लुधियाना: पंजाब के शहर लुधियाना में थाना दुगरी के इलाका छोटी जवद्दी में एक युवक का कत्ल 50 रुपये के विवाद को लेकर हो गया।मरने वाले के भाई गुरमीत सिंह भट्टी ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा हुक्म चंद का बेटा कुलदीप सिंह जो गुरू रविदास गुरुद्वारा छोटी जवद्दी के पास खोखे के पीछे खाली जगह पर जाकर सौ गया था।कत्ल की रात सोनू नाम का युवक 9.30 बजे कुलदीप के पास आया और 50 रुपये को लेकर किसी बात के लिए झगड़ा करने लगा। मामला बढ़ता देख पास में खड़े अनूप सिंह ने दोनों को अलग करने की कोशिश की लेकिन दोनों एक दूसरे के ईंट-पत्थर मारने लगे।इतने में एक ईंट कुलदीप सिंह के सिर में लग गई और वह लहूलुहान हो गया। जब उसे संभालने की कोशिश की तो वह जहां रोज जाकर सौता था वहीं खोखे में सौ गया। लेकिन जैसे ही सुबह लोगों ने देखा की करीब 5.30 बजे वह खून से लथपथ था और उसकी मौत हो चुकी थी।युवक का शव देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।घटना स्थल पर थाना डाबा के प्रभारी नीरज चौधरी पहुंचे थे। पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी आई थी। पुलिस को कई क्लू मिले हैं। पुलिस मुताबिक आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

Comments are closed.