Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
मोगा में मुठभेड़: हथियार रिकवरी के लिए आई पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल Naveen Patnaik backs VK Pandian amid Waqf Bill row, warns BJD leaders against 'large' internal meetings MP में 1 मई से स्मार्ट पीडीएस, 30 अप्रैल तक ई-केवायसी नहीं कराई तो नहीं मिलेगा राशन,पढ़ें खबर Patna News: Disappointed With Result, Neet Student Committed Suicide, Had Gone Into Deep Depression - Amar Ujala Hindi News Live Meerut: Husband Married Second Time, When Wife Protested, He Stabbed Her In The Stomach In Front Of Daughter - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather Heavy Rainfall Wreaks Havoc In Tharali River In Spate Many Vehicles Buried Under Debris - Amar Ujala Hindi News Live Weather Forecast: लू के प्रकोप से मिलेगी राहत, कल करवट लेगा मौसम, तापमान में इतनी आएगी कमी; पढ़ें पूर्वानुमान Dhar Mohan Yadav Campaign One Lakh Government Recruitments Going On Big Announcement Milk Producing Cowherds - Amar Ujala Hindi News Live - Dhar:cm मोहन यादव बोले Police Arrested The Mother Who Strangled Her Innocent Child To Death - Amar Ujala Hindi News Live अनोखी शादी: न पंडित... न सजा मंडप, भगत सिंह की फोटो को साक्षी मान एक-दूसरे के हुए दूल्हा-दुल्हन, Video

जायसवाल ने तोड़ा गावस्कर का सालों पुराना रिकॉर्ड, एक साथ भारत के 7 बल्लेबाजों को किया पीछे


यशस्वी जायसवाल- India TV Hindi

Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal Runs: यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ आक्रामक बैटिंग से सभी का दिल जीता है। टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। अब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

जायसवाल ने भारतीय टीम को अपने दम पर दिलाई जीत

यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 51 गेंदों में 72 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 31 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। इसके बाद दूसरी पारी में भी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 45 गेंदों में 51 रन बनाए। वह पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए हैं और वह भी 50 से कम गेंदों पर। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। 

इन 7 बल्लेबाजों को छोड़ पीछे

यशस्वी जायसवाल भारत में टेस्ट क्रिकेट के एक साल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साल 2024 में भारतीय धरती पर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 8 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। जायसवाल ने चेतन चौहान, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। इन प्लेयर्स ने भी भारत में खेलते हुए एक साल में टेस्ट क्रिकेट में 7 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया था। जायसवाल ने साल 2024 में भारत में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में कुल 901 रन बनाए हैं। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने साल 1979 में भारत में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 865 रन बनाए थे। अब जायसवाल ने गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

भारत में एक साल में टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर:

यशस्वी जयसवाल: 7 मैचों में 8 फिफ्टी प्लस स्कोर, साल 2024 

चेतन चौहान: 6 मैचों में 7 फिफ्टी प्लस स्कोर, साल 1979 

सुनील गावस्कर: 7 मैचों में 7 फिफ्टी प्लस स्कोर, साल 1979 

दिलीप वेंगसरकर: 7 मैचों में 7 फिफ्टी प्लस स्कोर, साल 1979

गुंडप्पा विश्वनाथ: 7 मैचों में 7 फिफ्टी प्लस स्कोर, साल 1979

वीरेंद्र सहवाग: 6 मैचों में 7 फिफ्टी प्लस स्कोर, साल 2010 

चेतेश्वर पुजारा: 6 मैचों में 7 फिफ्टी प्लस स्कोर, साल 2016 

केएल राहुल: 5 मैचों में 7 फिफ्टी प्लस स्कोर, साल 2017 

Latest Cricket News





Source link

1620360cookie-checkजायसवाल ने तोड़ा गावस्कर का सालों पुराना रिकॉर्ड, एक साथ भारत के 7 बल्लेबाजों को किया पीछे
Artical

Comments are closed.

मोगा में मुठभेड़: हथियार रिकवरी के लिए आई पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल     |     Naveen Patnaik backs VK Pandian amid Waqf Bill row, warns BJD leaders against ‘large’ internal meetings     |     MP में 1 मई से स्मार्ट पीडीएस, 30 अप्रैल तक ई-केवायसी नहीं कराई तो नहीं मिलेगा राशन,पढ़ें खबर     |     Patna News: Disappointed With Result, Neet Student Committed Suicide, Had Gone Into Deep Depression – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Husband Married Second Time, When Wife Protested, He Stabbed Her In The Stomach In Front Of Daughter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather Heavy Rainfall Wreaks Havoc In Tharali River In Spate Many Vehicles Buried Under Debris – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather Forecast: लू के प्रकोप से मिलेगी राहत, कल करवट लेगा मौसम, तापमान में इतनी आएगी कमी; पढ़ें पूर्वानुमान     |     Dhar Mohan Yadav Campaign One Lakh Government Recruitments Going On Big Announcement Milk Producing Cowherds – Amar Ujala Hindi News Live – Dhar:cm मोहन यादव बोले     |     Police Arrested The Mother Who Strangled Her Innocent Child To Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     अनोखी शादी: न पंडित… न सजा मंडप, भगत सिंह की फोटो को साक्षी मान एक-दूसरे के हुए दूल्हा-दुल्हन, Video     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088