अराधना करनी चाहिए। भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस दिन उनकी प्रिय चीजें अर्पित करते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीगणेश को दूर्वा अतिप्रिय है। जानें भगवान श्रीगणेश को किस तरह की दूर्वा अर्पित करनी चाहिए व क्या नहीं चढ़ाना चाहिए। आचार्य से जानें किस भगवान को कौन सा पुष्प चढ़ाना चाहिए।
आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार, गणेश जी को दूर्वा चढ़ानी शुभ होती है। यह उन्हें प्रिय है। दूर्वा के सबसे ऊपरी सिरे में तीन या 5 पत्ती होना शुभ होता है। गणेश जी पर तुलसी कभी न चढ़ाएं। महादेव को चमेली, शमी, मौलसीरी, नागचंपा, पलाश आदि के पुष्प चढ़ा सकते है उन्हें बेलपत्र और धतूरा विशेष प्रिय है। विष्णु जी को तुलसी बहुत प्रिय है, चाहे राम तुलसी हो या श्याम तुलसी। इसके साथ बेला, चमेली, चंपा, मालती, गेंदा आदि अर्पित कर सकते हैं। हनुमान जी को लाल रंग या कोई भी सुगंधित फूल चढ़ाएं।
भगवान श्रीगणेश को ये हैं प्रिय- भगवान श्रीगणेश को फलों में केला अतिप्रिय है। इसके अलावा गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाना शुभ माना गया है।
गणेश जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए- पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान गणेश ने चंद्रदेव को श्राप दे दिया था। इसलिए गणपति बप्पा को सफेद रंग के पुष्प, वस्त्र, सफेद जनेऊ या सफेद चंदन नहीं अर्पित करना चाहिए।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.