Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Election 2025 Result: Pushpam Priya Targeted Cm Nitish Kumar Advised To Take Retirement Darbhanga Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा Kanpur: जर्जर दर्शक दीर्घा और ड्रेनेज सिस्टम की कमी से ग्रीनपार्क से फिर फिसला अंतरराष्ट्रीय मैच Dehradun: कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा Indore News: Bhawna, Who Was Shot By Her Friend, Was Married And Her Husband Had Abandoned Her - Amar Ujala Hindi News Live Si Paper Leak Case Priyanka Goswami Sister-in-law Of Mastermind Of Paper Leak Absconded Mid-way - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल IPL 2025: टी-20 में विराट कोहली ने बनाया एक और कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में टॉप-5 में मारी एंट्री BJP slams 'political drama by DMK' | India News Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father's Death - Amar Ujala Hindi News Live

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार खेलेगी ये टीम, साउथ अफ्रीका से इस तारीख को होगा मैच


अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

Image Source : GETTY
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

Afghanistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया। इस बार अहम टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं। इन टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। इसके बाद हर ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी बार आयोजन साल 2017 में हुआ था। अब 8 साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हुई है। 

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार खेलेगी अफगानिस्तानी टीम 

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। पिछले कुछ समय से लिमिटेड ओवर्स में अफगानिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन कर  रही है और उसने दुनिया की कई बड़ी टीमों को हराया। इनमें इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें शामिल हैं। अफगानिस्तान के प्लेयर्स अपने खेल से प्रभावित करने में सफल रहे हैं।

ODI वर्ल्ड कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर थी अफगानिस्तानी टीम

अफगानिस्तानी टीम के पास राशिद खान, नूर अहमद, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान जैसे प्लेयर्स शामिल हैं। ये खिलाड़ी चंद गेंदें में ही मैच का रुख बदल देते हैं। अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लिया था और कुल 4 मैच जीते थे। वह प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर रही थी। ODI वर्ल्ड कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप-8 में रहने वाली टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले रही हैं। 

साउथ अफ्रीका से है पहला मुकाबला  

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तानी टीम की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी के पास है और उसे ग्रुप-बी में जगह मिली है। चैंपियंस ट्रॉफी में उसका पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से 21 फरवरी कराची के मैदान पर होना है। फिर 26 फरवरी को इंग्लैंड से और 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। 

अफगानिस्तानी टीम का स्क्वाड: 

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs BAN: विराट कोहली का कीर्तिमान ध्वस्त, कप्तान रोहित शर्मा ने छोड़ दिया सबको पीछे

‘थोड़ा और भैया’, एमएस धोनी के संन्यास को लेकर संजू सैमसन ने कही दिल छू लेने वाली बात

Latest Cricket News





Source link

2461920cookie-checkचैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार खेलेगी ये टीम, साउथ अफ्रीका से इस तारीख को होगा मैच
Artical

Comments are closed.

Election 2025 Result: Pushpam Priya Targeted Cm Nitish Kumar Advised To Take Retirement Darbhanga Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा     |     Kanpur: जर्जर दर्शक दीर्घा और ड्रेनेज सिस्टम की कमी से ग्रीनपार्क से फिर फिसला अंतरराष्ट्रीय मैच     |     Dehradun: कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा     |     Indore News: Bhawna, Who Was Shot By Her Friend, Was Married And Her Husband Had Abandoned Her – Amar Ujala Hindi News Live     |     Si Paper Leak Case Priyanka Goswami Sister-in-law Of Mastermind Of Paper Leak Absconded Mid-way – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल     |     IPL 2025: टी-20 में विराट कोहली ने बनाया एक और कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में टॉप-5 में मारी एंट्री     |     BJP slams ‘political drama by DMK’ | India News     |     Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father’s Death – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088