Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

गुजरात में कैदी ने जेल में लगा ली फांसी, नाबालिग से रेप करने का था आरोप


गुजरात में नाबालिग से रेप करने के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने जेल के पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली। उस समय अन्य कैदी नाश्ते के लिए लाइन में लगे थे।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, हिम्मतनगरSun, 13 Oct 2024 09:06 AM
share Share

गुजरात में नाबालिग से रेप करने के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली। उस समय अन्य कैदी नाश्ते के लिए लाइन में लगे थे।

गुजरात में एक विचाराधीन कैदी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 24 साल के एक विचाराधीन कैदी ने गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर उप जेल में एक बैरक के शौचालय में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार सुबह हुई और बाद में दिन में हिम्मतनगर बी-डिवीजन पुलिस थाने की स्टेशन डायरी में यह घटना दर्ज की गई। हिम्मतनगर जिला कारागार के जिला जेल अधीक्षक जेजी चावड़ा ने कहा कि विपुल मथासुलिया ने शनिवार सुबह बैरक की पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली। उस समय अन्य कैदी नाश्ते के लिए लाइन में लगे थे।

मथासुलिया पर एक नाबालिग से बलात्कार करने का आरोप था। उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि वह जुलाई से उप जेल में बंद था। अधिकारी ने कहा कि मथासुलिया द्वारा ऐसा कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए अहमदाबाद भेजा गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।



Source link

1693280cookie-checkगुजरात में कैदी ने जेल में लगा ली फांसी, नाबालिग से रेप करने का था आरोप
Artical

Comments are closed.

Bihar: Chirag Paswan Party Distanced From Nda In Vaishali: Press Conference On Caste Census, Ljp Ramvilas – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bijnor: Rs 2 Crore Turned Into Rs 498 Crore On Fake App, In Reality Retired Navy Officers Kept Getting Looted – Amar Ujala Hindi News Live     |     Air Service For Badrinath And Kedarnath From Tomorrow Chardham Yatra 2025 – Rishikesh News – Rishikesh:बदरीनाथ     |     Indore News: Minister Vijayvargiya Said- Every Day Girls Are Becoming Victims Of Love Jihad In Bhopal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Bjp Mla Kanwarlal Meena’s Membership Ends, High Court Upholds 3-year Jail Sentence – Amar Ujala Hindi News Live     |     Youtube ने भारतीय क्रिएटर्स को बनाया मालामाल!, 3 साल में दिए 21 हजार करोड़, जानिए क्या है फ्यूचर प्लान्स     |     Shri Raj Kumar Dubey has Taken Over the Additional Charge Director (Marketing) of BPCL     |     Shri Sanjay Khanna Takes Over the Additional Charge of Chairman & Managing Director of BPCL Today     |     Himachal News: तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द, अधिसूचना जारी     |     भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, इस क्रिकेट टूर्नामेंट पर संकट के बादल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088