Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal: कोरोनाकाल में सेवाएं देने वाले वॉरियर्स होंगे एडजस्ट, विस सदन में कटौती प्रस्ताव का भी मिला जवाब Kathua anti-terror operation enters Day 3; searches intensified | India News IPL 2025: पंजाब किंग्स के कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने काटा बवाल, लेकिन नहीं लगा पाए शतक सिकंदर एडवांस बुकिंग: सलमान खान की फिल्म ने एडवांस में धड़ल्ले से छापे नोट, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़ भारत, अमेरिका में क्या सुलझेगा टैरिफ वॉर? दोनों देशों के बीच कल से 3 दिन तक चलेगा मंथन माडर्न जेल कपूरथला से चल रहे नशा तस्करी के खेल का भंडाफोड़ अजय देवगन की ये फिल्म देख भूल जाएंगे दृश्यम को! स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में इन छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम Kanpur: तीन साल की बच्ची के पेट से निकाला गेंद के बराबर बालों का गुच्छा, डॉक्टरों ने दो घंटे में की सर्जरी Chardham Yatra 2025: चारधाम में भीड़ प्रबंधन की रणनीति...शुरूआती एक महीने में नहीं होंगे VIP दर्शन

चेहरे पर केक लगाकर ‘पुष्पा’ स्टाइल में थिरकीं राधिका मर्चेंट, छोटी अंबानी बहू की मासूमियत देखते रहे अनंत


Radhika merchant- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
राधिका मर्चेंट।

राधिका मर्चेंट के शादी के बाद उनके पहले जन्मदिन का जश्न कुछ अलग ही रहा। अंबानी परिवार ने बिना किसी शोर-शराबे के उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। फिलहाल अभी तक इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई हैं, लेकिन उनके खास दोस्तों ने उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस के दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आए। 16 अक्टूबर को राधिका के बर्थडे पर उनके बेस्ट फ्रेंड शिखर पहाड़िया और करीबी दोस्त ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। जहां शिखर ने उनकी अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की वहीं ओरी ने उनका एक अनदेखा वीडियो साझा किया है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कुछ ऐसा है राधिका का लुक

राधिका मर्चेंट के जन्मदिन के मौके पर ओरहान अवत्रामणि ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में अनंत अंबानी से अपनी भव्य शादी से कुछ समय पहले मुंबई के सेवा सदन में राधिका की बच्चों के साथ एक खास मुलाकात देखने को मिल रही है। उन्होंने इस समारोह के लिए एक साधारण हल्का हरा अनारकली सूट पहना था। कुर्ते में स्कूप नेकलाइन, सामने की तरफ रंगीन फूलों की कढ़ाई, बटन की डिटेलिंग, क्वार्टर-लेंथ स्लीव्स, ट्रिम्स पर सिल्वर थ्रेड वर्क, झिलमिलाते सेक्विन एम्बेलिशमेंट, सामने की तरफ एक स्लिट देखने को मिली। 

यहां देखें वीडियो

राधिका की सादगी पर फिदा फैंस

राधिका बिना मेकअप के भी सादगी भरे अंदाज में काफी खूबसूरत लगीं। उन्हें बच्चों के साथ खेलते, केक काटके, डांस करते देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो बच्चों से बातें करते और उन्हें गिफ्ट देते भी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर केक लगा दिख रहा है और वो पुष्पा स्टाइल में थिरक रही हैं। इतना ही नहीं राधिका मर्चेंट के साथ इस मौके पर न सिर्फ ओरी बल्कि अनंत अंबानी खुद भी मौजूद रहे, जो उनकी मासूमियत भरी अदाओं को एक टक देखते रहे। ‘छोटी अंबानी बहू’ अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता है। वैसे ये वीडियो उनकी शादी से पहले का है।  सिल्वर प्रिंसेस क्राउन और ‘ब्राइड-टू-बी’ वाले श्लैश के साथ वो खूब एंजॉय करती दिख रही हैं। 

ओरी ने दिया स्पेशल कैप्शन

ओरी ने सेवा सदन की यात्रा की क्लिप को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, ‘प्री वेडिंग जिसे आपने नहीं देखा एचबीडी राधिका और प्यारी छोटे बच्चे। सेवा सदान सोसाइटी।’ बता दें, राधिका मर्चेंट ने इस साल जुलाई में आयोजित एक भव्य समारोह में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी से शादी की थी।

Latest Bollywood News





Source link

1723780cookie-checkचेहरे पर केक लगाकर ‘पुष्पा’ स्टाइल में थिरकीं राधिका मर्चेंट, छोटी अंबानी बहू की मासूमियत देखते रहे अनंत
Artical

Comments are closed.

Himachal: कोरोनाकाल में सेवाएं देने वाले वॉरियर्स होंगे एडजस्ट, विस सदन में कटौती प्रस्ताव का भी मिला जवाब     |     Kathua anti-terror operation enters Day 3; searches intensified | India News     |     IPL 2025: पंजाब किंग्स के कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने काटा बवाल, लेकिन नहीं लगा पाए शतक     |     सिकंदर एडवांस बुकिंग: सलमान खान की फिल्म ने एडवांस में धड़ल्ले से छापे नोट, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़     |     भारत, अमेरिका में क्या सुलझेगा टैरिफ वॉर? दोनों देशों के बीच कल से 3 दिन तक चलेगा मंथन     |     माडर्न जेल कपूरथला से चल रहे नशा तस्करी के खेल का भंडाफोड़     |     अजय देवगन की ये फिल्म देख भूल जाएंगे दृश्यम को! स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर     |     बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में इन छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम     |     Kanpur: तीन साल की बच्ची के पेट से निकाला गेंद के बराबर बालों का गुच्छा, डॉक्टरों ने दो घंटे में की सर्जरी     |     Chardham Yatra 2025: चारधाम में भीड़ प्रबंधन की रणनीति…शुरूआती एक महीने में नहीं होंगे VIP दर्शन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088