गुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल को रद्द करने की मांग पंजाब By Rehnews LTD On Oct 29, 2022 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी कर राम रहीम की पैरोल को रद्द करने की मांग की है। हत्या और साध्वियों की यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को कुछ समय पहले पैरोल दी गई थी।एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने लीगल नोटिस जारी करते हुए कहा कि राम रहीम बेहद गंभीर अपराधों का दोषी है और इस तरह के अपराधी को पैरोल का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। अरोड़ा ने लीगल नोटिस में राम रहीम की पैरोल को तुरंत रद्द करने की हरियाणा सरकार से मांग की है। अरोड़ा ने नोटिस में कहा कि इस प्रकार के अपराधी को खुद को प्रचारित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। यह भी पढ़ें Video : Complaints Received In Jhajjar Within 15 Minutes,… Oct 23, 2024 थलपति विजय का होगा धमाका, 8 साल बाद ओटीटी पर दस्तक दे रही है… Feb 24, 2025 Like0 Dislike0 8563100cookie-checkगुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल को रद्द करने की मांगyes
Comments are closed.