Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

चीन ने लॉन्च किया अपना ‘ड्रीम’ मिशन, 3 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा स्पेस स्टेशन


Chinese Astronauts- India TV Hindi

Image Source : @AMBCAIRUN
Chinese Astronauts

China Space Mission: चीन ने अपना स्पेस मिशन शेनझोउ-19 बुधवार को लॉन्च किया। इस मिशन के तहत चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री छह महीने के मिशन पर तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए हैं। खास बात ह है कि चीन की पहली महिला स्पेस इंजीनियर ने इस मिशन में उड़ान भरी है। तियांगोंग टीम अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत प्रयोग करेगी, जिसका मकसद 2030 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना और वहां आधार का निर्माण करना है।

सफस रहा लॉन्च

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (CMSA) ने कहा, उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से सुबह 4:27 बजे (बीजिंग समय) में इस मिशन ने उड़ान भरी। मिशन के लॉन्च होने के 10 मिनट बाद शेनझोउ-19 अंतरिक्ष यान रॉकेट से अलग हो गया और अपनी निर्धारित ऑर्बिट में दाखिल हो गया। सीएमएसए ने बताया कि सभी एस्ट्रोनॉट्स बिल्कुल ठीक हैं और लॉन्च पूरी तरह से सफल रहा। 

मिशन में कौन-कौन शामिल?

नझोउ-19 चालक दल में मिशन कमांडर काई ज़ुजे, एस्ट्रोनॉट्स सोंग लिंगडोंग और वांग हाओजे शामिल हैं। वांग हाओजे चीन की एकमात्र महिला अंतरिक्ष उड़ान इंजीनियर हैं। काई ज़ुजे अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं, इससे पहले साल 2022 में उन्होंने शेनझोउ-14 मिशन में भी स्पेस की यात्रा की थी। चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के तीसरे बैच का हिस्सा सोंग और वांग अंतरिक्ष में पहली बार कदम रखने जा रहे हैं। 

China Space Mission

Image Source : AP

China Space Mission

एस्ट्रोनॉट्स के सामने हैं चुनौतियां

मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनमें अंतरिक्ष विज्ञान और एप्लीकेशन टेस्ट करना, प्रोटेक्टिव डिवाइस स्थापित करना और अतिरिक्त वाहन पेलोड और उपकरणों की स्थापना करना शामिल है। सीएमएसए के प्रवक्ता लिन ज़िकियांग ने लॉन्च से पहले कहा था कि वो अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रयोग करेंगे, जिसमें अंतरिक्ष जीवन विज्ञान, माइक्रोग्रैविटी मौलिक फिजिक्स, अंतरिक्ष सामग्री विज्ञान, स्पेस मेडिसिन और नई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।

कब होगी वापसी

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, शेनझोउ-19 अंतरिक्ष यात्री अगले वर्ष अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर वापस लौटेंगे। सीएमएसए ने अप्रैल में खुलासा किया था कि चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन में 130 से अधिक वैज्ञानिक रिसर्च और एप्लीकेशन प्रोजेक्ट्स शुरू किए थे। 

यह भी पढ़ें:

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को दिया युद्धाभ्यास का आदेश, कही बड़ी बात

रूस और पाकिस्तान के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां, जानें सैन्य अधिकारियों की मुलाकात में क्या हुआ

Latest World News





Source link

1800130cookie-checkचीन ने लॉन्च किया अपना ‘ड्रीम’ मिशन, 3 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा स्पेस स्टेशन
Artical

Comments are closed.

Bihar: Interstate Gang Of Cyber Thugs Busted, Fraud Of Rs 8.33 Crore Revealed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ideologically hollow Cong systematically attacking constitutional institutions: BJP | India News     |     Construction Of Ring Road Start In Aligarh In August 2026 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun: 11-year-old Child Dies After Drowning In Water Filled In Empty Plot Of Mdda Colony, Uproar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक सप्ताह पहले लाल किले में मिले दो कारतूस     |     Krishna Guruji’s Unique Initiative On Rakshabandhan, Will Get Rakhi Tied By Women In Indore’s Leprosy Ashram – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: हाथ जोड़कर मंदिर में घुसा चोर, शिवजी को चढ़ाया जल, फिर समेट ले गया नकदी और बर्तन     |     Haryana: थाने में युवक की पिटाई, निर्वस्त्र कर गुप्तांग में डंडा डालने का आरोप, ASP और DSP को सौंपी जांच     |     Himachal High Court Jam At The Entry Tax Barrier Sought A Reply Hearing Will Be Held On August 29 – Amar Ujala Hindi News Live     |     INDIA bloc meeting at Rahul Gandhi’s residence concludes; discussion held on SIR, Vice Presidential polls     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088