Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Voter ID cards to now reach your doorstep within 15 days | India News Bihar News : Girl Died After Attacked Dogs Animal Attack Dog Bite Girl Purnea Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Auraiya: झोलाछाप ने होटल में किया बीएससी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी साथी समेत गिरफ्तार Uttarakhand Chief Secretary Is Strict Now Hasty Proposals For The Cabinet Will Not Be Considered - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: उत्तराखंडी बोली भाषा केंद्रों से जीवंत कर रहे सांस्कृतिक पहचान Damoh: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर लगाया जाम; एक घंटे बाद हटे Two New Transformers Installed At Kushal Singh Gss, 13 Villages Will Change The Electricity Picture - Karauli News Two Youths Died Due To Drowning In Sutlej River - Amar Ujala Hindi News Live AUS में मिली नाकामी के बाद पंत ने इंग्लैंड में कैसे की दमदार वापसी? बचपन के कोच का बड़ा खुलासा जंगल में चल रही थी गाने की शूटिंग, जोंकों से भरा पैर, स्कर्ट में ही दौड़ लगाकर भागी एक्ट्रेस

जाम साहब का ऐलान, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को बनाया जामनगर राजघराने का वारिस, गुजरात न्यूज़


गुजरात के जामनगर के राजपरिवार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया। जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी महाराज ने शुक्रवार को अपने वारिस का ऐलान कर दिया।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तानSat, 12 Oct 2024 02:00 AM
share Share

गुजरात के जामनगर के राजपरिवार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया। जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी महाराज ने शुक्रवार को अपने वारिस का ऐलान कर दिया। भारत के लिए 15 टेस्ट मैच और 196 वनडे खेल चुके 53 साल के जडेजा शाही जामनगर परिवार के वंशज हैं। उनका जन्म 1971 में जामनगर में हुआ था, जिसे तब नवानगर के नाम से जाना जाता था। उनके पिता दौलतसिंहजी जडेजा शत्रुसाल्यासिंहजी के चचेरे भाई हैं, जिन्होंने शुक्रवार देर रात एक पत्र के जरिए यह घोषणा की।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में कहा गया है, ‘दशहरे का त्योहार उस दिन को मार्क करता है जिस दिन पांडव वनवास से विजयी हुए थे। इस शुभ दिन पर, मैंने अपनी दुविधा का समाधान कर लिया है क्योंकि अजय जडेजा ने मेरे उत्तराधिकारी बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि अजय जडेजा जामनगर के लोगों के लिए एक वरदान साबित होंगे और समर्पण के साथ उनकी सेवा करेंगे। मैं उनका बहुत आभारी हूं।’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के रिश्तेदारों में महान क्रिकेटर केएस रंजीतसिंहजी और केएस दुलीपसिंहजी के नाम शामिल हैं, जिनके नाम पर रणजी ट्रॉफी और दुलीप ट्रॉफी का नाम रखा गया है। शत्रुसाल्यसिंहजी भी फर्स्ट क्लास क्रिकेटर थे और नवानगर के महाराजा की उपाधि धारण करने वाले अंतिम व्यक्ति थे।प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी घरेलू क्रिकेट चैंपियनशिप का नाम उनके पूर्वज सर रणजीतसिंहजी विभाजी जडेजा के नाम पर रखा गया है, जिन्हें आमतौर पर रणजी के नाम से जाना जाता था। वे 1907 से 1933 तक नवानगर के शासक थे।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी की कोई संतान नहीं है। ऐसे में जब उन्हें अपने वारिस का ऐलान करना था तो उन्होंने अजय जडेजा को चुना। जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी के पिता दिग्विजय सिंह 33 सालों तक राजा रहे। वहीं साल 1992 से 2000 तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे अजय जडेजा का नाम फिक्सिंग में आया था। जिसकी वजह से उनपर बैन लग गया था। 2003 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उवपर लगे बैन को हटा दिया था पर वे दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाए।



Source link

1685600cookie-checkजाम साहब का ऐलान, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को बनाया जामनगर राजघराने का वारिस, गुजरात न्यूज़
Artical

Comments are closed.

Voter ID cards to now reach your doorstep within 15 days | India News     |     Bihar News : Girl Died After Attacked Dogs Animal Attack Dog Bite Girl Purnea Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Auraiya: झोलाछाप ने होटल में किया बीएससी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी साथी समेत गिरफ्तार     |     Uttarakhand Chief Secretary Is Strict Now Hasty Proposals For The Cabinet Will Not Be Considered – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: उत्तराखंडी बोली भाषा केंद्रों से जीवंत कर रहे सांस्कृतिक पहचान     |     Damoh: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर लगाया जाम; एक घंटे बाद हटे     |     Two New Transformers Installed At Kushal Singh Gss, 13 Villages Will Change The Electricity Picture – Karauli News     |     Two Youths Died Due To Drowning In Sutlej River – Amar Ujala Hindi News Live     |     AUS में मिली नाकामी के बाद पंत ने इंग्लैंड में कैसे की दमदार वापसी? बचपन के कोच का बड़ा खुलासा     |     जंगल में चल रही थी गाने की शूटिंग, जोंकों से भरा पैर, स्कर्ट में ही दौड़ लगाकर भागी एक्ट्रेस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088