Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Vodafone Idea ग्राहकों के लिए गुड न्यूज, 3 नए प्लान्स में फ्री मिलेगा जियो हॉटस्टार मुक्तसर में धरना देने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया Bihar News Saharsa Young Man Had Gone With His Neighbor Wife When She Was In Labor Pain Died Road Accident - Amar Ujala Hindi News Live 2.47 करोड़ रुपये के 500 के जाली नोट पकड़े: पीएसी सिपाही सहित चार गिरफ्तार, हथियार व गांजा बरामद Exclusive News Gold And Silver Will Be Searched In Uttarakhand With The Help Of Australia - Amar Ujala Hindi News Live Tehsil Court Stays Auction Of Cci Cement Factory, Orders To Deposit Rs 17 Crore 55 Lakh - Madhya Pradesh News Ajmer News: पशुपालकों के चेहरे पर खिलेगी दूध सी सफेदी, एक अप्रैल से मिलेगा दूध खरीद का बढ़ा हुआ भाव Himachal News: हिमकेयर योजना का ऑडिट शुरू, गड़बड़झाले की होगी जांच; राज्य लेखा परीक्षा विभाग ने शुरू किया काम Allahabad HC not a trash bin, says Bar body | India News IPL 2025: विराट कोहली के पास ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने का मौका, ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले भारतीय

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, पैसों की कर दी बारिश


भारतीय क्रिकेट टीम
Image Source : GETTY
भारतीय क्रिकेट टीम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर जीता था। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच हारे खिताब पर कब्जा किया था। भारत के लिए विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती सबसे बड़े हीरो साबित हुए और इन प्लेयर्स ने खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने खजाना खोला है।   

58 करोड़ रुपए का हुआ ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में चैंपियन बनने पर भारतीय टीम के लिए 58 करोड़ रुपए के नकद पुररस्कार की घोषणा की है। इस पुरस्कार राशि का ऐलान खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और सेलेक्शन कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करने के लिए किया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर थे। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में उनके आगे एक भी विरोधी टीम नहीं टिक पाई। भारत ने फाइनल सहित कुल पांच मुकाबले जीते। टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। इसके बाद चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड को 44 रनों से पटखनी दी। ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैच जीतकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया और फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से धूल चटाकर चैंपियन बन गई। 

भारत ने तीसरी बार जीता खिताब

भारत ने कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। इससे पहले भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का खिताब सौरव गांगुली की कप्तानी में जीता था। तब टीम इंडिया श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी, क्योंकि बारिश की वजह से फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब इंग्लैंड को हराकर अपने नाम किया था। 

श्रेयस अय्यर ने किया था दमदार प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में कुल 243 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। वहीं मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती ने 8-8 विकेट हासिल किए। 

Latest Cricket News





Source link

2616400cookie-checkचैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, पैसों की कर दी बारिश
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Vodafone Idea ग्राहकों के लिए गुड न्यूज, 3 नए प्लान्स में फ्री मिलेगा जियो हॉटस्टार     |     मुक्तसर में धरना देने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया     |     Bihar News Saharsa Young Man Had Gone With His Neighbor Wife When She Was In Labor Pain Died Road Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     2.47 करोड़ रुपये के 500 के जाली नोट पकड़े: पीएसी सिपाही सहित चार गिरफ्तार, हथियार व गांजा बरामद     |     Exclusive News Gold And Silver Will Be Searched In Uttarakhand With The Help Of Australia – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tehsil Court Stays Auction Of Cci Cement Factory, Orders To Deposit Rs 17 Crore 55 Lakh – Madhya Pradesh News     |     Ajmer News: पशुपालकों के चेहरे पर खिलेगी दूध सी सफेदी, एक अप्रैल से मिलेगा दूध खरीद का बढ़ा हुआ भाव     |     Himachal News: हिमकेयर योजना का ऑडिट शुरू, गड़बड़झाले की होगी जांच; राज्य लेखा परीक्षा विभाग ने शुरू किया काम     |     Allahabad HC not a trash bin, says Bar body | India News     |     IPL 2025: विराट कोहली के पास ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने का मौका, ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले भारतीय     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088