म्यूजिक कई मायनों में सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। खासतौर पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए म्यूजिक सुनना एक अच्छी थेरेपी मानी जाती है। म्यूजिक सुनने से न केवल मन शांत होता है बल्कि स्ट्रेस को भी दूर किया जा सकता है। डिप्रेशन से परेशान लोगों को तो महंगे ट्रीटमेंट या मोटी मोटी दवाई खाने से पहले एक बार म्यूजिक थेरेपी भी जरूर ट्राई करनी चाहिए।
म्यूजिक सुनने से व्यक्ति का मूड अच्छा हो सकता है।
म्यूजिक सुनने से न केवल तनाव की समस्या को दूर किया जा सकता है बल्कि डिप्रेशन से भी राहत मिल सकती है।
म्यूजिक मूड स्विंग की समस्या को दूर कर सकता है।
म्यूजिक से वातावरण में पॉजिटिविटी आती है।
यदि खाते वक्त म्यूजिक सुना जाए तो इससे कार्टीसोल लेवल कम हो सकता है। साथ ही व्यक्ति का मन खाने में भी लगता है। ऐसे में ऐसे समय पर सॉफ्ट म्यूजिक सुनना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
कुकिंग के समय म्यूजिक सुनने से न केवल तनाव को दूर किया जा सकता है बल्कि महिलाओं को डिप्रेशन की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसे में क्लासिकल म्यूजिक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
मेडिटेशन या योगा के दौरान म्यूजिक सुनने से कई फायदे हो सकते हैं।

Comments are closed.