Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
हेडलाइंस
Lakhisarai Chunav Result 2025:लखीसराय सीट पर फैसला आज, डिप्टी Cm सिन्हा फिर से बनेंगे Mla? या बदलेगा समीकरण - Lakhisarai Chunav Result 2025: Congress Amresh Anish Is In The Fray Against Bjp Vijay Kuma... रुहेलखंड विश्वविद्यालय:94 मेधावियों को मिले मेडल, 113 शोधार्थियों को उपाधि; दीक्षांत समारोह की तस्वीरें - Meritorious Students Received Medals And 113 Research Scholars Received Degrees At The Rohilkh... Kotdwar:बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव - Kotdwar News Leopard Kills Woman In Baghdad Of Pokhara Block Panic Spreads Delhi News: सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को 14 साल की सजा Baba Mahakal Woke Up At 4 Am To Give Darshan To Devotees Bhasma Aarti - Madhya Pradesh News Rajasthan News:राजस्थान में बढ़ी सर्दी; न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, सुबह-शाम ठिठुरन और दिन में सुहानी धूप - Rajasthan News: Cold Wave Grips Rajasthan; Temperatures Dip Below Normal हिमाचल प्रदेश:ईवीएम गार्द के आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, सभी निलंबित; लाइनहाजिर किए; बिलासपुर का मामला - Hp Bilaspur Eight Evm Guard Policemen Absent From Duty All Suspended Placed Under Suspension IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन का मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता बिहार चुनाव के चलते इंडस्ट्रीज में नई स्कीम की तैयारी, युवाओं के लिए खुल सकता है रोजगार का बड़ा मौका

चीन-वियतनाम से लेकर एशिया के कई देशों को हिला गया “यागी” तूफान, जड़ों से उखाड़ दिए पेड़ और 30 से ज्यादा लोगों की ली जान


वियतनाम के हनोई शहर में यागी तूफान के चलते जड़ से उखड़ा पेड़। - India TV Hindi

Image Source : REUTERS
वियतनाम के हनोई शहर में यागी तूफान के चलते जड़ से उखड़ा पेड़।

हनोईः यागी तूफान जाते-जाते चीन और वियतनाम से लेकर एशिया के कई देशों में तबाही मचा गया। यागी की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसने एशिया के कई देशों में बड़े-बड़े पेड़ों और मकानों को जड़ से उखाड़ डाला। साथ ही दर्जनों लोगों की जान ले ली। अभी भी विभिन्न देशों में कई दर्जन लोग लापता हैं। दक्षिणी चीन में तबाही मचाने के बाद यह तूफान वियतनाम की राजधानी हनोई तक पहुंच गया। यहां कम से कम से 3 लोगों की मौत के बाद आज रविवार कोर यागी टाइफून कमजोर पड़ गया है। इससे अब लोग राहत की सांस ले सकते हैं। 

कमजोर होने से पहले यागी ने के चलते चीन, वियतनाम समेत कई अन्य पड़ोसी देशों के कई इलाकों में बाढ़ आ गई। साथ ही हजारों पेड़ गिर गए और भारी संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा। लाखों लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर विस्थापित कराया गया। यागी के चलते शनिवार तक चीन में 6 लोगों की मौत हुई थी और 92 लोग घायल हुए थे। जबकि 4 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित करना पड़ा था। वहीं कई लोग लापता भी हैं। 

वियतनाम में भूस्खलन की चेतावनी

चीन में तबाही मचान के बाद यागी वियतनाम भी पहुंच गया। अधिकारियों ने उत्तरी वियतनाम में लगातार भारी बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, शनिवार दोपहर को भूस्खलन के बाद से एक सुपर टाइफून से कमजोर होने से पहले इस तूफान ने कम से कम 7 लोगों की जान ले ली है और दर्जनों घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह इस साल एशिया के सबसे शक्तिशाली तूफान में गिना जा रहा है। जिसने दक्षिणी चीनी हैनान द्वीप पर चार लोगों की जान ले ली।

