Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Indore News: ट्रांसफर से टूटे जस्टिस रमण, फेयरवेल में बोले ईश्वर नहीं भूलता, उन्हें दुःख उठाना पड़ेगा Congress Protest Before Bhajanlal Sharma's Dairy Program, Says Alwar Is Thirsty And Govt Is A Mute Spectator - Alwar News - Alwar News:सीएम के डेयरी कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा Ashoka University Professor Ali Khan Mahmoodabad To Judicial Custody - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Police Bharti 2025: पुलिस कांस्टेबल के लिए 15 जून को होगी लिखित परीक्षा, परीक्षा देंगे 16,000 युवा एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, दो साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी 'पिक्चर डूबेगी', सुनकर महेश भट्ट को सताया डर, हुए रुआंसे... फिर हफ्तों सिनेमाघरों में डटी रही फिल्म ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का अचूक तरीका, यह सरकारी वेबसाइट आपको बनाएगी Scam Proof TIME ने पहली बार जारी की दुनिया के टॉप 100 परोपकारियों की लिस्ट, अंबानी परिवार के ये दो लोग भी शामिल Where Hope Meets Healing: Top Rehab in India Sunny Deol shoots for Border 2 in Uttarakhand, meets Uttarakhand Film Development Council CEO Banshidhar Tiwari | India News

चीन के बाद भारत बना रूसी तेल का सबसे बड़ा आयातक, जुलाई में इतने अरब डॉलर का कच्चा तेल खरीदा


Crude Oil- India TV Paisa

Photo:FILE कच्चा तेल

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता और आयातक भारत ने जुलाई में रूस से 2.8 अरब डॉलर का कच्चा तेल खरीदा। इस लिहाज से भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर है, जो रूसी तेल का सबसे बड़ा आयातक बना हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस भारत के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है। इस तेल को रिफाइनरियों में पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में परिवर्तित किया जाता है। फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद कुछ यूरोपीय देशों द्वारा रूस से खरीद से परहेज करने के बाद रूसी तेल छूट पर उपलब्ध था। रूस से कच्चे तेल का आयात यूक्रेन युद्ध से पहले कुल आयातित तेल का एक प्रतिशत से भी कम था। 

भारत की कुल तेल खरीद का लगभग 40 प्रतिशत

यह अब भारत की कुल तेल खरीद का लगभग 40 प्रतिशत हो गया है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने एक रिपोर्ट में कहा कि चीन ने रूस के कच्चे तेल निर्यात का 47 प्रतिशत खरीदा, उसके बाद भारत (37 प्रतिशत), यूरोपीय संघ (सात प्रतिशत) और तुर्किये (छह प्रतिशत) रहा। सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि चीन और भारत ने रूस से कोयला भी खरीदा। रिपोर्ट के अनुसार, “पांच दिसंबर, 2022 से जुलाई, 2024 के अंत तक चीन ने रूस के कुल कोयला निर्यात का 45 प्रतिशत खरीदा, उसके बाद भारत (18 प्रतिशत) का स्थान रहा। तुर्किये (10 प्रतिशत), दक्षिण कोरिया (10 प्रतिशत) और ताइवान (पांच प्रतिशत) शीर्ष पांच खरीदार हैं।” 

देश के तेल आयात बिल में बड़ी बचत

आईसीआरए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस से तेल आयात की कीमत वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 के 11 महीनों में खाड़ी देशों से इसी स्तर की तुलना में क्रमशः 16.4 प्रतिशत और 15.6 प्रतिशत कम थी। रूस से सस्ता तेल खरीदना जारी रखने की भारत की रणनीति के परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2022-23 के पहले 11 महीनों के दौरान देश के तेल आयात बिल में लगभग 7.9 बिलियन डॉलर की बचत हुई है और देश को अपने चालू खाता घाटे को कम करने में भी मदद मिली है। चूंकि भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक है, इसलिए रूसी तेल की इन बड़ी खरीदों ने विश्व बाजार में कीमतों को अधिक उचित स्तर पर रखने में भी मदद की है, जिसका लाभ अन्य देशों को भी मिला है।

Latest Business News





Source link

1322810cookie-checkचीन के बाद भारत बना रूसी तेल का सबसे बड़ा आयातक, जुलाई में इतने अरब डॉलर का कच्चा तेल खरीदा
Artical

Comments are closed.

Indore News: ट्रांसफर से टूटे जस्टिस रमण, फेयरवेल में बोले ईश्वर नहीं भूलता, उन्हें दुःख उठाना पड़ेगा     |     Congress Protest Before Bhajanlal Sharma’s Dairy Program, Says Alwar Is Thirsty And Govt Is A Mute Spectator – Alwar News – Alwar News:सीएम के डेयरी कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा     |     Ashoka University Professor Ali Khan Mahmoodabad To Judicial Custody – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Police Bharti 2025: पुलिस कांस्टेबल के लिए 15 जून को होगी लिखित परीक्षा, परीक्षा देंगे 16,000 युवा     |     एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, दो साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी     |     ‘पिक्चर डूबेगी’, सुनकर महेश भट्ट को सताया डर, हुए रुआंसे… फिर हफ्तों सिनेमाघरों में डटी रही फिल्म     |     ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का अचूक तरीका, यह सरकारी वेबसाइट आपको बनाएगी Scam Proof     |     TIME ने पहली बार जारी की दुनिया के टॉप 100 परोपकारियों की लिस्ट, अंबानी परिवार के ये दो लोग भी शामिल     |     Where Hope Meets Healing: Top Rehab in India     |     Sunny Deol shoots for Border 2 in Uttarakhand, meets Uttarakhand Film Development Council CEO Banshidhar Tiwari | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088