Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rajasthan Neet Student Gang-raped In Alwar Four Brutes Kidnapped Her And Committed Brutality - Alwar News पानीपत में हादसा: भाजपा नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, शीतल शर्मा व बेटे को मामूली चोटें Pwd Minister Vikramaditya Singh Met Union Minister Of State For Rural Development Kamlesh Paswan In New Delhi - Amar Ujala Hindi News Live राजस्थान की हार का सबसे बड़ा विलेन, करोड़ों रुपये एक झटके में डूबे Free Fire Max में भारतीय रीजन के लिए आए 100% वर्किंग रिडीम कोड्स, मिलेंगे कई सारे गेमिंग आइटम्स प्रॉपर्टी के बदले ले रहे हैं लोन तो इन गलतियों से कर लें तौबा, करेंगे लापरवाही तो पड़ेगा पछताना Minister Harjot Singh Bains On Water Dispute - Amar Ujala Hindi News Live HC warns Ramdev of contempt, says take down video targeting Rooh Afza Bihar Fire News: Four-year-old Girl Burnt To Death In A Sudden Fire - Amar Ujala Hindi News Live Baghpat: Amul Plant Will Be Set Up In 18 Acres Worth Rs. 600 Crores, Youth Will Get Employment - Amar Ujala Hindi News Live

चाट की दुनिया को और भी चटपटा बना देते हैं आलू के बरूले, गर्मागरम बनाकर शाम की चाय से खाएं, फटाफट बन जाएगी रेसिपी


बरूले की रेसिपी

Image Source : SOCIAL
बरूले की रेसिपी

चाट खाने के शौकीन लोग कहीं न कहीं अपनी पसंद का कुछ स्पेशल और तीखा खोज ही लेते हैं। चाट में आलू का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आलू से न जाने कितनी तरह की चाट रेसिपी बनती हैं। आलू टिक्की, फ्राई आलू, गोल गप्पे में आलू और आलू के बरूले। जी हां आलू के बरूले शायद आपने पहली बार ये नाम सुना होगा, लेकिन अलीगढ़ की गली गली में आलू के बरूले खूब बिकते हैं। खासतौर से अलीगढ़ की नुमाइश देखने जाएं और बरूले न खाएं ऐसा हो ही नहीं सकता। चाट की दुनिया को आलू के बरूले और भी चटपटा बना देते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं आलू के बरूले।

 आलू के बरूले बनाने के लिए सामग्री

  • छोटे साइज के 250 ग्राम हल्के उबले आलू
  • करीब 2-3 बड़े चम्मच सूखा बेसन
  • कलर चाहतें हैं तो 1 चुटकी नारंगी रंग
  • स्वादानुसार लाल मिर्च और नमक 
  • थोड़ा चाट मसाला ऊपर डालने के लिए
  • फ्राई करने के लिए तेल
  • सर्व करने के लिए हरी चटनी

आलू के बरूले बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले आलू को उबाल लें। बहुत ज्यादा नहीं उबलने कि फट जाएं। अब आलू को छीलकर उसमें ऊपर से बेसन,नमक,लाल मिर्च और एक पिंच रंग मिला दें। थोड़ा पानी छिड़क दें जिससे बेसन और मसाले आलू पर चिपक जाएं। इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में तेल गरम करें और आलू डालकर तेज आंच पर फ्राई करें। आपको इन्हें पकोड़े की तरह ही क्रिस्पी होने तक फ्राई करना है। फ्राई होने के बाद किसी बर्तन में बरूले निकालते जाएं।

तीसरा स्टेप- आप चाहें तो बेसन लगे आलू को फ्राई करने से पहले हल्का किसी कटोरी की मदद से दबा दें। जिससे आलू चपटी शेप के हो जाएं। अब इन्हें तेल में डालकर फ्राई करें। आलू को थोड़ी देर धीमी आंच पर पकने दें जिससे ये स्वाद में क्रिस्पी हो जाएं।

चौथा स्टेप- अब फ्राई किए हुए आलू को निकाल लें और सर्विंग प्लेट में डालकर ऊपर से हरी चटनी डालें। इसके ऊपर चाट मसाला डालकर सर्व करें। आलू के बरूले खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। इन्हें आप चाय के साथ भी खा सकते हैं। आलू के बरूले खट्टी मीठी चटनी के साथ भी स्वादिष्ट लगते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

2481500cookie-checkचाट की दुनिया को और भी चटपटा बना देते हैं आलू के बरूले, गर्मागरम बनाकर शाम की चाय से खाएं, फटाफट बन जाएगी रेसिपी
Artical

Comments are closed.

Rajasthan Neet Student Gang-raped In Alwar Four Brutes Kidnapped Her And Committed Brutality – Alwar News     |     पानीपत में हादसा: भाजपा नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, शीतल शर्मा व बेटे को मामूली चोटें     |     Pwd Minister Vikramaditya Singh Met Union Minister Of State For Rural Development Kamlesh Paswan In New Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     राजस्थान की हार का सबसे बड़ा विलेन, करोड़ों रुपये एक झटके में डूबे     |     Free Fire Max में भारतीय रीजन के लिए आए 100% वर्किंग रिडीम कोड्स, मिलेंगे कई सारे गेमिंग आइटम्स     |     प्रॉपर्टी के बदले ले रहे हैं लोन तो इन गलतियों से कर लें तौबा, करेंगे लापरवाही तो पड़ेगा पछताना     |     Minister Harjot Singh Bains On Water Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     HC warns Ramdev of contempt, says take down video targeting Rooh Afza     |     Bihar Fire News: Four-year-old Girl Burnt To Death In A Sudden Fire – Amar Ujala Hindi News Live     |     Baghpat: Amul Plant Will Be Set Up In 18 Acres Worth Rs. 600 Crores, Youth Will Get Employment – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088