Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Lalu Yadav : 5 जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर बनेंगे लालू प्रसाद यादव, हमेशा की तरह निर्विरोध वृंदावन: दो नई सड़कों का निर्माण, तीन का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण...विजन-2030 में होने हैं ये काम Heavy Rain Monsoon Effect On Chardham Yatra Pilgrim Stopped At Sonprayag Kedarnath Badrinath Highway Blocked - Amar Ujala Hindi News Live Hpv Vaccine Camp In Aiims On 28th - Delhi News Son Kills Father With Axe In Chhindwara: Controversy Over Bike Headlight Breakdown - Madhya Pradesh News Rajasthan Monsoon Update: Flood Situation In Baran, Road Links Cut Off, Rain Alert For 25 Districts Today - Amar Ujala Hindi News Live Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya Had A Love Marriage With Magan Despite Being Married - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Govt Increased The Honorarium Of Parafitter And Multipurpose Workers, Know How Much It Increased - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal:हिमाचल सरकार ने जलरक्षक मध्य प्रदेश वेदर : आज बुधवार को 16 जिलों में मेघगर्जन-भारी बारिश का अलर्ट, 35 शहरों में येलो अलर्ट, वज्रपात-तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट एलेक्स हेल्स के नाम हुआ ये कीर्तिमान, टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

चोटिल भारतीय प्लेयर ने बढ़ाई टेंशन! अहम टूर्नामेंट से हुआ बाहर; अब सीधे IPL में वापसी की उम्मीद


संजू सैमसन

Image Source : GETTY
संजू सैमसन

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 150 रनों से जीत दर्ज कर ली और इसी के साथ सीरीज भी 4-1 से अपने कर ली। लेकिन पांचवें टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन चोटिल हो गए। जोफ्रा आर्चर की गेंद लगने से उनकी तर्जनी में फ्रैक्चर हो गया। इसी वजह से मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने संभाली। चोटिल होने की वजह से संजू एक महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर रहेंगे।

रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट से रहेंगे बाहर

संजू सैमसन अब नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैबलिटेशन पूरा करने के बाद ही ट्रेनिंग शुरू करेंगे। क्रिकेट के मैदान पर लौटने के लिए उन्हें NCA से हरी झंडी की आवश्यकता होगी। संजू घरेलू क्रिकेट में केरल की तरफ से खेलते हैं। अभी रणजी ट्रॉफी में केरल की टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबला जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 8 से 12 फरवरी तक खेलना है। वहीं रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा। संजू एक महीने तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे। ऐसे में वह आगामी रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। 

IPL में वापसी की पूरी संभावना

संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। ऐसे में अब उनकी वापसी सीधे आईपीएल में ही होगी। BCCI के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया। संजू को चोटिल होने की वजह से नेट पर प्रैक्टिस शुरू करने में पांच से छह हफ्ते लगेंगे। इसलिए उनके रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेलने की कोई संभावना नहीं है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि उनकी वापसी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ किया खराब प्रदर्शन

संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाए और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए। उन्होंने अपनी बैटिंग से सभी को निराश किया। वह पूरी सीरीज में कुल 51 रन ही बना पाए। आर्चर, मार्क वुड और साकिब महमूद की शॉर्ट गेंदों ने उन्हें लगातार परेशान किया और वे अधिकतर पावरप्ले के शुरुआती छह ओवरों में ही आउट हो गए। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें: 

टीम इंडिया के सबसे बड़े ‘दुश्मन’ की ऑस्ट्रेलिया में धूम, जीता ये बड़ा अवॉर्ड

Women U19 T20 World Cup 2025 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान, 4 भारतीय प्लेयर्स को मिली जगह

Latest Cricket News





Source link

2357880cookie-checkचोटिल भारतीय प्लेयर ने बढ़ाई टेंशन! अहम टूर्नामेंट से हुआ बाहर; अब सीधे IPL में वापसी की उम्मीद
Artical

Comments are closed.

Lalu Yadav : 5 जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर बनेंगे लालू प्रसाद यादव, हमेशा की तरह निर्विरोध     |     वृंदावन: दो नई सड़कों का निर्माण, तीन का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण…विजन-2030 में होने हैं ये काम     |     Heavy Rain Monsoon Effect On Chardham Yatra Pilgrim Stopped At Sonprayag Kedarnath Badrinath Highway Blocked – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hpv Vaccine Camp In Aiims On 28th – Delhi News     |     Son Kills Father With Axe In Chhindwara: Controversy Over Bike Headlight Breakdown – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Monsoon Update: Flood Situation In Baran, Road Links Cut Off, Rain Alert For 25 Districts Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya Had A Love Marriage With Magan Despite Being Married – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Govt Increased The Honorarium Of Parafitter And Multipurpose Workers, Know How Much It Increased – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:हिमाचल सरकार ने जलरक्षक     |     मध्य प्रदेश वेदर : आज बुधवार को 16 जिलों में मेघगर्जन-भारी बारिश का अलर्ट, 35 शहरों में येलो अलर्ट, वज्रपात-तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट     |     एलेक्स हेल्स के नाम हुआ ये कीर्तिमान, टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088