हिसार: खालसा एड के रवि सिंह के ट्विटर एकाउंट पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस पर भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने आपत्ति जताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।चढूनी ने कहा कि भाजपा सरकार शर्म है तो चुल्लू भर पानी में नाक ही डूबो लो। अब वह दिन नजदीक ही है, जब पूरा देश तुम्हारी खिलाफत और बगावत करने के लिए खड़ा होगा।ट्वीटबता दें कि खालसा एड के रवि सिंह ने ट्वीट किया था कि भारत में मेरा ट्विटर एकाउंट बैन् कर दिया गया है। यह भाजपा के राज में लोकतंत्र का असली चेहरा है। सिख सोशल मीडिया को बैन करके हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।इंटरनेशनल एनजीओ है खालसा एडखालसा एड यूके बेस्ड अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ है, जो पूरे विश्व में आपदा और सिविल वार के दौरान वहां के लोगों के लिए भोजन का प्रबंध करती है। भारत में किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में खालसा एड ने किसानों के लिए निशुल्क लंगर लगाया और मदद की।खालसा एड विश्व के किसी भी देश में राहत सामग्री पहुंचाती है। यूक्रेन और रूस के बीच वार के दौरान भी खालसा एड ने वहां जाकर लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया था।

Comments are closed.