सागर: अंडर-23 जिला स्तरीय चयन स्पर्धा में पहलवानों ने लगाए दांव, अब धार जिले में दिखाएंगे अपना जौहरकन्या महाविद्यालय सागर की आशा और आराधना तिवारी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलाजिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर-23 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों में 18 पहलवानों का चयन किया गया है। इनमें पुरुषों से ज्यादा 9 महिला पहलवान हैं। 17 पहलवानों का यह दल प्रतियोगिता के अगले चरण में शामिल होने के लिए 11 अगस्त को धार रवाना होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुन्नी दाऊ उस्ताद, पार्षद प्रतिनिधि अमन चौरसिया, कुश्ती संघ सागर आनंद विश्वकर्मा ने कराया। इस दौरान महिला पहलवानों ने अपने सभी वजन वर्गों में उपस्थिति दी। फ्री-स्टाइल पुरुष वर्ग में कुश्तियां हुई। कन्या महाविद्यालय सागर की आशा और आराधना तिवारी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला।इस कुश्ती में आराधना ने जीत हासिल की। पुरुषों में 57 किलोग्राम वजन वर्ग में दत्ता अखाड़ा के विकास यादव, 61 किलोग्राम वजन वर्ग में शिवाजी अखाड़ा चकराघाट के श्रीराम सोनी, 65 किलोग्राम वजन वर्ग में दत्ता अखाड़ा के आदिल पहलवान, 70 किलोग्राम वजन वर्ग में श्रीराम अखाड़ा कबूलापुल के दीपक यादव, 74 किलोग्राम वजन वर्ग में श्रीराम अखाड़ा कबूलापुल के नमन करोसिया, 79 किलोग्राम वजन वर्ग में दुर्गा अखाड़ा बीना के नरेश यादव ने बाजी मारकर अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती के 55 किलोग्राम वजन वर्ग में गौरव सोनी, 72 किलोग्राम वजन वर्ग में नीतेश यादव ने जीत हासिल की। महिला पहलवानों में 50 किलोग्राम वजन वर्ग में दुर्गाराम, 53 किलोग्राम वजन वर्ग में मोहिनी लोधी, 55 किलोग्राम वजन वर्ग में सौम्या बड़ोनिया, 59 किलोग्राम वजन वर्ग में आराधना तिवारी, 62 किलोग्राम वजन वर्ग में गायत्री जाटव, 65 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रियंका सकवायर, 68 किलोग्राम वजन वर्ग में निकिता योगी, 72 किलोग्राम वजन वर्ग में विनीता पटैल तथा प्राची तिवारी का चयन किया गया। सभी कुश्ती खिलाड़ी बालिका कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र एमएलबी स्कूल सागर के रहे। महिला कुश्ती में अन्य ब्लॉक से पहलवान नहीं आए। निर्णायक की भूमिका पहलवान पवन यादव, डब्बू पहलवान, धर्मवीर पहलवान, विष्णु यादव एवं जयश्री राठौर ने निभाई। जिला कुश्ती संघ के सचिव मनीष यादव ने बताया कि यह जिला स्तरीय कुश्ती दल 11 अगस्त की शाम को गोरखपुर एक्सप्रेस से धार रवाना होगा।

Comments are closed.