फिलीपींस में यागी से 20 मौतें

सिर्फ चीन और वियतनाम में ही नहीं, बल्कि फिलीपींस में भी यागी ने जमकर तबाही मचाई है। नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने आज बताया कि इस देश में मरने वालों की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। जबकि 22 लोग लापता हैं। वहीं वियतनाम की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि रविवार सुबह 4 बजे (शनिवार 2100 GMT) तक यागी एक उष्णकटिबंधीय अवसाद में कमजोर हो गया था, लेकिन “छोटी नदियों और नालों के पास अचानक बाढ़ का खतरा, उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर खड़ी ढलानों पर भूस्खलन की आशंका है।इसमें थान्ह होआ का तटीय प्रांत भी शामिल है। 

हनोई शहर से टकराने के बाद कमजोर पड़ा यागी

8.5 मिलियन की आबादी वाले हनोई शहर में आज सुबह यागी के कमजोर पड़ने के बाद शांति लौट आई। हालांकि रात भर भारी हवाओं और बारिश के कारण सैकड़ों पेड़ गिरने से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ 


राज्य मीडिया ने कहा कि उत्तरी वियतनाम का सबसे व्यस्त हनोई का नोई बाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शनिवार सुबह बंद होने के बाद फिर से खुल गया। सरकार ने कहा कि यागी ने तटीय प्रांतों में 4 मीटर (13 फीट) ऊंची लहरें पैदा की हैं, जहां हालात अनुकूल होने पर रविवार को समुद्र में लापता लोगों के लिए बचाव अभियान शुरू होने की उम्मीद है। तटीय इलाकों में लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सरकारी हैनान डेली द्वारा उद्धृत आपातकालीन प्रतिक्रिया अधिकारियों के अनुसार, हैनान में, प्रारंभिक अनुमानों में महत्वपूर्ण आर्थिक नुकसान और व्यापक बिजली कटौती का सुझाव दिया गया है।  (रायटर्स) 

 

Latest World News





Source link

1469400cookie-checkचीन-वियतनाम से लेकर एशिया के कई देशों को हिला गया “यागी” तूफान, जड़ों से उखाड़ दिए पेड़ और 30 से ज्यादा लोगों की ली जान
Artical

Comments are closed.

Lakhisarai Chunav Result 2025:लखीसराय सीट पर फैसला आज, डिप्टी Cm सिन्हा फिर से बनेंगे Mla? या बदलेगा समीकरण – Lakhisarai Chunav Result 2025: Congress Amresh Anish Is In The Fray Against Bjp Vijay Kumar Sinha     |     रुहेलखंड विश्वविद्यालय:94 मेधावियों को मिले मेडल, 113 शोधार्थियों को उपाधि; दीक्षांत समारोह की तस्वीरें – Meritorious Students Received Medals And 113 Research Scholars Received Degrees At The Rohilkhand University     |     Kotdwar:बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव – Kotdwar News Leopard Kills Woman In Baghdad Of Pokhara Block Panic Spreads     |     Delhi News: सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को 14 साल की सजा     |     Baba Mahakal Woke Up At 4 Am To Give Darshan To Devotees Bhasma Aarti – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News:राजस्थान में बढ़ी सर्दी; न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, सुबह-शाम ठिठुरन और दिन में सुहानी धूप – Rajasthan News: Cold Wave Grips Rajasthan; Temperatures Dip Below Normal     |     हिमाचल प्रदेश:ईवीएम गार्द के आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, सभी निलंबित; लाइनहाजिर किए; बिलासपुर का मामला – Hp Bilaspur Eight Evm Guard Policemen Absent From Duty All Suspended Placed Under Suspension     |     IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन का मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट     |     Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता     |     बिहार चुनाव के चलते इंडस्ट्रीज में नई स्कीम की तैयारी, युवाओं के लिए खुल सकता है रोजगार का बड़ा मौका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088