जयपुर: जयपुर के चंदवाजी इलाके में देर रात लेपड के हमले से दहशत फैल गई। लोग अपने अपने घरों के दरवाजे खिड़की बंद कर बैठे रहे कि कहीं लेपड़ नहीं आ जाए। ढाणी में घुसे लैपड़ ने एक एक कर पांच लोगों पर हमला कर दिया। उसके बाद शोर शराबा मचा तो लैपड़ भागकर अपेक्स यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में जा घुसा। वहां पर भी एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। बाद में करीब सुबह 8 बजे बड़ी मशक्कत के बाद लैपड़ को काबू किया जा सका। उसे वन विभाग वाले ले गए। लेकिन लैपड़ ने जो तांडव मचाया उसके बाद तीन लोगों को बेहद गंभीर हालत में एसएमएस में भर्ती कराया गया है। दो अन्य का निजी स्तर पर इलाज जारी है।सबसे पहले ढाणी में सो रहे परिवार पर किया हमलारात करीब ढाई बजे मोटूका बास ढाणी में सो रहे एक परिवार पर लैपड़ ने हमला कर दिया। परिवार में पति पत्नी और करीब दस साल का एक बच्चा सो रहा था। बच्चे के कंधे पर लैपड़ ने दांत और पंजा लगा दिया। उसके बाद बेटे को बचाने के दौरान मां और पिता वहां आए तो लैपड़ ने दोनों पर हमला कर दिया। पिता का हाथ बुरी तरह से चबा लिया। हड्डियां चटका दी। मां के भी सिर और पीट पर पंजा मारा जिससे मां भी बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसके बाद शोर मचा तो लैपड़ नजदीक ही स्थित अपेक्स यूनिवर्सिटी भवन में जा घुसा। वहां चौकीदार सो रहा था, उस पर भी लैपड ने हमला कर दिया और इस दौरान एक अन्य व्यक्ति पर भी लैपड़ ने हमला किया। कुल मिलाकर पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद तीन को एसएमएस में भर्ती कराया गया।अपेक्स यूनिवर्सिटी के कैम्पस में हुआ ट्रैक्युलाइजगांव में शोर मचने के बाद लैपड़ बिल्डिंग में घुस गया। जहां पर यूनिवर्सिटी की क्लासों में घूमता रहा। उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने शोर के बाद पुलिस और वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में लिया गया है। बाद में वनविभाग के अधिकारी लैपड़ को लेकर चिड़ियाघर पहुंच गए हैं। यहां पर लैपड़ का उपचार भी किया जाएगा।

Comments are closed.