चीन ने 3 अंतरिक्ष यात्रियों की घोषणा की विदेश By Rehnews LTD On Jun 5, 2022 बीजिंग । चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर काफी गंभीरता से कार्यरत है उसने शनिवार को तीन सदस्यीय अंतरिक्ष यात्रियों के दल की घोषणा की जो शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान से छह महीने के अभियान पर रवाना होगा। यह दल पृथ्वी का चक्कर लगा रहे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करेगा। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएसएमए) ने शनिवार को कहा कि शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान चेन डोंग, लिउ यांग और चाई शुझे को लेकर जाएगा जो निर्माणाधीन तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के साथ जुड़ जाएंगे। शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रविवार को लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें मंगलवार के दिन नए काम की शुरुआत लाभदायक साबित होगी, पढ़ें आज… Aug 16, 2022 IND vs wi 2nd t20 playing 11 hardik pandya indian batting… Aug 6, 2023 Like0 Dislike0 5498600cookie-checkचीन ने 3 अंतरिक्ष यात्रियों की घोषणा कीyes
Comments are closed.