Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
 मंदसौर में अस्पताल परिसर में पर्दा लगाकर किया गया दो शवों का पोस्टमार्टम, CMHO को नोटिस जारी Bihar News: Vigilance Arrested Revenue Employee To Taking Bribe Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Bakrid 2025: बकरा मेला में जुटे दिल्ली, मेरठ के व्यापारी...'सलमान' को खरीदने की रही होड़, 81 हजार में बिका Victim Judo Player Reached Police Station, Recorded Her Statement, Said- Getting Threats To Ruin Her Career - Amar Ujala Hindi News Live - Moradabad:छेड़खानी पीड़ित जूड़ो खिलाड़ी पहुंची थाने...दर्ज कर... The Body Of Missing Student Found Two Days Later Bhopal Crime News - Amar Ujala Hindi News Live Hanumangarh News: Failed Attempt Of Firing At Gogamedi Samadhi Sthal, Police Suspect Haryana Connection - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Vigilance Arrested Blogger Who Used To Call Himself A Journalist Bribe Case - Amar Ujala Hindi News Live इंडोनेशिया ओपन में पीवी सिंधु ने दूसरे दौर में बनाई जगह, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय की जोड़ी हुई बाहर 'कामवाली बाई का बेटा हूं...' मां की तकलीफें याद कर भर आया एक्टर का दिल, पापा बेचते थे नारियल पानी WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म, जल्द बदल जाएगा मैसेज कॉपी करने का तरीका

गुजरात पर अगले 3 दिन गुजरेंगे भारी, मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, NDRF ने संभाला मोर्चा


Gujarat Mausam News: गुजरात में एकबार फिर भारी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि गुजरात में चार दिन मौसम बेहद खराब रहेगा। आलम यह है कि गुजरात के 206 जलाशयों में से 66 में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

मौसम विभाग ने गुजरात रीजन में 24 से 26 अगस्त तक भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ के विभिन्न जिलों में 24 से 27 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात रीजन में 27 अगस्त को तो सौराष्ट्र और कच्छ के विभिन्न जिलों में 28 अगस्त को भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात रीजन में 28 अगस्त को भी जोरदार बारिश देखी जाएगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण गुजरात रीजन के सूरत, नवसारी, वलसाड और दमन, दादरा और नगर हवेली जबकि सौराष्ट्र के भावनगर जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुजरात रीजन के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच जिलों जबकि सौराष्ट्र के सुरेंद्रनगर, अमरेली और बोटाद जिलों में विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो 25 अगस्त को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। 25 अगस्त को दक्षिण गुजरात रीजन के भरूच और सूरत जिले जबकि सौराष्ट्र के अमरेली और भावनगर जिले में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी दिन गुजरात रीजन के गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, डांग, तापी, नवसारी, वलसाड और दमन में जबकि सौराष्ट्र के सुरेंद्रनगर, राजकोट, जूनागढ़, मोरबी, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, बनासकांठा जिले के वडगाम तालुका में शनिवार सुबह छह बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान 112 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह राज्य में सबसे अधिक है। सूबे में छह हाईवे और 36 पंचायत सड़कें डूब चुकी हैं। दाहोद और छोटा उदयपुर जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण फंसे सात लोगों को बचाया गया है। नर्मदा जिले के केवडिया स्थित सरदार सरोवर बांध 88 फीसदी तक भर गया है। एनडीआरएफ की आठ जबकि एसडीआरएफ की 20 टीमें विभिन्न जिलों में तैनात की गई हैं। मछुआरों को 27 अगस्त तक अरब सागर में नहीं जाने की सलाह जारी की गई है।



Source link

1378990cookie-checkगुजरात पर अगले 3 दिन गुजरेंगे भारी, मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, NDRF ने संभाला मोर्चा
Artical

Comments are closed.

 मंदसौर में अस्पताल परिसर में पर्दा लगाकर किया गया दो शवों का पोस्टमार्टम, CMHO को नोटिस जारी     |     Bihar News: Vigilance Arrested Revenue Employee To Taking Bribe Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bakrid 2025: बकरा मेला में जुटे दिल्ली, मेरठ के व्यापारी…'सलमान' को खरीदने की रही होड़, 81 हजार में बिका     |     Victim Judo Player Reached Police Station, Recorded Her Statement, Said- Getting Threats To Ruin Her Career – Amar Ujala Hindi News Live – Moradabad:छेड़खानी पीड़ित जूड़ो खिलाड़ी पहुंची थाने…दर्ज कराए बयान, कहा     |     The Body Of Missing Student Found Two Days Later Bhopal Crime News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hanumangarh News: Failed Attempt Of Firing At Gogamedi Samadhi Sthal, Police Suspect Haryana Connection – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Vigilance Arrested Blogger Who Used To Call Himself A Journalist Bribe Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंडोनेशिया ओपन में पीवी सिंधु ने दूसरे दौर में बनाई जगह, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय की जोड़ी हुई बाहर     |     ‘कामवाली बाई का बेटा हूं…’ मां की तकलीफें याद कर भर आया एक्टर का दिल, पापा बेचते थे नारियल पानी     |     WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म, जल्द बदल जाएगा मैसेज कॉपी करने का तरीका     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088