हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार की विधि बहुत नियम कायदे के साथ पूरी की जाती है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिए व्यक्ति को नाम के रूप में जीवन भर की पहचान दी जाती है। वह कहीं भी चला जाए यह पहचान हमेशा नाम और सरनेम के रूप में उसके साथ रहती है। यही कारण है की माता-पिता अपने बच्चों को सबसे अलग और प्यारे नाम देना चाहते हैं।
बच्चों के नाम रखने के लिए सुंदर नाम को ढूंढने का यह काम उनके जन्म से पहले ही शुरू हो जाता है। बेटा होगा तो यह नाम रखेंगे बेटी होगी तो यह नाम रखेंगे। कुछ इस तरह से पेरेंट्स और बाकी सदस्य अपनी लिस्ट तैयार कर लेते हैं। अगर आपके घर में कोई प्यारा मेहमान आया है तो आप उसके लिए भी कोई लोग के नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।
T से बेटे के नाम (Baby Boy Name)
बच्चों की जन्म के बाद कोई ना कोई अक्षर निकाला जाता है जिस पर उसका नामकरण किया जाता है। अगर आपके घर में नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ है और आप उसका नाम T से रखना चाहते हैं तो हम कुछ सुंदर से नाम की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपके बच्चे के लिए बेस्ट रहेंगे। चलिए इनके अर्थ जान लेते हैं।
त्रिशान
यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ यश और आकांक्षा होता है।
तपिश
यह सुंदर सा नाम भी आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इसका संबंध भगवान सूर्य से है। सूरज की ऊर्जा को यही कहा जाता है।
तेजस
यह प्यारा सा नाम भी बेबी बॉय के लिए परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ तीव्रता, दीप्ति, चमक और ऊर्जा होता है। आपके बच्चे के जीवन को खुशियों की रोशनी से भर देगा।
त्रियांश
यह नाम भी आप अपना नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ भगवान का अंश होता है। ये हमेशा आपके बच्चे के जीवन में खुशियों को बनाए रखेगा।
तारुष
यह एक हटकर का नाम है, जो नामकरण के लिए परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ जीत, ताकत और सफलता होता है। विजेता भी इसका एक अर्थ है।
त्रिवेश
अगर कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट रहेगा। सुंदर और आकर्षक व्यक्ति को यही कहा जाता है।
तनुष
यह भी एक हटकर नाम है जिस पर बच्चों का नामकरण किया जा सकता है। भगवान शिव और गणेश से जुड़े इस नाम का अर्थ युवा और सुंदर होता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
