Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Negative approach': PM Modi slams Congress’ 'questions' on Op Sindoor, Balakot, Abhinandan; 'old habit of doubting armed forces’ | India News उम्मीदवार ध्यान दें! RRB NTPC UG परीक्षा की तारीख बदली, एग्जाम सिटी स्लिप और नया शेड्यूल जारी Bihar: Minister Jivesh Kumar Held A Review Meeting On Drainage In Patna - Amar Ujala Hindi News Live यूपी में बैंक बंदी: अगस्त में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक, इन तारीखों को रहेंगी छुट्टियां; निपटा लें अपना जरूरी काम Uttarakhand: हरिद्वार में भगदड़ के बाद चेती सरकार, प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में होगा भीड़ प्रबंधन सर्वे Mp Flood: 3 People Including 2 Brothers Died In Bhind; Many Villages Submerged, In Chambal Region Flood Alert - Bhind News Father Molested His One And A Half Year Old Innocent Daughter - Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा में कानून व्यवस्था दुरुस्त: तभी आ रहे नए उद्योग, विपक्ष बना रहा फिजूल का मुद्दा: मंत्री कृष्ण बेदी Hp Cabinet Decisions Dope Test Mandatory During Police Recruitment Government Employees Affidavit - Amar Ujala Hindi News Live करीब 90 साल से नहीं टूटा टेस्ट क्रिकेट का ये महारिकॉर्ड, क्या अब भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में होगा चकनाचूर

गाबा के मैदान पर अभी तक सिर्फ 4 भारतीय ही जड़ पाए शतक, 10 साल से नहीं हुआ ऐसा कमाल


मुरली विजय- India TV Hindi

Image Source : GETTY
मुरली विजय

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला गाबा के मैदान पर 14 दिसंबर से खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से हरा दिया था। अब सभी की निगाहें गाबा टेस्ट मैच पर लगी हुई हैं, जहां टीम इंडिया ने साल 2021 में टेस्ट मैच जीतकर  इतिहास रच दिया था। गाबा के मैदान पर अभी तक एमएल जयसिमहा, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और मुरली विजय सिर्फ ये चार भारतीय बल्लेबाज ही शतक जड़ पाए हैं। 

एम एल जयसिम्हा ने लगाया था गाबा में पहला शतक

गाबा के मैदान पर भारत की तरफ से सबसे पहला टेस्ट शतक साल 1968 में लगा था। तब एम एल जयसिम्हा ने 101 रनों की पारी खेली थी। लेकिन टीम इंडिया जीत दर्ज करने में विफल रही थी। इसके बाद साल 1977 में सुनील गावस्कर ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 रनों की पारी खेली थी। तब भारतीय टीम 16 रनों से मैच हार गई थी। 

मुरली विजय ने खेली थी 144 रनों की पारी

साल 2003 में सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर 144 रनों की पारी खेली थी। ये टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था। फिर साल 2014 में मुरली विजय ने इस मैदान पर 144 रनों की पारी खेली थी। लेकिन तब भी टीम इंडिया विजयी नहीं हुई थी। गाबा के मैदान पर शतक लगाने वाले चारों भारतीय प्लेयर्स संन्यास ले चुके हैं। साल 2014 के बाद कोई भी भारतीय बल्लेबाज गाबा के मैदान पर टेस्ट सेंचुरी नहीं जड़ पाया है। 

पंत ने टीम इंडिया को दिलाई थी जीत

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर अभी तक कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक मैच जीता है। वहीं पांच मुकाबलों में टीम इंडिया को हार मिली है। एक मैच ड्रॉ रहा है। गाबा के मैदान पर टीम इंडिया ने जो एक टेस्ट मैच साल 2021 में जीता था। उसमें ऋषभ पंत 89 रनों की पारी खेलकर सबसे बड़े हीरो साबित हुए थे और उनकी वजह से ही टीम इंडिया मैच जीतने में सफल हो पाई थी। 

गाबा के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज: 

  • एमएल जयसिम्हा- 175 रन
  • मुरली विजय-171 रन
  • अजिंक्य रहाणे- 152 रन
  • सौरव गांगुली- 144 रन
  • चेतेश्वर पुजारा- 142 रन

यह भी पढ़ें: 

केएल राहुल की जगह रोहित को करनी चाहिए ओपनिंग, इन 2 दिग्गजों की भारतीय कप्तान को बड़ी सलाह

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के क्वार्टर फाइनल में पहुंची ये 8 टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News





Source link

2036870cookie-checkगाबा के मैदान पर अभी तक सिर्फ 4 भारतीय ही जड़ पाए शतक, 10 साल से नहीं हुआ ऐसा कमाल
Artical

Comments are closed.

‘Negative approach’: PM Modi slams Congress’ ‘questions’ on Op Sindoor, Balakot, Abhinandan; ‘old habit of doubting armed forces’ | India News     |     उम्मीदवार ध्यान दें! RRB NTPC UG परीक्षा की तारीख बदली, एग्जाम सिटी स्लिप और नया शेड्यूल जारी     |     Bihar: Minister Jivesh Kumar Held A Review Meeting On Drainage In Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी में बैंक बंदी: अगस्त में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक, इन तारीखों को रहेंगी छुट्टियां; निपटा लें अपना जरूरी काम     |     Uttarakhand: हरिद्वार में भगदड़ के बाद चेती सरकार, प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में होगा भीड़ प्रबंधन सर्वे     |     Mp Flood: 3 People Including 2 Brothers Died In Bhind; Many Villages Submerged, In Chambal Region Flood Alert – Bhind News     |     Father Molested His One And A Half Year Old Innocent Daughter – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरियाणा में कानून व्यवस्था दुरुस्त: तभी आ रहे नए उद्योग, विपक्ष बना रहा फिजूल का मुद्दा: मंत्री कृष्ण बेदी     |     Hp Cabinet Decisions Dope Test Mandatory During Police Recruitment Government Employees Affidavit – Amar Ujala Hindi News Live     |     करीब 90 साल से नहीं टूटा टेस्ट क्रिकेट का ये महारिकॉर्ड, क्या अब भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में होगा चकनाचूर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088