Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
UP Weather : आज 40 जिलों में मेघगर्जन बारिश का अलर्ट जारी, चलेगी तेज आंधी, जानें IMD का नया अपडेट-शहरों का हाल Bihar News: Congress Mp Made To Wear Bjp Cap, Video Goes Viral On Social Media - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: दोस्त के साथ होटल गई युवती मिली मृत, युवक लापता, फुटेज डिलीट Some People Want To Defame The Religious Places: Aniruddhacharya - Pauri News - Devprayag:युवक के बयान से मचा बवाल, सामने आए अनिरुद्धाचार्य; बोले MP: मादा कोबरा को मिला नर किंग कोबरा, बरसात के पहले सीएम ने दिया तोहफा, ब्रीडिंग से बढ़ेगी ये खास प्रजाति Ajmer News: Man Roaming In Dargah Area Wearing Burqa Caught By Locals, Handed Over To Police; Investigation On - Ajmer News हरियाणा में गर्मी का कहर: 9 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी, सिरसा के MLA सेतिया ने रात 12 बजे XEN को लगाया फोन Visually Impaired Unemployed People Became Furious Again, Blocked The Road Near The Secretariat - Amar Ujala Hindi News Live IPL प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, एक साथ 3 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान डॉक्टर नेने से पहले 10 साल बड़े पॉपुलर सिंगर से शादी करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, ‘बहुत पतली है' कह कर दिया था रिजेक्ट

जापान को अक्टूबर में लगातार चौथे महीने हुआ व्यापार घाटा, जानें इनकी इकोनॉमी भारत से कितनी है आगे


व्यापार घाटा किसी देश के आयात को उसके निर्यात से घटाने के बराबर है। - India TV Paisa

Photo:REUTERS व्यापार घाटा किसी देश के आयात को उसके निर्यात से घटाने के बराबर है।

दुनिया की चौथी इकोनॉमी यानी जापान को अक्टूबर में फिर झटका लगा है। लगातार चौथे महीने जापान को व्यापार में घाटा हुआ है। हालांकि आंकड़े तब आए हैं जब निर्यात में सुधार हुआ है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जापान के वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि व्यापार घाटा, पिछले महीने कुल 461 अरब येन (3 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा। अक्टूबर में निर्यात में पिछले साल की तुलना में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो हाल के महीनों की तुलना में तेजी से बढ़ा है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, ऐसा सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए उपकरणों की शिपमेंट में बढ़ोतरी से हो सका है। लेकिन आयात, जो पिछले साल की तुलना में 0.4 प्रतिशत अधिक है, फिर भी निर्यात से बड़ा है।

टैरिफ में तेज वृद्धि का जापान को है आशंका

खबर के मुताबिक, व्यापार को लेकर एक बड़ी अनिश्चितता डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने के कारण बनी हुई है। इसकी वजह यह है क्योंकि वह टैरिफ में तेज वृद्धि के पक्ष में हैं। निर्यात जापान के लिए विकास का एक मुख्य इंजन है। नए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के साथ-साथ सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए एशियाई देशों के साथ-साथ यूरोप और दक्षिण अमेरिका के नेताओं से मिलने में व्यस्त हैं।

कमजोर होती मुद्रा है चिंता का विषय

जापान के लिए एक और चिंता का विषय कमजोर होती मुद्रा है। हाल ही में अमेरिकी डॉलर लगभग 155 जापानी येन पर कारोबार कर रहा है, जो एक साल पहले 140-येन के स्तर से ऊपर है। मुद्रास्फीति और बढ़ती ऊर्जा कीमतें आयात लागत को बढ़ा रही हैं, जबकि वैश्विक मांग में कमी निर्यात को कम कर रही है। लेकिन माना जाता है कि विदेशी मांग में हाल ही में आई गिरावट आंशिक रूप से आंधी जैसे अस्थायी व्यवधानों के कारण है, जबकि निर्यात में गिरावट जापान में ऑटो उत्पादन में व्यवधान से संबंधित है।

जापान की इकोनॉमी का आकार

फोर्ब्स के मुताबिक, जापान की इकोनॉमी का आकार फिलहाल 4.07 खरब डॉलर है। साल 2024 के लिए जापान की जीडीपी की ग्रोथ रेट का अनुमान  0.3% है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (वर्तमान मूल्य अमेरिकी डॉलर में) 32.86 हजार डॉलर है। जापान को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी भारत से कड़ी टक्कर मिल रही है। फोर्ब्स के मुताबिक, भारत की इकोनॉमी का आकार फिलहाल 3.89 खरब डॉलर है। लेकिन भारत की जीडीपी की रफ्तार 7 प्रतिशत है। माना जा रहा है कि भारत साल 2025 में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा।

Latest Business News





Source link

1919160cookie-checkजापान को अक्टूबर में लगातार चौथे महीने हुआ व्यापार घाटा, जानें इनकी इकोनॉमी भारत से कितनी है आगे
Artical

Comments are closed.

UP Weather : आज 40 जिलों में मेघगर्जन बारिश का अलर्ट जारी, चलेगी तेज आंधी, जानें IMD का नया अपडेट-शहरों का हाल     |     Bihar News: Congress Mp Made To Wear Bjp Cap, Video Goes Viral On Social Media – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: दोस्त के साथ होटल गई युवती मिली मृत, युवक लापता, फुटेज डिलीट     |     Some People Want To Defame The Religious Places: Aniruddhacharya – Pauri News – Devprayag:युवक के बयान से मचा बवाल, सामने आए अनिरुद्धाचार्य; बोले     |     MP: मादा कोबरा को मिला नर किंग कोबरा, बरसात के पहले सीएम ने दिया तोहफा, ब्रीडिंग से बढ़ेगी ये खास प्रजाति     |     Ajmer News: Man Roaming In Dargah Area Wearing Burqa Caught By Locals, Handed Over To Police; Investigation On – Ajmer News     |     हरियाणा में गर्मी का कहर: 9 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी, सिरसा के MLA सेतिया ने रात 12 बजे XEN को लगाया फोन     |     Visually Impaired Unemployed People Became Furious Again, Blocked The Road Near The Secretariat – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, एक साथ 3 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान     |     डॉक्टर नेने से पहले 10 साल बड़े पॉपुलर सिंगर से शादी करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, ‘बहुत पतली है’ कह कर दिया था रिजेक्ट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088