Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Voter ID cards to now reach your doorstep within 15 days | India News Bihar News : Girl Died After Attacked Dogs Animal Attack Dog Bite Girl Purnea Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Auraiya: झोलाछाप ने होटल में किया बीएससी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी साथी समेत गिरफ्तार Uttarakhand Chief Secretary Is Strict Now Hasty Proposals For The Cabinet Will Not Be Considered - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: उत्तराखंडी बोली भाषा केंद्रों से जीवंत कर रहे सांस्कृतिक पहचान Damoh: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर लगाया जाम; एक घंटे बाद हटे Two New Transformers Installed At Kushal Singh Gss, 13 Villages Will Change The Electricity Picture - Karauli News Two Youths Died Due To Drowning In Sutlej River - Amar Ujala Hindi News Live AUS में मिली नाकामी के बाद पंत ने इंग्लैंड में कैसे की दमदार वापसी? बचपन के कोच का बड़ा खुलासा जंगल में चल रही थी गाने की शूटिंग, जोंकों से भरा पैर, स्कर्ट में ही दौड़ लगाकर भागी एक्ट्रेस

घाट पर हजारों दीयों से की गई सजावट;भक्तिमय माहौल से भावविभोर हुए श्रद्धालु, जबरदस्त आतिशबाजी भी की गई

कोरबा: कोरबा जिले में सोमवार को देव दीपावली के मौके पर हसदेव नदी के तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। 5100 दीयों से पूरा घाट जगमगा उठा। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर उमड़ पड़ी।हसदेव नदी को जीवनदायिनी कहा जाता है। वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर कोरबा में हसदेव नदी की महाआरती की गई। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हिंदू क्रांति सेना ने पहली बार ये भव्य आयोजन किया। हसदेव नदी घाट पर कुछ इस अंदाज में सजावट की गई, जैसे वाराणसी, हरिद्वार और ऋषिकेश घाट का नजारा यहां जीवंत हो उठा। यहां का माहौल अलौकिक था। महाआरती के घंटों पहले से यहां लोग आने शुरू हो गए थे। आरती से पहले पुरोहितों ने शंखनाद किया।महाआरती में उमड़ी लोगों की भारी भीड़।हिंदू क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में दूध से रुद्राभिषेक किया गया। यहां पर हसदेव को लाल चुनरी समर्पित की गई। काफी देर तक लोगों ने भक्ति संगीत और आतिशबाजी का आनंद लिया। हसदेव नदी की अद्भुत छटा देखकर लोग भावविभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने हसदेव घाट पर दीप प्रज्वलित किए और फिर महाआरती में हिस्सा लिया।हसदेव माता के आसपास जलाए गए दीपक।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की गई। 21 लीटर दूध से रूद्राभिषेक भी किया गया। वहीं बैंड-बाजे की धुन पर मां हसदेव नदी का 51 मीटर लंबी चुनरी से श्रृंगार भी किया गया। नदी के इस घाट से उस घाट तक दोनों तरफ श्रद्धालु उमड़े रहे और इस भव्य नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते रहे। इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र साउंड एंड लाइट शो भी रहा।आयोजन में कोरबा और आसपास के जिले के भी लोग हुए शामिल।वैदिक मंत्रोच्चार, श्री गंगा और महादेव की आरती, दिव्य शंखनाद के बीच हसदेव नदी की महाआरती 9 पंडितों ने धूप-दीप से कराई। इसके बाद शांति पाठ भी किया गया। आयोजन में हिन्दू क्रांति सेना के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता दी। इस आयोजन की शहरवासियों ने खूब सराहना की है।

877840cookie-checkघाट पर हजारों दीयों से की गई सजावट;भक्तिमय माहौल से भावविभोर हुए श्रद्धालु, जबरदस्त आतिशबाजी भी की गई
Artical

Comments are closed.

Voter ID cards to now reach your doorstep within 15 days | India News     |     Bihar News : Girl Died After Attacked Dogs Animal Attack Dog Bite Girl Purnea Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Auraiya: झोलाछाप ने होटल में किया बीएससी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी साथी समेत गिरफ्तार     |     Uttarakhand Chief Secretary Is Strict Now Hasty Proposals For The Cabinet Will Not Be Considered – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: उत्तराखंडी बोली भाषा केंद्रों से जीवंत कर रहे सांस्कृतिक पहचान     |     Damoh: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर लगाया जाम; एक घंटे बाद हटे     |     Two New Transformers Installed At Kushal Singh Gss, 13 Villages Will Change The Electricity Picture – Karauli News     |     Two Youths Died Due To Drowning In Sutlej River – Amar Ujala Hindi News Live     |     AUS में मिली नाकामी के बाद पंत ने इंग्लैंड में कैसे की दमदार वापसी? बचपन के कोच का बड़ा खुलासा     |     जंगल में चल रही थी गाने की शूटिंग, जोंकों से भरा पैर, स्कर्ट में ही दौड़ लगाकर भागी एक्ट्रेस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088