Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Siddhivinayak's annual revenue rises to record 133 crore | India News Rajasthan News: Asaram Again Reached Jodhpur Central Jail, Hearing On Interim Bail Will Be Held - Jodhpur News Himachal News: भटोलीकलां में भीषण अग्निकांड, 18 झुग्गियां जलकर राख, साढ़े तीन साल की बच्ची की झुलस कर मौत प्रियाशं आर्या का विकेट लेने के बाद LSG के इस गेंदबाज की कर दी शर्मनाक हरकत, अंपायर ने दी वॉर्निंग भारत की विकास दर विकसित और उभरते G-20 देशों में कैसी रहेगी? मूडीज ने लगाया ताजा अनुमान Motihari News: Prashant Kishor's Close Leader Manzar Naseem Pushed Out By Sp, Leader Himself Made Allegation - Bihar News Lucknow: Made Objectionable Comment On Chief Minister, After Fir Police Is Searching For The Accused - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: हर्रावाला में प्रधानाध्यापक समेत एक ही स्कूल के चार शिक्षकों की सेवा समाप्त, लगे ये आरोप Sehore News Vhp Burnt The Effigy Of Akhilesh Yadav By Smearing It With Cow Dung - Madhya Pradesh News Amit Shah to visit J&K next week: CM Omar Abdullah | India News

चीनी ब्रांड की धमाकेदार वापसी, Samsung को छोड़ा पीछे, iPhone बना यूजर्स का फेवरेट


iPhone 15 Pro, Smartphone market share

Image Source : फाइल फोटो
आईफोन 15 प्रो

मार्केट रिसर्च फर्म CMR ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट शेयर का आंकड़ा जारी किया है, जिसमें चीनी ब्रांड ने धमाकेदार वापसी की है। वहीं, भारत में iPhone की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ी है। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तो एप्पल ने Samsung को पछाड़ दिया है। यही नहीं, आईफोन की जबरदस्त डिमांड की वजह से एप्पल भारत के टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में पहली बार शामिल हुआ है। इसका नुकसान चीनी कंपनियों को हुआ है।

iPhone की खूब हुई बिक्री

CMR यानी साइबर मीडिया रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एप्पल का मार्केट शेयर अन्य ब्रांड्स के मुकाबले काफी ज्यादा रहा है। पिछले साल प्रीमियम स्मार्टफोन बेचने में Samsung टॉप पर रहा था। साल की चौथी तिमाही यानी Q4, 2024 में एप्पल का मार्केट शेयर 72 प्रतिशत तक पहुंच गया है। iPhone 16 सीरीज के लॉन्च और फेस्टिव सीजन में सस्ते iPhone मॉडल्स की बिक्री ने एप्पल के मार्केट शेयर को लाभ पहुंचाया है।

2G फोन की घटी डिमांड

पिछली तिमाही में भारतीय यूजर्स ने सबसे ज्यादा 5G स्मार्टफोन खरीदे हैं। इसकी वजह से 2G फोन की बिक्री में 22 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 5G स्मार्टफोन के मार्केट शेयर की बात करें तो पिछली तिमाही में एक बार फिर से Vivo टॉप पर रहा है। चीनी कंपनी का मार्केट शेयर 19 प्रतिशत रहा है।

Xiaomi की जबरदस्त वापसी

2024 के ओवरऑल मार्केट शेयर की बात करें तो यहां Xiaomi की जबरदस्त वापसी हुई है। चीनी कंपनी का मार्केट शेयर 18 प्रतिशत रहा है। शाओमी ने दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung को पीछे छोड़ दिया है, जिसका मार्केट शेयर 16.9 प्रतिशत रहा है। वहीं, Vivo तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जिसका मार्केट शेयर 16.7 प्रतिशत है।

प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट की बात करें तो 2024 में Samsung, Apple और Vivo का दबदबा रहा है। प्रीमियम सेगमेंट में सैमसंग का मार्केट शेयर 28 प्रतिशत रहा है। वहीं, एप्पल का 25 प्रतिशत और वीवो का मार्केट शेयर 15 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा वनप्लस, ओप्पो जैसे ब्रांड्स इस लिस्ट में शामिल हैं।

Nothing ने दिखाया दम

Q3, 2024 की तरह ही Q4, 2024 में भी चीनी ब्रांड Vivo का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा रहा है। चीनी कंपनी का साल की आखिरी तिमाही में 18 प्रतिशत रहा है। वहीं, 15.2 प्रतिशत के साथ शाओमी दूसरे नंबर पर है। दक्षिण कोरियाई ब्रांड सैमसंग का मार्केट शेयर 15.1 रहा है। भारत में Nothing का ग्रोथ सबसे ज्यादा देखा गया है। कार्ल पे की कंपनी ने 2024 में 800 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – 7000 रुपये से कम में LED Smart TV खरीदने की लगी होड़, नहीं मिलेगा ऐसा Offer





Source link

2362520cookie-checkचीनी ब्रांड की धमाकेदार वापसी, Samsung को छोड़ा पीछे, iPhone बना यूजर्स का फेवरेट
Artical

Comments are closed.

Siddhivinayak’s annual revenue rises to record 133 crore | India News     |     Rajasthan News: Asaram Again Reached Jodhpur Central Jail, Hearing On Interim Bail Will Be Held – Jodhpur News     |     Himachal News: भटोलीकलां में भीषण अग्निकांड, 18 झुग्गियां जलकर राख, साढ़े तीन साल की बच्ची की झुलस कर मौत     |     प्रियाशं आर्या का विकेट लेने के बाद LSG के इस गेंदबाज की कर दी शर्मनाक हरकत, अंपायर ने दी वॉर्निंग     |     भारत की विकास दर विकसित और उभरते G-20 देशों में कैसी रहेगी? मूडीज ने लगाया ताजा अनुमान     |     Motihari News: Prashant Kishor’s Close Leader Manzar Naseem Pushed Out By Sp, Leader Himself Made Allegation – Bihar News     |     Lucknow: Made Objectionable Comment On Chief Minister, After Fir Police Is Searching For The Accused – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: हर्रावाला में प्रधानाध्यापक समेत एक ही स्कूल के चार शिक्षकों की सेवा समाप्त, लगे ये आरोप     |     Sehore News Vhp Burnt The Effigy Of Akhilesh Yadav By Smearing It With Cow Dung – Madhya Pradesh News     |     Amit Shah to visit J&K next week: CM Omar Abdullah | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088