Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
अमेरिकी दबाव में बौखलाया चीन, इस मामले को लेकर दुनियाभर के देशों को दे डाली धमकी परिवार पर बुरा वक्त आने वाला है: दुकान पर बैठी महिला को किया सम्मोहित, सफेद कपड़े में बंधवाई अंगूठियां फरार EaseMyTrip Reaffirms No Association with Betting Platforms and Stands for Transparent Business स्टार किड्स के बच्चों के नाम पर रखें अपने नन्हे मेहमान का नाम, जानें इनके खूबसूरत अर्थ Bihar News: Dancer Got Shot During Celebratory Firing At A Mehndi Function - Amar Ujala Hindi News Live बनियाठेर में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी ईको वैन, दो मासूमों की मौत... सात घायल, मच गया कोहराम यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य: मशीनें एयरलिफ्ट करने की तैयारी, 2024 में आई आपदा से हुआ था नुकसान Tikamgarh News: Four People Riding Two Bikes Died In A Collision With A High-speed Suv - Madhya Pradesh News Jaipur News: Jaideep Bihani's Allegation Regarding Ipl Organization- Sports Council Is Plotting To Weaken Rca - Amar Ujala Hindi News Live - Jaipur News:आईपीएल आयोजन को लेकर जयदीप बिहाणी का आरोप Kyato Korzok Road Will Connect Himachal To Ladakh, Army Will Have Easy Access To China Border - Amar Ujala Hindi News Live

घर से तुरंत फेंक दें ये 3 चीजें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का बन सकती हैं कारण, सेहत के लिए हैं हानिकारक


घर में रखी खतरनाक चीजें

Image Source : FREEPIK
घर में रखी खतरनाक चीजें

पिछले कुछ सालों में रहन-सहन और खान पान का तरीका काफी बदल गया है। घर के काम को आसान बनाने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाने लगा है। खाना बनाने के लिए अलग अलग अप्लाइंसेस और कुकवियर इस्तेमाल किए जाते हैं। जिससे आसानी से घर का काम हो जाता है। किचन में कई तरह-तरह के बर्तन और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं घर को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ आइटम भी नुकसान पहुंचाते हैं। आज हम आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा पैदा करती हैं। इन्हें तुरंत अपने घर से निकाल फेंकना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो घरों में सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का कटिंग चॉपिंग बोर्ड बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा स्क्रैच्ड नॉन स्टिक पैन कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं। घर को खुशबूदार बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रेगुलर सेंटिड कैंडल्स भी शामिल हैं। इन चीजों को आपको बिना देरी किए घर से आउट कर देना चाहिए।

  1. प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड- ज्यादातर लोग प्लास्टिक कटिंग बोर्ड का उपयोग करते हैं। ये हल्का होता है और आसानी से साफ हो जाता है। लेकिन सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। प्लास्टिक कटिंग बोर्ड पर सब्जी काटने के दौरान बोर्ड भी कटने लगता है और प्लास्टिक के बारीक कण सब्जी के साथ खाने में और फिर आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। कई बार कटिंग वाली जगह पर सब्जी फंसने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे पेट में इंफेक्शन भी हो सकता है। प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड में बिस्फेनॉल ए (BPA) और फथालेट्स हो सकते हैं, जो शरीर में पहुंचकर हार्मोनल इंबैलेंस, मोटापा और कैंसर का खतरा पैदा करते हैं।

  2. रेगुलर सेंटिड कैंडल्स- सेंटिड कैंडल्स घर को खुशबूदार तो बनाती हैं लेकिन ये कैंडल्स सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। ज्यादातर सेंटिड कैंडल्स पैराफिन वैक्स से तैयार होती हैं, जो पेट्रोलियम के बाय प्रोडक्ट के रूप में हासिल होता है। इन कैंडल्स को जलाने से टॉल्यून और बेंजीन जैसे हानिकारक रसायन हवा में फैलते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह बन सकते हैं। कई बार लोगों को इस तरह की आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस से एलर्जी भी होने लगती है। सांस संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है।

  3. स्क्रैच्ड नॉन-स्टिक पैन- ज्यादातर लोगों की रसोई में नॉन स्टिक बर्तन आसानी से मिल जाएंगे। कम तेल में बिना चिपके खाना तैयार करने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब नॉन स्टिक पैन पर खरोंच आ जाए तो ये सेहत के लिए हानिकारक बन जाता है। नॉन स्टिक कोटिंग में पॉलीटेट्राफ्लुओरोएथिलीन (PTFE) रसायन पाया जाता है जो हीट होने पर जहरीला धुआं छोड़ सकता है। इससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा पैदा होता है। इस तरह के बर्तनों को तुरंत हटा दें। इसकी जगह कास्ट आयरन या फिर स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें।

 

Latest Lifestyle News





Source link

2380220cookie-checkघर से तुरंत फेंक दें ये 3 चीजें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का बन सकती हैं कारण, सेहत के लिए हैं हानिकारक
Artical

Comments are closed.

अमेरिकी दबाव में बौखलाया चीन, इस मामले को लेकर दुनियाभर के देशों को दे डाली धमकी     |     परिवार पर बुरा वक्त आने वाला है: दुकान पर बैठी महिला को किया सम्मोहित, सफेद कपड़े में बंधवाई अंगूठियां फरार     |     EaseMyTrip Reaffirms No Association with Betting Platforms and Stands for Transparent Business     |     स्टार किड्स के बच्चों के नाम पर रखें अपने नन्हे मेहमान का नाम, जानें इनके खूबसूरत अर्थ     |     Bihar News: Dancer Got Shot During Celebratory Firing At A Mehndi Function – Amar Ujala Hindi News Live     |     बनियाठेर में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी ईको वैन, दो मासूमों की मौत… सात घायल, मच गया कोहराम     |     यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य: मशीनें एयरलिफ्ट करने की तैयारी, 2024 में आई आपदा से हुआ था नुकसान     |     Tikamgarh News: Four People Riding Two Bikes Died In A Collision With A High-speed Suv – Madhya Pradesh News     |     Jaipur News: Jaideep Bihani’s Allegation Regarding Ipl Organization- Sports Council Is Plotting To Weaken Rca – Amar Ujala Hindi News Live – Jaipur News:आईपीएल आयोजन को लेकर जयदीप बिहाणी का आरोप     |     Kyato Korzok Road Will Connect Himachal To Ladakh, Army Will Have Easy Access To China Border – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088