Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

घर में किस तरह का क्रिस्टल ट्री रखना देता है शुभ फल? जानिए ज्योतिष और वास्तु के अनुसार इसका महत्व

Vastu Tips

आज के समय में लोग अपने घर की साज-सज्जा के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी का भी विशेष ध्यान रखते हैं। ऐसे में कई लोग क्रिस्टल ट्री यानी रत्नों से बना हुआ छोटा पेड़ घर में रखते हैं। यह देखने में सुंदर होता है और माना जाता है कि यह ऊर्जा को संतुलित करता है।

लेकिन क्या इसे वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) भी मान्यता देता है? क्या यह घर में शुभ फल देता है या केवल एक सजावटी वस्तु भर है? इन सवालों के जवाब जानना जरूरी है क्योंकि गलत दिशा या उद्देश्य से इसे रखने से नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल ट्री का महत्व।

वास्तु और ज्योतिष में क्रिस्टल ट्री का क्या है महत्व?

1. क्रिस्टल ट्री क्या है और क्यों माना जाता है विशेष

क्रिस्टल ट्री आमतौर पर छोटे गमले में लगाए जाने वाले रत्नों और चमकदार पत्थरों से बने होते हैं। इन पर अमेथिस्ट, रोज क्वार्ट्ज, सिट्रीन, ग्रीन जेड जैसे स्टोन्स लगे होते हैं, जो अलग-अलग ऊर्जाओं से जुड़े होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये स्टोन्स मिलकर एक पेड़ के आकार में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।

वास्तु के अनुसार, क्रिस्टल ट्री एक ऊर्जा बूस्टर की तरह काम करता है। यह मानसिक तनाव को कम करता है, रिश्तों में मिठास लाता है और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखता है। फेंगशुई में भी इसे भाग्य बढ़ाने वाला माना गया है।

2. क्रिस्टल ट्री रखने की सही दिशा और स्थान

  • रोज क्वार्ट्ज क्रिस्टल ट्री को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।
  • ग्रीन अवेंट्रीन ट्री को उत्तर दिशा में रखें, जिससे करियर और शिक्षा में सफलता मिलती है।
  • सिट्रीन क्रिस्टल ट्री को पूर्व दिशा में रखना धन वृद्धि और सफलता में सहायक माना जाता है।
  • गलत दिशा में रखने से यह ऊर्जा का असंतुलन कर सकता है, जिससे परिवार में क्लेश या आर्थिक परेशानी हो सकती है।

3. क्या क्रिस्टल ट्री से मिलते हैं वास्तु दोषों से छुटकारा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोषों को संतुलित करने के लिए क्रिस्टल ट्री को रखा जा सकता है। विशेष रूप से, यदि किसी स्थान पर लगातार झगड़े, अशांति या मानसिक बेचैनी हो रही हो, तो वहां एक सही दिशा में रखा गया क्रिस्टल ट्री राहत दे सकता है।

इसके अलावा, यह फोकस बढ़ाने, ध्यान केंद्रित करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है। ऑफिस टेबल पर क्रिस्टल ट्री रखने से कार्य में बाधाएं कम होती हैं और मन स्थिर रहता है।

 

2971680cookie-checkघर में किस तरह का क्रिस्टल ट्री रखना देता है शुभ फल? जानिए ज्योतिष और वास्तु के अनुसार इसका महत्व
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

485 people are currently on Nipah virus contact list in Kerala, says Health Minister Veena George     |     Ireland reveals 14-player women’s white-ball squads for series against Zimbabwe     |     टाटा ग्रुप के स्टॉक में 6.17% की भयानक गिरावट, निवेशकों के ₹20,086 करोड़ स्वाहा, झुनझुनवाला ने गंवाए ₹900 करोड़     |     JNU to organise three-day conference on Indian Knowledge Systems from July 10     |     IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, राज्य में हुआ 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कौन कहाँ गया? देखें पूरी लिस्ट     |     ‘Don’t speak to media’: Raj Thackeray gags MNS workers amid language row; warns against social media posts | India News     |     Bihar News: Rjd Takes Out Torchlight Procession For Bihar Bandh, Accuses Bjp Of Irregularities In Voter List – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up News: Investor Conference Of Excise Department Today, Target Of Mou Worth 5000 Crores – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli Extreme Rainfall Road Closed In Nanda Nagar Life Of Pregnant Woman In Danger – Amar Ujala Hindi News Live     |     Comment On Construction Of Bjp Office Is Immature Thinking Of Congress: Kapoor – Delhi News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088