Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के खिलाफ दुष्कर्म मामला, कसौली कोर्ट के आदेशों को चुनौती RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात कौन मारेगा बाजी, आंकड़ों के जरिए समझे सारा गणित स्ट्रगल से भरा था टीवी के सबसे महंगे एक्टर का सफर, पिता की मौत के बाद बिगड़ी माली हालत, यूं बदली तकदीर UPI ट्रांजैक्शन मार्च में रिकॉर्ड लेवल पर, ₹24 लाख करोड़ पर पहुंचा, जानें हर रोज कितना रहा औसत लेन-देन Oli in Thailand for BIMSTEC, may meet PM Modi | India News Aurangabad News: Husband Also Got Electrocuted While Trying To Save His Wife, Both Died - Bihar News Kannauj: छिबरामऊ में 'बच्चा' निकला शातिर चोर, पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार Uttarakhand Former Cm Harish Rawat Announced To Start Expose Campaign Against Lying Of Bjp - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: सफाई सर्वेक्षण पूरा, इंदौर फिर बनेगा नंबर 1 या मिलेगी कड़ी टक्कर Barmer News: Barmer Police Conducted A Foot Parade Of The Wanted Accused In The Market - Amar Ujala Hindi News Live

घंटाघर से भगवा झंडे उतरवाने से भड़के हिन्दू संगठन, दमोह नगर पालिका सीएमओ का मुंह काला किया

Damoh News

Damoh News :  दमोह के हिन्दू संगठनों ने नवरात्रि के अवसर पर भगवा झंडे घंटाघर से उतरवाने से नाराजगी जताते हुए दमोह के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के बंगले पर पहुंचकर उनका मुंह काला कर दिया। प्रदर्शन के बाद इन्होंने घंटाघर पर जाम लगा दिया है और सीएमओ को हटाए जाने की मांग की।

दर असल नगर पालिका के सीएमओ प्रदीप शर्मा द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों को दमोह के घंटाघर पर लगाए गए भगवा ध्वज को हटाए जाने के लिए भेजा गया था। इस मामले की जानकारी जब हिंदू संगठनों एवं व्यापारिक संगठनों को लगी तो उन्होंने घंटाघर पर पहुंचकर इसका विरोध किया तथा नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों को बैरंग लौटा दिया।

झंडे उतारे जाने से भड़के हिन्दू समाज के लोग 

इसके बाद देर तक घंटाघर पर प्रदर्शन चला रहा। इसी दौरान भाजपा नेता विवेक अग्रवाल और हिंदूवादी नेता  अनुराग यादव ने नगर पालिका सीएमओ के घर पहुंच कर उनका मुंह काला कर दिया। घटना के बाद सभी हिंदू संगठन के लोग जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां पर इस पूरे विवाद पर कलेक्टर और एसपी को अवगत कराया गया। साथ ही इस मामले पर कार्रवाई की बात कही गई है।

चेतावनी, हिंदू धर्म के विरोधियों के साथ ऐसा ही व्यवहार होगा 

भाजपा नेता सतीश तिवारी ने बताया कि नवरात्रि के मौके पर हर साल की तरह घंटाघर की सजावट की जा रही थी। सीएमओ ने अपने कर्मचारियों को भेजकर धार्मिक ध्वज हटवाना शुरू कर दिया। सकल हिंदू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया। सीएमओ के मुंह पर कालिख पोतने वाले भाजपा युवा नेता अनुराग यादव और विवेक अग्रवाल ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के विरोधियों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।

पुलिस मामला शांत कराने के प्रयास में 

सीएसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की , उन्होंने हिंदूवादी संगठनों से भी बात की और घटना की जाँच के आदेश दिए हैं ।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

2672060cookie-checkघंटाघर से भगवा झंडे उतरवाने से भड़के हिन्दू संगठन, दमोह नगर पालिका सीएमओ का मुंह काला किया
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Himachal: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के खिलाफ दुष्कर्म मामला, कसौली कोर्ट के आदेशों को चुनौती     |     RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात कौन मारेगा बाजी, आंकड़ों के जरिए समझे सारा गणित     |     स्ट्रगल से भरा था टीवी के सबसे महंगे एक्टर का सफर, पिता की मौत के बाद बिगड़ी माली हालत, यूं बदली तकदीर     |     UPI ट्रांजैक्शन मार्च में रिकॉर्ड लेवल पर, ₹24 लाख करोड़ पर पहुंचा, जानें हर रोज कितना रहा औसत लेन-देन     |     Oli in Thailand for BIMSTEC, may meet PM Modi | India News     |     Aurangabad News: Husband Also Got Electrocuted While Trying To Save His Wife, Both Died – Bihar News     |     Kannauj: छिबरामऊ में 'बच्चा' निकला शातिर चोर, पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार     |     Uttarakhand Former Cm Harish Rawat Announced To Start Expose Campaign Against Lying Of Bjp – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: सफाई सर्वेक्षण पूरा, इंदौर फिर बनेगा नंबर 1 या मिलेगी कड़ी टक्कर     |     Barmer News: Barmer Police Conducted A Foot Parade Of The Wanted Accused In The Market – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088