Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: 'नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय तेजस्वी के करीबी ने मांगे थे पैसे', RJD विधायक ने किया बड़ा दावा Innocent Child Dies In Aligarh District Hospital - Amar Ujala Hindi News Live Mussoorie: Huge Fire Breaks Out In A Shop On Mall Road, Chaos Ensues, All Goods Burnt To Ashes - Amar Ujala Hindi News Live Drunk Audi Driver Crushes Five People Sleeping On Footpath In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Sidhi Weather News: Monsoon Blesses Farmers, Meteorological Department Issues Yellow Alert - Madhya Pradesh News Kota News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल Radhika Murder Case: Best Friend Himanshika Reveals Shocking Truth In Emotional Video - Amar Ujala Hindi News Live Forest Department Took Action Against Illegal Encroachments Preparations Underway In Jubbal Rohru As Well - Amar Ujala Hindi News Live युवाओं की सरकार में भिंड कलेक्टर का यह कैसा व्यवहार! छात्र को मारे दनादन चांटे, जानें पूरा मामला IND vs ENG: टीम इंडिया ने धराशायी किया 50 साल पुराना रिकॉर्ड, लगा दिए इतने छक्के बन गया टेस्ट में नया कीर्तिमान

गांवों में 50% गर्भवती महिलाओं को एनीमिया अब हर महीने होगी जांच और मॉनिटरिंग

भोपाल: राजधानी से सटे ग्रामीण इलाकों में हुई 357 महिलाओं की जांच।हीमोग्लोबिनोमीटर से कुछ सेकंड में जांच पूरी और रिपोर्ट भी तुरंत हीराजधानी से सटे ग्रामीण इलाकों की 50 प्रतिशत से ज्यादा गर्भवती महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग की एक जांच में हुआ है। ये जांच स्ट्रिप आधारित हीमोग्लोबिनोमीटर से की गई। स्वास्थ्य अमले ने शहरी और ग्रामीण इलाके के 72 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 357 गर्भवती महिलाओं के सैंपल लेकर जांच की। जांच में जो आंकड़े आए हैं, वह चिंताजनक हैं।अधिकांश महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर 9 से 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर निकला। जबकि, 180 महिलाएं ऐसी हैं जिनका हीमोग्लोबिन स्तर 7 से 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर है। ऐसे में इन गर्भवती महिलाओं को एनीमिया ग्रसित माना गया है।राहत की बात यह है कि कोई महिला गंभीर रूप से एनीमिया ग्रसित नहीं मिली है। इसका मतलब ये है कि किसी भी महिला का हीमोग्लोबिन 7 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम नहीं है। जबकि कई बार गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन घटकर तीन-चार के स्तर तक भी पहुंच जाता है।महिलाओं में 12 से 15.5 होना चाहिए स्तरमहिलाओं में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर 12 से 15.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच होना चाहिए। इससे कम होने पर महिला को एनीमिया ग्रसित माना जाता है। हीमोग्लोबिन कम होने पर सिरदर्द, सीने में दर्द हो सकता है। थकान और कमजोरी महसूस होती है। शरीर में खून की कमी होने से गठिया, कैंसर और किडनी से संबंधित बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।211 हीमोग्लोबिनोमीटर दिए गए हैं एएनएम कोस्वास्थ्य विभाग की ओर से इन महिलाओं को जांच के तत्काल बाद आयरन की गोलियां उपलब्ध कराई गई हैं। जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर 9 से 11 के बीच है, उनको सुबह-शाम एक-एक गोली खानी है, जबकि जिनका स्तर 11 से 13 के बीच है, उनको दिन में एक गोली लेनी है।ये खुराक तब तक लेनी होगी जब तक महिलाएं बच्चे को स्तनपान कराएंगी। हफ्तेभर पहले एनएचएम को 211 हीमोग्लोबिनोमीटर मिले थे। हर उप स्वास्थ्य केंद्र को दो-दो दिए गए थे। इसके साथ ही एएनएम को प्रशिक्षित भी किया गया था।इसके बाद पहली बार मंगलवार को इनका उपयोग किया गया। इसका फायदा यह है कि जांच चंद सेकंड में हो जाती है और मरीज को तत्काल सामने रिजल्ट दिखता है। ऐसे में मरीज भरोसा करने के साथ ही दवाओं का सेवन गंभीरता से करता है।जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 9 से कम रहा, उन्हें आयरन सुक्रोज लगाया गया है। अब हर मंगलवार और शुक्रवार को आंगनवाड़ी के स्तर पर ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर इस हीमोग्लोबिनोमीटर से जांच कर एनीमिक महिलाओं और बच्चों की पहचान करेंगे। जरूरत होने पर जरूरी उपचार दिया जाएगा।डॉ. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ, भोपाल

663380cookie-checkगांवों में 50% गर्भवती महिलाओं को एनीमिया अब हर महीने होगी जांच और मॉनिटरिंग
Artical

Comments are closed.

Bihar: 'नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय तेजस्वी के करीबी ने मांगे थे पैसे', RJD विधायक ने किया बड़ा दावा     |     Innocent Child Dies In Aligarh District Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mussoorie: Huge Fire Breaks Out In A Shop On Mall Road, Chaos Ensues, All Goods Burnt To Ashes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Drunk Audi Driver Crushes Five People Sleeping On Footpath In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sidhi Weather News: Monsoon Blesses Farmers, Meteorological Department Issues Yellow Alert – Madhya Pradesh News     |     Kota News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल     |     Radhika Murder Case: Best Friend Himanshika Reveals Shocking Truth In Emotional Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Forest Department Took Action Against Illegal Encroachments Preparations Underway In Jubbal Rohru As Well – Amar Ujala Hindi News Live     |     युवाओं की सरकार में भिंड कलेक्टर का यह कैसा व्यवहार! छात्र को मारे दनादन चांटे, जानें पूरा मामला     |     IND vs ENG: टीम इंडिया ने धराशायी किया 50 साल पुराना रिकॉर्ड, लगा दिए इतने छक्के बन गया टेस्ट में नया कीर्तिमान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088