Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Nalanda News: High Speed Hyva Crushed Young Veterinarian, Doctor Died While Taking Him To Patna - Amar Ujala Hindi News Live Young Man Fell On The Road While Walking In Moradabad, He Died When Taken To The Hospital, Watch Video - Amar Ujala Hindi News Live Nilgai Died Due To Electric Shock, Electric Shock Left Nursery Garden Department - Madhya Pradesh News - Ujjain News:उद्यान विभाग की नर्सरी में छोड़ रखा था करंट, दो नीलगाय की मौत, Dfo बोले Rajasthan News: Pm Modi Will Reach Bikaner Today, Cm Reached The Venue To Review The Preparations - Amar Ujala Hindi News Live Effect Of Western Disturbance In Haryana Rain Accompanied By Strong Winds In Many Districts - Amar Ujala Hindi News Live 57 Rare Medicinal Plants Are On The Verge Of Extinction, State Biodiversity Board Released A Report - Amar Ujala Hindi News Live RCB ने प्लेऑफ से पहले चल दिया बड़ा दांव, धाकड़ बल्लेबाज को बनाया अपनी टीम का हिस्सा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल की क्यूट बहू याद है? अब बड़ी हो गई है टप्पू की पत्नी, करती है ये काम प्रमुख खाद्य फसलों के औसत मंडी मूल्य MRP से नीचे, आरबीआई का आकलन 'Perpetrators must be brought to justice': India condemns killing of Israeli diplomats in US | India News

जून रहा सूखा-सूखा जुलाई में झमाझम बारिश के आसार

नई दिल्ली । मौसम विभाग की भविष्यवाणी उत्तर-पश्चिमी राज्यों के लिए राहत प्रदान करने वाली है। जुलाई महीने में उत्तर भारत में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जुलाई महीने की बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि यह सामान्य के 94-106 फीसदी के बीच हो सकती है। यानी सामान्य से छह फीसदी कम या ज्यादा भी हो सकती है। जुलाई महीने में सामान्य बारिश का मतलब 280.4 मिमी बारिश से है। यह मात्रा 1971-2020 तक के आंकड़ों के आधार पर निर्धारित की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में जुलाई में सामान्य से अधिक जबकि पूर्वोत्तर हिस्से में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। मानसून के बादल एक जुलाई तक करीब-करीब पूरे देश पर यह छा चुके हैं। देश में तय समय पर मानूसन की दस्तक के बावजूद जून महीने में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पूरे देश को 36 संभागों में बांटा है। पूर्वोत्तर के हिस्से को छोड़ दिया जाए तो 20 संभाग सूखे की ओर हैं। सामान्य से काफी कम बारिश वाले 55 फीसदी संभाग में दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, पूर्वी यूपी और झारखंड भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 30 जून के बीच देश में 165 मिमी के मुकाबले 152 मिमी ही बारिश हुई, यह आठ फीसदी कम है। देश के चार हिस्सों पर नजर डालें तो पूर्वोत्तर में सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में 12, मध्य भारत में 30 और दक्षिण भारत में 14 फीसदी कम बारिश हुई है। कुल 36 संभागों में से 20 संभाग ऐसे हैं जहां बारिश कम हुई है। शेष 16 संभागों में से छह में सामान्य से ज्यादा बारिश और 10 में सामान्य बारिश हुई है। देश के मध्य, उत्तर पश्चिम के इलाकों में बारिश की कमी सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। यदि जुलाई में भी यह कमी बरकरार रहती है तो इन राज्यों में धान की रोपाई प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी राज्यों में राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में बारिश सामान्य हुई है।

644250cookie-checkजून रहा सूखा-सूखा जुलाई में झमाझम बारिश के आसार
Artical

Comments are closed.

Nalanda News: High Speed Hyva Crushed Young Veterinarian, Doctor Died While Taking Him To Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Young Man Fell On The Road While Walking In Moradabad, He Died When Taken To The Hospital, Watch Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nilgai Died Due To Electric Shock, Electric Shock Left Nursery Garden Department – Madhya Pradesh News – Ujjain News:उद्यान विभाग की नर्सरी में छोड़ रखा था करंट, दो नीलगाय की मौत, Dfo बोले     |     Rajasthan News: Pm Modi Will Reach Bikaner Today, Cm Reached The Venue To Review The Preparations – Amar Ujala Hindi News Live     |     Effect Of Western Disturbance In Haryana Rain Accompanied By Strong Winds In Many Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |     57 Rare Medicinal Plants Are On The Verge Of Extinction, State Biodiversity Board Released A Report – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB ने प्लेऑफ से पहले चल दिया बड़ा दांव, धाकड़ बल्लेबाज को बनाया अपनी टीम का हिस्सा     |     ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल की क्यूट बहू याद है? अब बड़ी हो गई है टप्पू की पत्नी, करती है ये काम     |     प्रमुख खाद्य फसलों के औसत मंडी मूल्य MRP से नीचे, आरबीआई का आकलन     |     ‘Perpetrators must be brought to justice’: India condemns killing of Israeli diplomats in US | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088