Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Indian aviation industry to report net loss of Rs 30 billion in FY26: ICRA सीएम डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक की भस्म आरती, बाबा महाकाल से प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना Engine 1 and Engine 2 cut off within 1 second: What caused Air India plane crash? 10 key findings from probe report | India News Election Commission Says 75 Pc Voters In Bihar Submitted Counting Forms Voter List Revision Work In Full Swing - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Ec Sir:चुनाव आयोग का दावा Aunt Blinded By Love For Nephew Husband Reached Haridwar In Search Of Him Died While Bringing Him Back - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: पुरानी गाड़ियों को बचाने के लिए विशेष सत्र बुलाए सरकार Onkareshwar News: श्रावण मास के शुभारंभ के साथ शुरू हुई मां नर्मदा की आरती, कोटितीर्थ घाट पर हुआ भव्य आयोजन Jaipur: Youth Fell In Rain Water Along With Scooty Lost Mobile Burst Into Tears Over Administrative Negligence - Amar Ujala Hindi News Live Mandi Cloudburst Searching For Loved Ones In The Rubble With Trembling Hands Mourning In Deji Thunag Rushad - Amar Ujala Hindi News Live भारतीय कप्तान का एक और महाकारनामा, विराट कोहली का कीर्तिमान चकनाचूर किया

जन्माष्टमी भोग के लिए ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पंजीरी, आटे और मेवा से हो जाएगी तैयार, जानें रेसिपी


पंजीरी रेसिपी- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
पंजीरी रेसिपी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। मथुरा वृंदावन के मंदिरों में महीनों पहले से जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कृष्ण के भक्त बड़ी धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं। इस दिन कान्हा की पसंदीदा चीजें बनाई जाती हैं जिसमें से एक पंजीरी भी शामिल है। कान्हा को पंजीरी का भोग लगाया जाता है। रात में 12 बजे इसी पंजीरी को खाने के बाद व्रत खोला जाता है। आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं पंजीरी और इसमें क्या क्या डालते हैं?

पंजीरी बनाने की आसान रेसिपी:

स्टेप 1- पंजीरी बनाने के लिए आपको आटा चाहिए। आप करीब 2 कप गेहूं का आटा लें और उसे छान लें। अब एक कड़ाही में घी गर्म करें। 2 कप आटे में करीब हल्का 1 कप भरकर घी डाल दें। घी से पंजीरी में बहुत स्वाद आता है।

स्टेप 2- जब घी पिघल जाए तो इसमें आटा डाल दें और इसे हल्की गैस पर लगातार चलाते हुए भून लें। आटे को मीडियम या उससे भी कम गैस पर भूनें। तेज गैस पर आटा जलने लगेगा और इसमें वो स्वाद नहीं आएगा जो पंजीरी में आता है।

स्टेप 3- जब आटा भुन जाएगा तो खुशबू आने लगेगी। आटे का रंग हल्का ब्राउन सा हो जाए तो गैस बंद कर दें और समझ लें कि आटा भुन गया है। अब कड़ाही से आटा निकाल लें और इसी कड़ाही में 1 चम्मच घी और डालें।

स्टेप 4- इसमें काजू, बादाम को काटकर और खरबूजे के बीज डालकर हल्का सुनहरा भून लें। आप पंजीनी में अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी मेवा डाल सकते हैं। पंजीरी में भुने मेवा और किशमिश मिला दें। इसमें आधा चम्मच इलायची का पाउडर भी मिक्स कर लें।

स्टेप 5- अब बूरा हो तो छानकर करीब डेढ़ कप बूरा या फिर इतनी ही पिसी चीनी आटे में मिला दें। आप इसे अपने स्वाद के हिसाब से कम मीठा या ज्यादा मीठा कर सकते हैं। जिस दिन भोग लगाना हो इसमें कुछ तुलसी के पत्ते भी डाल दें।

स्टेप 6- तैयार है कृष्ण जन्माष्टमी के भोग के लिए स्वादिष्ट पंजीरी जिसे आप पंचामृत के साथ खाएं। ये पंजीरी आप ऐसे ही खा सकते हैं। बचने पर इसे घी मिलाकर लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। आप इस रेसिपी से फटाफट पंजीरी तैयार कर सकते हैं।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

1358380cookie-checkजन्माष्टमी भोग के लिए ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पंजीरी, आटे और मेवा से हो जाएगी तैयार, जानें रेसिपी
Artical

Comments are closed.

Indian aviation industry to report net loss of Rs 30 billion in FY26: ICRA     |     सीएम डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक की भस्म आरती, बाबा महाकाल से प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना     |     Engine 1 and Engine 2 cut off within 1 second: What caused Air India plane crash? 10 key findings from probe report | India News     |     Election Commission Says 75 Pc Voters In Bihar Submitted Counting Forms Voter List Revision Work In Full Swing – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Ec Sir:चुनाव आयोग का दावा     |     Aunt Blinded By Love For Nephew Husband Reached Haridwar In Search Of Him Died While Bringing Him Back – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: पुरानी गाड़ियों को बचाने के लिए विशेष सत्र बुलाए सरकार     |     Onkareshwar News: श्रावण मास के शुभारंभ के साथ शुरू हुई मां नर्मदा की आरती, कोटितीर्थ घाट पर हुआ भव्य आयोजन     |     Jaipur: Youth Fell In Rain Water Along With Scooty Lost Mobile Burst Into Tears Over Administrative Negligence – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mandi Cloudburst Searching For Loved Ones In The Rubble With Trembling Hands Mourning In Deji Thunag Rushad – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारतीय कप्तान का एक और महाकारनामा, विराट कोहली का कीर्तिमान चकनाचूर किया     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088