Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

जामुन से बना यह ड्रिंक स्वाद में लगता है लाजवाब, सेहत को भी मिलते हैं कई फायदे, नोट करें रेसिपी


जामुन शॉट्स
Image Source : SOCIAL
जामुन शॉट्स

जामुन शॉट्स गर्मी के मौसम के लिए एक बेहतरीन और ताज़गी भरा ड्रिंक है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए। जामुन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जामुन शॉट्स बनाना बहुत ही आसान है। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी 

जामुन शॉट्स के लिए सामग्री: 

जामुन 1 कप, काला नमक 1 छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, पुदीने के पत्ते 5-7, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, चीनी 2-3 बड़े चम्मच, ठंडा पानी 1/2 कप, बर्फ के टुकड़े, शॉट्स ग्लास की रिम सजाने के लिए

जामुन शॉट्स बनाने का तरीका: 

जामुन खरीदते समय, गहरे बैंगनी रंग के और थोड़े नरम जामुन चुनें, क्योंकि वे ज़्यादा मीठे और पके हुए होते हैं। अब, जामुन को अच्छे से धो लें। अब उनके बीज निकालकर गूदे (पल्प) को एक बाउल में इकट्ठा कर लें। एक मिक्सर जार में जामुन का पल्प, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, और चीनी  डालें।अब इसमें ठंडा पानी और थोड़े बर्फ के टुकड़े डालें।

सभी सामग्री को तब तक अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक कि एक स्मूद प्यूरी न बन जाए। जामुन शॉट्स थोड़ा गाढ़ा ही अच्छा लगता है, इसलिए पानी की मात्रा कम रखें। अगर आप जूस बनाना चाहें तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं। अगर आप बिल्कुल स्मूद शॉट्स चाहते हैं तो इस मिश्रण को एक महीन छलनी से छान सकते हैं, ताकि जामुन के रेशे या छोटे टुकड़े निकल जाएं। हालांकि, कई लोग इसे बिना छाने भी पसंद करते हैं।

शॉट्स ग्लास को प्रेजेंटेबल बनाने के लिए, एक छोटी प्लेट में काला नमक या चाट मसाला फैला लें। अब एक शॉट ग्लास की रिम पर नींबू का एक टुकड़ा रगड़ें, और फिर उसे प्लेट में रखे नमक पर उल्टा करके रखें। इससे नमक ग्लास के किनारे पर चिपक जाएगा। अब तैयार जामुन मिश्रण को छोटे-छोटे शॉट गिलास में डालें। ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा या काला नमक छिड़क कर पुदीने की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।

Latest Lifestyle News





Source link

2882150cookie-checkजामुन से बना यह ड्रिंक स्वाद में लगता है लाजवाब, सेहत को भी मिलते हैं कई फायदे, नोट करें रेसिपी
Artical

Comments are closed.

Panchayat Locked Climbed The Tower – Bhilwara News     |     Himachal Weather Yellow Alert For Rain In Many Areas Of The State Today And Tomorrow 207 Roads Still Closed – Amar Ujala Hindi News Live     |     जडेजा ने रूट को सेंचुरी करने का दिया पूरा मौका, बॉल जमीन पर रखी; लेकिन 99 पर नॉटआउट रहा अंग्रेज बल्लेबाज     |     Indian all-rounder Nitish Kumar’s update on Pant’s finger injury     |     Maneka Gandhi meets Uttarakhand CM Dhami at his official residence     |     Nitish Kumar Reddy on working with coach Morne Morkel     |     Post Office की नई सुविधा, आधार बायोमेट्रिक से खोल सकते हैं PPF-RD अकाउंट, खुद कर सकते हैं मैनेज     |     Producer Amit Jani after HC stays release of ‘Udaipur Files’     |     LG Sinha slams ‘demographic invasion’ talk in Kashmir, says it echoes TRF narrative | India News     |     Patna Will Get A New Cultural Market Modern Emporium Is Being Built At A Cost Of Rs 48.96 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088