Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Philippines now visa-free for Indian tourists | India News Vaishali: Liquor Kilns Demolished On Banks Of Ganga With Help Of Drones, 20 Thousand Liters Of Java Destroyed - Bihar News Rinku-priya Engagement: Big Personalities Gathered In Lucknow For Rinku-priya's Engagement See 10 Photos - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Minor Girl Gave Birth To Child In Chamoli Deval Youth Was Accused Of Misdeed - Amar Ujala Hindi News Live Wife Killed By Attacking With A Stick, Daughter Critical - Jabalpur News Kota News: Delhi-mumbai Railway Track Jammed After Gujjar Reservation Agitation - Kota News हरियाणा में पूर्व विधायक के बेटे से धोखाधड़ी: जमीन नीलामी के नाम पर लाखों का चूना, बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज इंटरनेशनल क्रिकेट में 621 दिन बाद हुई घातक तेज गेंदबाज की वापसी, पहली गेंद पर विकेट चटकाकर दिया जवाब तलाकशुदा शख्स से एक्ट्रेस ने की शादी, पति के कैरेक्टर पर उठे सवाल तो बोली- 'उसकी 2 बीवियों से...' PPF में कैसे करें निवेश? जानिए पात्रता, ब्याज दर और अकाउंट खोलने का प्रोसेस

जालंधर में पुलिस अलर्ट, स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई

जालंधर बस अड्डे पर पुलिस द्वारा सुरक्षा भी बढ़ाई गई है और लोगों के सामान की चेकिंग भी की जा रही है।देश के 11 राज्यों में भड़की अग्निपथ की आग की आंच पंजाब में पहुंचनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के जिला संगरूर में प्रदर्शन शुरू होने के बाद अन्य जिलों में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। जालंधर जिले के सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।जालंधर शहर रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसशहर में भी अलग-अलग स्थानों पर पुलिस लगाई गई जो सारे स्थिति पर नजर रखे हुए है। खुफिया तंत्र भी युवाओं के संगठनों, राजनीतिक दलों से लगातार संपर्क में है। हालांकि आज खुद सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार की इस नई योजना का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार को कोसा है और इस योजना को सेना का अपमान करार दिया है।सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जालंधर पुलिससंगरूर में युवाओं ने शुक्रवार को इकट्ठे होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहां पर युवाओं ने चेतावनी दी है कि किसान आंदोलन की तरह आंदोलन चलाएंगे। संगरूर की हवा दूसरे जिलों में पहुंचे इससे पहले ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।बता दें कि सेना में भर्ती को लेकर पहले भी जालंधर में हंगामे हो चुके हैं। एक बार भर्ती की डेट बदलने पर युवाओं ने रामामंडी के पास हाईवे पर जाम लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बीच में पढ़कर मामले को शांत करवाया था। जालंधर इस मामले में ज्यादा संवेदनशील है। इसलिए पुलिस और प्रशासन ज्यादा सतर्कता से काम ले रहे हैं।जालंधर में कांग्रेसियों ने भी किया योजना का विरोधकांग्रेस का जालंधर में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन था। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने भी अग्निपथ योजना का विरोध किया। सांसद संतोख चौधरी ने कहा कि अब केंद्र सरकार ने सेना को भी ठेके पर दे दिया है। केंद्र सरकार चार साल के लिए भर्ती का फैसला लेकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। इसके साथ ही वह सेना का अपमान भी कर रही है और बेरोजगारों के साथ मजाक भी कर रही है।इसी दौरान अन्य कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने उल्टी गंगा बहा दी है। अब युवा करियर की शुरुआत होने के साथ ही चार साल में रिटायर हो जाएंगे और वह भी बिना पेंशन के। केंद्र की भाजपा नीत सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। सांसद संतोख चौधरी ने कहा कि इसके विरोध में कांग्रेस भी सड़कों पर उतरेगी।

590200cookie-checkजालंधर में पुलिस अलर्ट, स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई
Artical

Comments are closed.

Philippines now visa-free for Indian tourists | India News     |     Vaishali: Liquor Kilns Demolished On Banks Of Ganga With Help Of Drones, 20 Thousand Liters Of Java Destroyed – Bihar News     |     Rinku-priya Engagement: Big Personalities Gathered In Lucknow For Rinku-priya’s Engagement See 10 Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Minor Girl Gave Birth To Child In Chamoli Deval Youth Was Accused Of Misdeed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Wife Killed By Attacking With A Stick, Daughter Critical – Jabalpur News     |     Kota News: Delhi-mumbai Railway Track Jammed After Gujjar Reservation Agitation – Kota News     |     हरियाणा में पूर्व विधायक के बेटे से धोखाधड़ी: जमीन नीलामी के नाम पर लाखों का चूना, बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज     |     इंटरनेशनल क्रिकेट में 621 दिन बाद हुई घातक तेज गेंदबाज की वापसी, पहली गेंद पर विकेट चटकाकर दिया जवाब     |     तलाकशुदा शख्स से एक्ट्रेस ने की शादी, पति के कैरेक्टर पर उठे सवाल तो बोली- ‘उसकी 2 बीवियों से…’     |     PPF में कैसे करें निवेश? जानिए पात्रता, ब्याज दर और अकाउंट खोलने का प्रोसेस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088