Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
LSG vs DC Live Score: लखनऊ में LSG और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा एक्टर, कैंसर ने किया लाचार, तंगहाली में सहारा बनीं सौम्या टंडन Instagram पर उम्र छुपाकर टीनएजर्स नहीं बना पाएंगे अकाउंट? Meta ने ली AI की मदद लॉन्च हुईं दो नई म्यूचुअल फंड स्कीम, कम रिस्की और क्वालिटी स्टॉक्स पर फोकस मोगा दाना मंडी पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक US Vice President JD Vance with his family visit Jaipur, explore Amber fort संगीत सम्राट तानसेन के गांव बेहट की बदलेगी तस्वीर, ग्वालियर सांसद ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, सैद्धांतिक स्वीकृति Signify Launches a New Range of Ecolink Fans, Combining Energy Efficiency with Revolutionary Designs and Premium Aesthetics "Management Playbook 2.0" Written By Priyavrata Mafatlal Emphasises on Purpose-Driven Leadership Bihar News : Bihar Police Investigation In Question After Jogsar Bhagalpur Liquor Case Accuse Relief - Amar Ujala Hindi News Live

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस टीम को कभी नहीं हरा सकी है टीम इंडिया, 25 साल बाद फिर होगी भिड़ंत


टीम इंडिया

Image Source : GETTY
भारतीय क्रिकेट टीम

ICC Champions Trophy 2025: टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। चैंपियंस ट्रॉफी का 19 फरवरी से कराची में आगाज होगा। भारतीय टीम एक दिन बाद 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत और बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम भी शामिल है। वहीं, दूसरे ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं।

टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में शानदार रिकॉर्ड रहा है। भारतीय टीम 2 बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया पहली बार साल 2002में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी जबकि साल 2013 में भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया अब एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। हालांकि भारत के लिए खिताब जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि टीम इंडिया के ग्रुप में काफी शानदार टीमें हैं। इसमें एक टीम तो ऐसी है जिससे भारत कभी जीत नहीं सका है। ये टीम और कोई नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की टीम है।

25 साल बाद फिर से होगी भिड़ंत

दरअसल, ICC टूर्नामेंट के इतिहास में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को कई बार बड़े झटके दिए हैं। साल 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी कीवी टीम ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। अब दोनों टीमें चैंपियस ट्रॉफी 2025 में 2 मार्च को आमने-सामने होंगी। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी के 8 संस्करण अब तक खेले जा चुके हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी चैंपियस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है। ये मैच साल 2000 का फाइनल था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। अब दोनों टीमें 25 साल बाद फिर से एक-दूसरे का सामना करेंगी।

ग्रुप ए

  • भारत (India)
  • पाकिस्तान (Pakistan)
  • न्यूजीलैंड (New Zealand)
  • बांग्लादेश (Bangladesh)

ग्रुप बी

  • अफगानिस्तान (Afghanistan)
  • ऑस्ट्रेलिया (Australia)
  • इंग्लैंड (England)
  • साउथ अफ्रीका (South Africa)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का शेड्यूल

  • 20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (भारतीय समयानुसार 2:30 PM)
  • 23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (भारतीय समयानुसार 2:30 PM)
  • 2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड (भारतीय समयानुसार 2:30 PM)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। तीनों खिलाड़ी आवश्यकता पड़ने पर दुबई जाएंगे।

Latest Cricket News





Source link

2436860cookie-checkचैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस टीम को कभी नहीं हरा सकी है टीम इंडिया, 25 साल बाद फिर होगी भिड़ंत
Artical

Comments are closed.

LSG vs DC Live Score: लखनऊ में LSG और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत     |     जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा एक्टर, कैंसर ने किया लाचार, तंगहाली में सहारा बनीं सौम्या टंडन     |     Instagram पर उम्र छुपाकर टीनएजर्स नहीं बना पाएंगे अकाउंट? Meta ने ली AI की मदद     |     लॉन्च हुईं दो नई म्यूचुअल फंड स्कीम, कम रिस्की और क्वालिटी स्टॉक्स पर फोकस     |     मोगा दाना मंडी पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक     |     US Vice President JD Vance with his family visit Jaipur, explore Amber fort     |     संगीत सम्राट तानसेन के गांव बेहट की बदलेगी तस्वीर, ग्वालियर सांसद ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, सैद्धांतिक स्वीकृति     |     Signify Launches a New Range of Ecolink Fans, Combining Energy Efficiency with Revolutionary Designs and Premium Aesthetics     |     “Management Playbook 2.0” Written By Priyavrata Mafatlal Emphasises on Purpose-Driven Leadership     |     Bihar News : Bihar Police Investigation In Question After Jogsar Bhagalpur Liquor Case Accuse Relief – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088