रायबरेली: सुबह से ही लालगंज बालेश्वर शिव मंदिर में यही भक्तों की लगी लाइन भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा जनसैलाबरायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर आज शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में दूरदराज से लोग पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं।8 अगस्त को है आखिरी सोमवारइस बार सावन माह में चार सोमवार पड़ रहे हैं। आठ अगस्त को आखिरी सोमवार पड़ेगा। शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर, डिग्री कॉलेज स्थित पहलवान वीर बाबा शिव मंदिर का अपना अलग महत्व है। जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में भोर चार बजे से जलाभिषेक शुरू होगा। शाम 6 बजे से बाबा का भव्य शृंगार शुरू होगा और ठीक 7.30 बजे भोले बाबा की आरती होगी। व्यवस्था प्रभारी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि सुबह छह बजे से प्रसाद के रूप में पूड़ी, सब्जी, चाय, चना आदि का वितरण किया जा रहा है। ओम नमः शिवाय का जाप धर्मेंद्र मिश्रा दोहरी की ओर से किया जा रहा है।हर मंदिर में भक्तों की लगी हैं कतारेंइसके अलावा बाल्हेश्वर मंदिर ऐहार मे भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग भगवान भोले नाथ को जल चढ़ा कर अपनी मनोकामनाएं पूरी हो इसके लिए प्रार्थना कर रहे है। भंवरेश्वर मंदिर कुर्री सुदौली, सोहेलेश्वर मंदिर सरेनी, महेश्वरनाथ सूची, गहिरेश्वर मंदिर लालगंज, गौरीशंकर महादेव मंदिर ऊंचाहार, झारखंडेश्वर मंदिर भीमगंज, मनकामनेश्वर मंदिर कुंदनगंज आदि प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है।सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजामएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सावन माह को देखते हुए जिले में सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम “किए गए हैं। सीओ व थानेदारों को क्षेत्र के शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कावड़ यात्रा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Comments are closed.