Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Urban challenge fund to focus on revitalising core areas of cities | India News पैरों में सुन्नपन और हाथों में झुनझुनी? रोज़ करें ये आसान उपाय, मिलेगा आराम Bihar News: Police Team Attacked In Gopalganj, Seven Policemen Injured; Crime News - Amar Ujala Hindi News Live Businessman Ravindra Left Delhi And Shifted To Uttarakhand 15 Years Ago His Wife Reena And Her Lover Kill Him - Amar Ujala Hindi News Live Delhi-ncr Weather Update: Heavy Rain In Many Areas Of Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Chhindwara News: The Accused Who Kidnapped The Minor Absconded From Khamarpani Police Station - Madhya Pradesh News Rajasthan Monsoon Update: Rajasthan Drenched In Heavy Rain, Alert For 10 Districts, Trains Rescheduled - Amar Ujala Hindi News Live State Government Sought Information About Vacant Posts Of Group-d In Haryana Cm Already Announced 7500 Jobs - Amar Ujala Hindi News Live अंग्रेज बल्लेबाज के लिए बुरा सपना बने बुमराह, टिकने का नहीं दिया मौका; टेस्ट में इतनी बार कर चुके OUT न कोई जिम और न ही कसरत, सारी उम्र पीते रहे शराब, फिर भी 89 साल की उम्र में बोले सुपरस्टार- 'बूढ़ा नहीं जवान हूं'

जिससे गर्लफ्रेंड को लिखवाए टेलीग्राम उसी से कर ली शादी, रणबीर-शाहिद से पहले ये बच्चा था चॉकलेटी हीरो, पहचाना?


rishi kapoor childhood photo- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
कौन है मां और भाई-बहनों के साथ नजर आ रहा ये बच्चा?

बॉलीवुड में जब भी फिल्मी परिवारों की बात होती है तो कपूर खानदान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। कपूर खानदान ने इंडस्ट्री को कई स्टार दिए हैं। ये 1-2 नहीं बल्कि 6 दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी हिंदी सिनेमा में छाई है। करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बड़े पर्दे पर राज किया तो करीना कपूर और रणबीर कपूर आज के समय के सुपरस्टार हैं। इस बीच इस परिवार की एक फोटो बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक महिला के साथ चार बच्चे दिखाई दे रहे हैं। फोटो में नजर आ रही ये महिला कोई और नहीं बल्कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर हैं, जिनकी गोद में उनके बच्चे रणधीर कपूर, ऋतु कपूर, रीमा कपूर और ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं।

क्या आपने फोटो में नजर आ रहे बच्चे को पहचाना?

तस्वीर में एक क्यूट सा बड़ी आंखों वाला एक बच्चा तो आप भी देख रहे होंगे, ये क्यूट बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का सबसे चॉकलेटी हीरो बना। लेकिन, आगे चलकर ये इंडस्ट्री के सबसे गुस्सैल एक्टर भी कहलाए। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये कपूर खानदान के सबसे गुस्सैल सदस्य ऋषि कपूर हैं। खुद ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने कहा था कि वह कपूर परिवार के सबसे गुस्सैल सदस्य हैं। यही नहीं, रणबीर कपूर भी अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के गुस्से के बारे में कई बार खुलकर बात कर चुके हैं।

बॉबी से किया था डेब्यू

ऋषि कपूर ने ‘बॉबी’ फिल्म से अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं और बॉक्स ऑफिस पर ये बड़ी हिट साबित हुई थी। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्होंने अपनी बायोग्राफी में लिखा है कि उनके और अमिताभ बच्चन के बीच हमेशा एक ऐसा तनाव रहा जिसके बारे में दोनों ने कभी कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपनी बायोग्राफी में लिखा कि वो कभी अमिताभ के साथ कंफर्टेबल नहीं हो पाए थे। इसलिए सेट पर भी वह उन्हें अमिताभ भी बुलाते थे।

1980 में नीतू सिंह से की शादी

फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के दौरान ऋषि कपूर का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। ‘जहरीला इंसान’ में तब उनके साथ नीतू सिंह काम कर रही थीं। तब नीतू सिंह ऋषि कपूर की तरफ से उनकी गर्लफ्रेंड को टेलीग्राम लिखती थीं। हालांकि यही वो फिल्म थी, जिसकी शूटिंग के दौरान धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे और फिर 1980 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद इसी साल दोनों ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर का इस दुनिया में स्वागत किया और 1982 में नीतू ने बेटे रणबीर को जन्म दिया। बड़े फिल्मी परिवार से होने के बाद भी जहां रिद्धिमा ने बॉलीवुड से दूरी बनाए रखी, वहीं रणबीर आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं।

Latest Bollywood News





Source link

1654680cookie-checkजिससे गर्लफ्रेंड को लिखवाए टेलीग्राम उसी से कर ली शादी, रणबीर-शाहिद से पहले ये बच्चा था चॉकलेटी हीरो, पहचाना?
Artical

Comments are closed.

Urban challenge fund to focus on revitalising core areas of cities | India News     |     पैरों में सुन्नपन और हाथों में झुनझुनी? रोज़ करें ये आसान उपाय, मिलेगा आराम     |     Bihar News: Police Team Attacked In Gopalganj, Seven Policemen Injured; Crime News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Businessman Ravindra Left Delhi And Shifted To Uttarakhand 15 Years Ago His Wife Reena And Her Lover Kill Him – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi-ncr Weather Update: Heavy Rain In Many Areas Of Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhindwara News: The Accused Who Kidnapped The Minor Absconded From Khamarpani Police Station – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Monsoon Update: Rajasthan Drenched In Heavy Rain, Alert For 10 Districts, Trains Rescheduled – Amar Ujala Hindi News Live     |     State Government Sought Information About Vacant Posts Of Group-d In Haryana Cm Already Announced 7500 Jobs – Amar Ujala Hindi News Live     |     अंग्रेज बल्लेबाज के लिए बुरा सपना बने बुमराह, टिकने का नहीं दिया मौका; टेस्ट में इतनी बार कर चुके OUT     |     न कोई जिम और न ही कसरत, सारी उम्र पीते रहे शराब, फिर भी 89 साल की उम्र में बोले सुपरस्टार- ‘बूढ़ा नहीं जवान हूं’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088