हेडलाइंस
Bihar Chief Minister: Nitish Kumar heads for Rajya Sabha, paves way for BJP CM in Bihar | India News Bihar News Vaishali Man Was Shot Dead During Holi Celebrations Murder Case Bihar News Hajipur News - Bihar News Hathras:सासनी के बसगोई-बिर्रा में जमकर ईंट-पत्थर फेंके, फायरिंग से फैली दहशत, एक दर्जन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज - Bricks And Stones Thrown In Basgoi-birra Of Sasni Bageshwardham Baba Played Holi, A Grand Holi Decorated With Flowers, Gulal And Colours. - Chhatarpur News Barmer News: Khaki Turns Colorful As Police Celebrate Holi With Gulal; Ravindra Bhati Joins The Festivities - Barmer News IND vs WI: कोलकाता में कैसा है टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड, ईडन गार्डन्स में खेल चुकी है चार मुकाबले Oxford Ashmolean Museum: Oxford museum set to return 500-year-old bronze statue taken from Tamil Nadu temple | India News Nitish Kumar :राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन? - Know That Chances Of Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate Nishant Kumar Dy Cm Samrat Choudhary... सलीम वास्तिक पर हमले का नया वीडियो:ऑफिस में घुसते ही ताबड़तोड़ हमला, हमलावरों ने पार कीं क्रूरता की सारी हदें - Youtuber Salim Vastavik Attack New Video Attackers Attacked Him With Sharp Weapons Enter... Harda News: मासूम से दरिंदगी के बाद उबाल, आरोपी को फांसी की मांग पर सड़क जाम, परिजनों को भी किया गांव से बाहर

छत्तीसगढ़ के हर्बल गुलाल की यूरोप में डिमांड

रायपुर :  एक्सपोर्ट किए जा रहे 23 हजार किलो हर्बल गुलाल की कीमत 41.95 लाख रूपएमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में तैयार हर्बल गुलाल से भरे ट्रक को यूरोप एक्सपोर्ट करने के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हर्बल गुलाल स्व-सहायता समूह के सखी क्लस्टर संगठन अंजोरा राजनांदगांव एवं कुमकुम महिला ग्राम संगठन सांकरा दुर्ग की महिलाओं ने श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड के मार्गदर्शन में अपनी लगन और मेहनत से तैयार किया है। यूरोप एक्सपोर्ट किए जा रहे 23 हजार 279 किलो हर्बल गुलाल का मूल्य 41 लाख 95 हजार 302 रूपए है। छत्तीसगढ़ के हर्बल गुलाल से भरे ट्रक को यूरोप रवाना करने झंडी दिखाने के मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा एवं नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री अनुज गोयल एवं महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप महिला समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठानों में कई प्रकार की आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। गौठानों के सामुदायिक बाड़ियों में फूलों की खेती विशेषकर गेंदा फूल की खेती शुरू की गई है ताकि इससे महिला समूहों को और अधिक आय हासिल हो सके। फूल से हर्बल गुलाल के निर्माण के लिए 18 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड और छत्तीसगढ़ शासन के उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी के संचालक के मध्य एमओयू हुआ था। इसके प्रथम चरण में 150 महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हर्बल गुलाल एवं हर्बल पूजन सामग्री तैयार की जा रही है। महिला समूहों द्वारा तैयार 23 हजार 279 किलो हर्बल गुलाल को श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से यूरोप एक्सपोर्ट किए जाने के लिए रायपुर से गुजरात स्थित मुंदरा पोर्ट भेजा जाएगा। एक्सपोर्ट हर्बल गुलाल की पैकेजिंग अलग-अलग आकार और वजन में की गई है। हर्बल गुलाल का कुल मूल्य 54 हजार 491 यू.एस. डॉलर यानी भारतीय रूपए में इसकी कीमत 41 लाख 95 हजार 302 रूपए है। गौठान की महिला समूहों की मेहनत से तैयार हर्बल सामग्री का विदेशों में एक्सपोर्ट होना छत्तीसगढ़ राज्य और स्व-सहायता समूहों के लिए गौरव की बात है।

516380cookie-checkछत्तीसगढ़ के हर्बल गुलाल की यूरोप में डिमांड
Artical

Comments are closed.

Bihar Chief Minister: Nitish Kumar heads for Rajya Sabha, paves way for BJP CM in Bihar | India News     |     Bihar News Vaishali Man Was Shot Dead During Holi Celebrations Murder Case Bihar News Hajipur News – Bihar News     |     Hathras:सासनी के बसगोई-बिर्रा में जमकर ईंट-पत्थर फेंके, फायरिंग से फैली दहशत, एक दर्जन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज – Bricks And Stones Thrown In Basgoi-birra Of Sasni     |     Bageshwardham Baba Played Holi, A Grand Holi Decorated With Flowers, Gulal And Colours. – Chhatarpur News     |     Barmer News: Khaki Turns Colorful As Police Celebrate Holi With Gulal; Ravindra Bhati Joins The Festivities – Barmer News     |     IND vs WI: कोलकाता में कैसा है टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड, ईडन गार्डन्स में खेल चुकी है चार मुकाबले     |     Oxford Ashmolean Museum: Oxford museum set to return 500-year-old bronze statue taken from Tamil Nadu temple | India News     |     Nitish Kumar :राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन? – Know That Chances Of Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate Nishant Kumar Dy Cm Samrat Choudhary Bihar Cm     |     सलीम वास्तिक पर हमले का नया वीडियो:ऑफिस में घुसते ही ताबड़तोड़ हमला, हमलावरों ने पार कीं क्रूरता की सारी हदें – Youtuber Salim Vastavik Attack New Video Attackers Attacked Him With Sharp Weapons Entered Office In Ghaziabad     |     Harda News: मासूम से दरिंदगी के बाद उबाल, आरोपी को फांसी की मांग पर सड़क जाम, परिजनों को भी किया गांव से बाहर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088