इन दिनों गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। पसीने से लोग तर-बतर हैं, जिससे बचने के लिए लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीज खा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस मौसम में लोग फ्रिज का भी बहुत अधिक इस्तेमाल करते हैं। बोतल में पानी भरकर रखते हैं और प्यास लगने पर फ्रिज का पानी ही पीते हैं, जिससे उन्हें राहत मिलती है।
गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पिया जाता है, ताकि शरीर को ठंडक मिले। इसके लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग पानी में बर्फ डालकर भी पीते हैं, जो कि शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है।
हो जाएं सावधान!
पानी को ठंडा करने के लिए फ्रिज का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे की फ्रिज का पानी पीना शरीर के लिए कितना नुकसानदायक है, इसलिए यदि आप भी इस आदत को अपनाते हैं, तो फौरन इसमें बदलाव की जरूरत है। अन्यथा, आपको भी आगे चलकर थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर
दरअसल, फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ सकती है। फ्रिज में रखे बोतल से ठंडा पानी पीने पर आंत में बुरा प्रभाव पड़ता है। जिस कारण खाना सही तरीके से नहीं पच पाता, जिससे पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है। मेडिकल अध्ययनों की मानें तो, जब बहुत ठंडा पानी का सेवन किया जाता है, तो शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए थोड़ी देर के लिए कुछ अंगों की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं। हालांकि, कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो जाती है।
हो सकती है ये समस्याएं
एक्सपर्ट की मानें तो, फ्रिज का ठंडा पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिसका मुख्य कारण शरीर को अपने सामान्य तापमान को बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में पानी की कमी हो सकती है। इससे माइग्रेन, सिर दर्द या की समस्या भी हो सकती है। शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है, जिससे बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, सर्दी और खांसी की भी समस्या हो सकती है।
कब होता है ज्यादा नुकसानदायक
- खाना खाने के तुरंत बाद
- व्यायाम करने के तुरंत बाद
- धूप में लंबे समय तक रहने के तुरंत बाद
- गैस्ट्रिक या पेट संबंधी समस्या होने पर
- गले में खराश या खांसी होने पर
- सर्दी के दौरान
- पलू से नहाकर निकलने के बाद
- कोई हार्ट डिजीज होने पर
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
