गाजा युद्ध में बाइडेन ने फिर लिया यूटर्न, इजरायल को 1 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत के हथियार भेजने पर राजी


जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति।- India TV Hindi

Image Source : AP
जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा युद्ध मामले में फिर से यू-टर्न मार दिया है। अब तक इजरायल को गाजा के रफाह पर हमले करने पर हथियारों की सप्लाई को बंद करने की धमकी देने वाले बाइडेन बदल गए हैं। अब बाइडेन प्रशासन ने प्रमुख सांसदों से कहा है कि अमेरिका इजरायल को एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत के हथियार और गोला-बारूद भेजेगा। अमेरिकी संसद के तीन कर्मियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं है कि हथियारों की यह खेप कब भेजी जाएगी।

बाइडेन प्रशासन द्वारा इस महीने 2,000 पाउंड दर वाले 3,500 बम की खेप इजरायल भेजने पर रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद अब अमेरिका की ओर से इज़रायल के लिए हथियारों की पहली खेप भेजने का यह खुलासा किया गया है। बाइडेन प्रशासन ने हथियारों की खेप भेजने पर रोक लगाने के संबंध में कहा था कि उसने इजरायल को भीड़भाड़ वाले दक्षिणी गाजा शहर रफह में अपने हमले में उन विशेष हथियारों का उपयोग करने से रोकने के लिए बमों की आपूर्ति रोक दी है।

पैकेज में टैंक से लेकर गोला-बारूद तक शामिल

अमेरिकी कांग्रेस के कर्मियों ने कहा कि मंगलवार को घोषित किए गए हथियारों के पैकेज में टैंक से लेकर गोला-बारूद तक शामलि है। इसके लिए लगभग 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर, सामरिक वाहनों के लिए 50 करोड़ डॉलर और मोर्टार राउंड के लिए छह करोड़ डॉलर रकम निर्धारित है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर हथियारों की आपूर्ति की जानकारी दी जिसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। (एपी) 

यह भी पढ़ें

अमेरिका के इस हैरतअंगेज फैसले से डरा ड्रैगन, बाइडेन ने बजाया चीन का बैंड

मैक्सिको और फ्लोरिडा की अलग-अलग घटनाओं में 19 लोगों की मौत, कहीं हुई फायरिंग तो कहीं हुआ भयानक हादसा

Latest World News





Source link

1059920cookie-checkगाजा युद्ध में बाइडेन ने फिर लिया यूटर्न, इजरायल को 1 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत के हथियार भेजने पर राजी

Comments are closed.

SC panel records top cop’s statement on fire at judge’s house | India News     |     Kishanganj News: Body Of Woman Found On Railway Track, Suspected To Have Died Due To Train Collision – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Youtuber’s Body Found Hanging From A Tree 14 Days Before His Wedding – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand High Court Sought Details Of Accident On Dehradun Many Flyovers From Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: पारिवारिक विवाद में दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, बच्चों ने पुलिस को सूचना दी     |     Sirohi Mother And Son Arrested For Stealing Ladies Purse From Ac Coach Of Hisar-secunderabad Express – Rajasthan News     |     LSG के लिए आई गुड न्यूज, फिट हुआ मैच विनर तेज गेंदबाज; MI के खिलाफ मुकाबले में हो सकती वापसी     |     शादीशुदा एक्टर के लिए इस साउथ एक्ट्रेस ने छोड़ दिया था घर-बार, फिर भी मिला धोखा, किडनैपिंग के भी लगे आरोप     |     Trump का टैरिफ लागू होने से पहले FII ने मारी पलटी, 2 दिन में निकाले ₹10,000 करोड़, क्या करें निवेशक?     |     जल्द गांव खाली कर दो: पंजाब में ग्राम पंचायत का तुगलकी फरमान… प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए प्रस्ताव पास     |    

9213247209
हेडलाइंस
SC panel records top cop's statement on fire at judge's house | India News Kishanganj News: Body Of Woman Found On Railway Track, Suspected To Have Died Due To Train Collision - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Youtuber's Body Found Hanging From A Tree 14 Days Before His Wedding - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand High Court Sought Details Of Accident On Dehradun Many Flyovers From Government - Amar Ujala Hindi News Live Indore: पारिवारिक विवाद में दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, बच्चों ने पुलिस को सूचना दी Sirohi Mother And Son Arrested For Stealing Ladies Purse From Ac Coach Of Hisar-secunderabad Express - Rajasthan News LSG के लिए आई गुड न्यूज, फिट हुआ मैच विनर तेज गेंदबाज; MI के खिलाफ मुकाबले में हो सकती वापसी शादीशुदा एक्टर के लिए इस साउथ एक्ट्रेस ने छोड़ दिया था घर-बार, फिर भी मिला धोखा, किडनैपिंग के भी लगे आरोप Trump का टैरिफ लागू होने से पहले FII ने मारी पलटी, 2 दिन में निकाले ₹10,000 करोड़, क्या करें निवेशक? जल्द गांव खाली कर दो: पंजाब में ग्राम पंचायत का तुगलकी फरमान... प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए प्रस्ताव पास
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088