Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bseb Result : Matriculation Exam Result Will Be Declared Bihar Board Result Bihar News - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: प्रदेश में मौसम ने लिया यू-टर्न, शनिवार की सुबह से चल रही हैं ठंडी हवाएं, एक दिन पहले थे लू जैसे हालात Uttarakhand: Gst Registration Of 36 Traders Suspended State Tax Headquarters Is Continuously Reviewing It - Amar Ujala Hindi News Live Mp Weather: Temperature Drops Due To Western Disturbance In Madhya Pradesh, Light Rain Alert On April 1 - Amar Ujala Hindi News Live Mercury Dropped Drastically In Rajasthan - Temperature To Drop By 7 Degrees - Amar Ujala Hindi News Live - प्रचंड़ गर्मी के बाद राजस्थान में  पारा धड़ाम से गिरा रेवती नक्षत्र में बन रहा ब्रह्म योग, 7 राशियों के सारे दुख हरेंगे शनिदेव, धन में होगी वृद्धि IPL 2025 : आईपीएल का रोमांच, एप पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा टिकट; धर्मशाला में खेले जाएंगे तीन मैच India sending 15 tonnes of relief material to earthquake-hit Myanmar | India News IPL 2025: रजत पाटीदार की कप्तानी में दूसरे ही मैच में हो गया कमाल, विराट कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा 'लोगों के अंदर जहर भरा है', 53 साल की एक्ट्रेस ने खोया आपा, बोलीं- 'लोग बुलाते हैं मोटी भैंस'

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले 3 पाकिस्तानी प्लेयर्स पर गिरी गाज, ICC ने ले लिया बड़ा एक्शन


पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Image Source : AP
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तानी टीम ट्राई सीरीज खेल रही है। ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में पाकिस्तान ने 353 रनों का वनडे क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। तब कप्तान मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने शतक लगाए और टीम को जीत दिलाई। मैच में ही तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यूज ब्रीट्जके से बहस कर बैठे थे। वहीं सऊद शकील और कामरान गुलाम अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा से उलझे थे। अब इन तीनों प्लेयर्स पर आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया है।

अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके से भिड़े थे शाहीन अफरीदी

मैच के 28वें ओवर में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके से भिड़ गए थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहीन ने अफ्रीकी बल्लेबाज को कुछ कहा था, जिसके बाद दोनों प्लेयर्स में तगड़ी बहस हुई। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रीट्जके सिंगल लेते समय अफरीदी से टकरा गए थे। तेज गेंदबाज ने उन्हें जानबूझकर रन लेने से रोका, जिसके बाद दोनों में फिर तीखी बहस हुई। यहां तक कि अफरीदी ने उन्हें धक्का भी मारा। अंत में अंपायर्स को आकर बीच-बचाव करना पड़ा। अफरीदी पर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। 

सऊद शकील और कामरान गुलाम पर भी लगा जुर्माना

वहीं एक दूसरी घटना 29वें ओवर में घटी। जब इस ओवर में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा रन आउट हो गए थे। इसके बाद सऊद शकील और कामरान गुलाम उनके पास जाकर जश्न मनाने लगे। इसके बाद उनके ऊपर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। 

न्यूजीलैंड से होगा फाइनल में सामना

जुर्माना के अलावा तीनों प्लेयर्स के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया। तीनों प्लेयर्स ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसी वजह से घटना के संबंध में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करते ही पाकिस्तानी टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गई, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से 14 फरवरी को होगा। 

यह भी पढ़ें: 

Champions Trophy से बाहर हुए यशस्वी जायसवाल, अब इस टूर्नामेंट में खेलते हुए आ सकते हैं नजर

पाकिस्तान ने जीता ऐतिहासिक मुकाबला, लेकिन बाबर आजम का पीछा नहीं छोड़ रही पनौती, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूके

Latest Cricket News





Source link

2417110cookie-checkचैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले 3 पाकिस्तानी प्लेयर्स पर गिरी गाज, ICC ने ले लिया बड़ा एक्शन
Artical

Comments are closed.

Bseb Result : Matriculation Exam Result Will Be Declared Bihar Board Result Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: प्रदेश में मौसम ने लिया यू-टर्न, शनिवार की सुबह से चल रही हैं ठंडी हवाएं, एक दिन पहले थे लू जैसे हालात     |     Uttarakhand: Gst Registration Of 36 Traders Suspended State Tax Headquarters Is Continuously Reviewing It – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather: Temperature Drops Due To Western Disturbance In Madhya Pradesh, Light Rain Alert On April 1 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mercury Dropped Drastically In Rajasthan – Temperature To Drop By 7 Degrees – Amar Ujala Hindi News Live – प्रचंड़ गर्मी के बाद राजस्थान में  पारा धड़ाम से गिरा     |     रेवती नक्षत्र में बन रहा ब्रह्म योग, 7 राशियों के सारे दुख हरेंगे शनिदेव, धन में होगी वृद्धि     |     IPL 2025 : आईपीएल का रोमांच, एप पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा टिकट; धर्मशाला में खेले जाएंगे तीन मैच     |     India sending 15 tonnes of relief material to earthquake-hit Myanmar | India News     |     IPL 2025: रजत पाटीदार की कप्तानी में दूसरे ही मैच में हो गया कमाल, विराट कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा     |     ‘लोगों के अंदर जहर भरा है’, 53 साल की एक्ट्रेस ने खोया आपा, बोलीं- ‘लोग बुलाते हैं मोटी भैंस’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088