जालंधर: स्थानीय निकाय मंत्री जालंधर के करतारपुर में म्यूजियम में आजादी की प्रजर्शनी देखते हुएजालंधर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाया जा रहा है। जालंधर में सरकार की तरफ से स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर जिन्हें सरकार ने जालंधर जिले की कमांड भी दे रखी है पिछले कल ही जालंधर में पहुंच चुके हैं। उन्होंने आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर कुछ प्रोजेक्टों की शुरुआत भी की।फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण करते डीसी जसप्रीत सिंह की फाइल फोटोआज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं पर परेड का भी आयोजन होगा। परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल भी दो दिन पहले हो चुकी है। तैयारियों का जायजा भी डीसी जसप्रीत सिंह औऱ पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरशरण सिंह संधू ने ले लिया था। सुरक्षा के लेकर भी गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।तिरंगे के रंग में रंगा है शहर75 वें आजादी दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा मुहिम देशभक्ति का भावना को बयां कर रही है घरों से लेकर सरकारी अदारों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। जालंधर शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स से हर घर तिरंगा मुहिम का अहसास हो रहा है। पीएपी चौक, बीएसएफ चौक, बीएमसी चौक सभी स्थान जिला प्रशासन ने तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं।तिरंगे रंग में नजर आ रहा डीसी आफिसशहर में जिस तरह से तिरंगे रंग से सजावट की गई है उससे शहर में पूरा उत्सवी माहौल बना हुआ है। जालंधर के डीसी आफिस को भी पहली बार Tricolor की रोशिनियों से नहाया गया है। डीसी आफिस में तिरंगे रोशनियां फेंकने वाली लाइटों से सजावट की गई है। रात के समय नजारा देखने वाला है। जालंधर में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम जहां पर कल राज्य के स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर तिरंगा फहराएंगे वहां पर तिरंगे रंग से सजावट की गई है।

Comments are closed.